For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

चलो  मुसाफिर  देख लो , कहाँ होगा गुजार |
ना दे सहारा कोई   , फिर से करो विचार |
खंजर मारें  पेट में , दूर से  मेहमान |
 देख  चिच्लाते चीखते, खुश हों  बेईमान |
अब  किस पर यकीन करे, अपना करता  घात |
जब अपना जहां छूटा , कौन सुनेगा बात |
आदमी बनता  बैरी , हरदम देखे राह | 
जाल बिछाये राह में , रख मारन की चाह |
शिकारियों को रोक लो , करते अत्याचार |
निर्दोषी हिरन घूमें , करते झपट शिकार |
कहीं शेर हमला करे , कहीं झपटता  बाज |
बेबस प्राणी क्या करे , किस तरह रखे लाज |
किस पर कब बिजली गिरे , बिन आंधी तूफ़ान |
मिल जाये  किस मोड़ पर , मानव बन  हैवान |
देव नहीं बचायेगें , भूलो पहली  बात |
अबला बलशाली बनो , दो दुश्मन को मात |
आग दहके जंगल में , डर से भागते  सब |
सब बैठे विनती करें , आकर बचाओ रब |
भीड़ भरे बाजार में , दहशत की  अफवाह |
वर्मा अब जायें कहाँ , आग भरी है राह |
श्याम नारायण वर्मा 

Views: 273

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Ashok Kumar Raktale on April 23, 2013 at 5:26pm

आदरणीय श्याम नारायण वर्मा जी सादर बहुत सुन्दर रचना और रचना क्या सभी सुन्दर दोहे कहे हैं आपने यदि इसकी प्रस्तुति भी उसी प्रकार होती तो और भी सुन्दर लगता मुझे लगता है दो पंक्तियों को छोड़ दूँ तो सभी में दोहे के शिल्प को साधा गया लगता है. और भाव की बात करूँ तो वह भी बहुत ही सुन्दर. बहुत बहुत बधाई स्वीकारें.

Comment by Abhinav Arun on April 22, 2013 at 2:02pm
आदमी बनता  बैरी , हरदम देखे राह | 
जाल बिछाये राह में , रख मारन की चाह |
शिकारियों को रोक लो , करते अत्याचार |
निर्दोषी हिरन घूमें , करते झपट शिकार |
कहीं शेर हमला करे , कहीं झपटता  बाज |
बेबस प्राणी क्या करे , किस तरह रखे लाज |
किस पर कब बिजली गिरे , बिन आंधी तूफ़ान |
मिल जाये  किस मोड़ पर , मानव बन  हैवान |
बहुत सुन्दर भाव और विचार प्रधान रचना श्री श्याम जी हार्दिक बधाई आपको इस सुन्दर सृजन पर !!
Comment by coontee mukerji on April 22, 2013 at 3:46am

बुरे तत्वों   का इस प्रकार समाज में कंकड़ पत्थर चलाना .....इंसान जाए तो जाए कहाँ ? आपने एक बहुत ही कड़वे सत्य की ओर इशारा

किया है .श्याम नारायणजी  , बहुत बहुत बधाई  .सादर / कुंती .

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक ..रिश्ते
"आ. भाई सुशील जी, सादर अभिवादन। सुंदर दोहे रचे हैं। हार्दिक बधाई।"
yesterday
Sushil Sarna posted blog posts
Sunday
Admin posted a discussion

"ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-167

परम आत्मीय स्वजन,ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरे के 167 वें अंक में आपका हार्दिक स्वागत है ।इस बार का…See More
Saturday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-109 (सियासत)
"यूॅं छू ले आसमाॅं (लघुकथा): "तुम हर रोज़ रिश्तेदार और रिश्ते-नातों का रोना रोते हो? कितनी बार…"
Apr 30
Admin replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-109 (सियासत)
"स्वागतम"
Apr 29
Vikram Motegi is now a member of Open Books Online
Apr 28
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . . .पुष्प - अलि

दोहा पंचक. . . . पुष्प -अलिगंध चुराने आ गए, कलियों के चितचोर । कली -कली से प्रेम की, अलिकुल बाँधे…See More
Apr 28
अमीरुद्दीन 'अमीर' बाग़पतवी replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-166
"आदरणीय दयाराम मेठानी जी आदाब, ग़ज़ल पर आपकी आमद और हौसला अफ़ज़ाई का तह-ए-दिल से शुक्रिया।"
Apr 27
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-166
"आ. भाई दयाराम जी, सादर आभार।"
Apr 27
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-166
"आ. भाई संजय जी हार्दिक आभार।"
Apr 27
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-166
"आ. भाई मिथिलेश जी, सादर अभिवादन। गजल की प्रशंसा के लिए आभार।"
Apr 27
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-166
"आ. रिचा जी, हार्दिक धन्यवाद"
Apr 27

© 2024   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service