For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

खुशियाँ और गम, ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार के संग...

ओपन बुक्स ऑनलाइन के सभी सदस्यों को प्रणाम, बहुत दिनों से मेरे मन मे एक विचार आ रहा था कि एक ऐसा फोरम भी होना चाहिये जिसमे हम लोग अपने सदस्यों की ख़ुशी और गम को नजदीक से महसूस कर सके, इसी बात को ध्यान मे रखकर यह फोरम प्रारंभ किया जा रहा है, जिसमे सदस्य गण एक दूसरे के सुख और दुःख की बातो को यहाँ लिख सकते है और एक दूसरे के सुख दुःख मे शामिल हो सकते है |

धन्यवाद सहित
आप सब का अपना
ADMIN
OBO

Views: 91594

Reply to This

Replies to This Discussion

बहुत ही दुःखद समाचार प्राप्त हुआ, इस दुःख की घड़ी में पूरा ओ बी ओ परिवार आपके साथ है, ईश्वर दिवंगत की आत्मा को शांति प्रदान करें ।

जनाब तेजवीर साहिब, बहुत ही दुःखद समाचार प्राप्त हुआ, इस दुःख की घड़ी में हम सभी आपके साथ हैंं, ईश्वर दिवंगत की आत्मा को शांति प्रदान करें ।

आद0 तेजवीर सिंह जी,, बड़ा दुःखद समाचार,, हम दिवंगत आत्मा की शांति की दुआ करते हैं। ॐ शांति

आदरणीय तेजवीर सिंह जी दुःखद समाचार प्राप्त हुआ. दिवंगत आत्मा को ईश्वर शांति प्रदान करें एवं इस दुःख भरे समय में ईश्वर आपको और आपके परिवार को शक्ति और साहस दे इसी प्रार्थना सह विनम्र श्रद्धांजलि

मेरे छोटे भाई स्वर्गीय श्री ओम वीर सिंह जी के देहावसान से उत्पन्न हृदय विदारक दुख के क्षणों में सहानुभूति एवम भागीदारी हेतु ओ बी ओ के सभी साथियों का तहे दिल से आभार।

दोस्तो आदाब,

आठ दिन से बाईं आँख की तकलीफ़ में मुब्तिला हूँ, यही वजह है कि मंच पर चाहते हुए भी हाज़िर नहीं हो पा रहा हूँ,आप सबसे दुआ की दरख़्वास्त है ।

ईश्वर से हमारी विनती है आपकी आँख की समस्या बहुत जल्द दूर हो,, आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सादर

आदरणीय समर कबीर साहिब, आदाब। ..... आपकी तकलीफ़ जानकार दिल परेशान है। अल्लाह आपको अच्छी सेहत बख्शे और फिर आपसे रूबरू हों। सादर ...

२ अगस्त हर बार की तरह इस बार भी बिना किसी के दिल में हलचल किये गई। शायद अब जन्मदिन पर ओ बी ओ मंच के प्रबंधन,मंच के सक्रिय सदस्यों द्वार आशीष देने की परम्परा नहीं रही। खैर कोई बात नहीं मंच ने जितना दिया स्नेह उसका दिल से शुक्रिया।

जी,आपको जन्म दिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं ।

बीमारी के कारण ओबीओ पर सक्रियता कम हो गई है ।

आदरणीय आपकी शुभाशीष का दिल की असीम गहराईयों से हार्दिक आभार। आपका ये स्नेह मेरी अमूल्य निधि है। सादर ...

आदरणीय सुशील सरना जी आपको जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"एक सप्ताह के लिए सभी चार आयोजन के द्वार खुल गए। अच्छी बात ये है कि यह एक प्रयोग है ..... लेकिन…"
19 hours ago
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"चौपाई छंद ++++++++   ठंड गई तो फागुन आया। जन मानस में खुशियाँ लाया॥ आम  लगे सब हैं…"
20 hours ago
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"सच फ़साना नहीं कि तुझ से कहें ये बहाना नहीं कि तुझ से कहें दिल अभी जाना नहीं कि तुझ से कहें ग़म…"
23 hours ago
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"सादर अभिवादन "
yesterday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सभी की नमस्कार, यूँ तो आज आयोजन प्रारंभ ही हुए हैं और किसी प्रकार की टिप्पणी करना उचित नहीं है,…"
yesterday
Admin replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"स्वागतम"
yesterday
Admin replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"स्वागतम"
yesterday
Admin replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"स्वागतम"
yesterday
Admin replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-184
"स्वागतम"
yesterday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"आपकी बात से सहमत हूँ। यह बात मंच के आरंभिक दौर में भी मैंने रखी थी। अससे सहजता रहती। लेकिन उसमें…"
Monday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . .विविध

दोहा सप्तक. . . . . . विविधकभी- कभी तो कीजिए, खुद से खुद की बात ।सुलझेंगे उलझे हुए,  अंतस के हालात…See More
Monday
amita tiwari posted blog posts
Monday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service