For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

हिन्दी कविता का अन्तर्जाल युग और ओबीओ लाइव महाइवेंट - १

हिन्दी कविता एक नए युग में प्रवेश कर चुकी है। इस युग में हिन्दी कविता वैश्विक मंच पर अन्तर्जाल के माध्यम से अपनी पहचान बना रही है । इसलिए इस युग को “अन्तर्जाल युग” ही कहा जाय तो ठीक रहेगा। आज के समय में अन्तर्जाल का प्रयोग करने वालों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। इसमें हिन्दीभाषी लोगों की संख्या भी कम नहीं है। धीरे धीरे ही सही अन्तर्जाल के माध्यम से हिन्दी कविता विश्व के कोने कोने तक पहुँच रही है। आज अधिकांश हिन्दी कविताएँ अन्तर्जाल पर उपलब्ध हैं। अब उभरते हुए कवियों को प्रकाशित होने के लिए इंतजार नहीं करना पड़ता। बस अपना एक ब्लॉग बनाया और स्वप्रकाशन शुरू। अन्तर्जाल पर विभिन्न जालस्थलों के माध्यम से स्थापित एवं उदीयमान कवियों को विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं अन्तर्जालीय कवि सम्मेलन तथा मुशायरों में आमंत्रित किया जाता है। इन आयोजनों में प्रतिभागी अपनी रचनाएँ जालस्थलों पर चिपकाते हैं एवं एक दूसरे रचनाकारों की रचनाओं पर टिप्पणियाँ करके उनका उत्साहवर्धन भी करते हैं। जो कविता के जानकार हैं वो उदीयमान कवियों की त्रुटियों की तरफ ध्यान दिलाते हैं और सुधार के तरीके भी बताते हैं। इस तरह अन्तर्जाल के माध्यम से हिन्दी कविता दिन दूनी रात चौगुनी प्रगति कर रही है।

एक ऐसा ही आयोजन ओबीओ लाइव महाइवेंट – १ के नाम से दिनांक ०१-११-२०१० से १०-११-२०१० तक ओपेन बुक्स आनलाइन नामक जालस्थल पर किया गया । इस आयोजन में दीपावली को लक्ष्य करके रचनाएँ लिखनी थीं। यह संभवतः अन्तर्जाल पर अब तक किये गये किसी भी आयोजन में सबसे बड़ा था। इसका अन्दाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि इसमें १२०० से ज्यादा टिप्पणियाँ आईं जिसमें –४० से अधिक कवियों की २०० से अधिक रचनाएँ शामिल हैं। इस आयोजन में रचनाकारों ने विभिन्न प्रकार के छन्दों का प्रयोग किया जिनमें गीत, ग़ज़ल, नवगीत, दोहा, कुण्डलिया, हाइकु इत्यादि हैं। छन्द मुक्त कविताओं की भी कोई कमी नहीं थी। कई सारे ऐसे छन्द भी प्रयोग किए गये जो अब लुप्तप्राय हो चले हैं अर्थात इन छन्दों में अब शायद ही कोई रचनाकार लिखता है। इस आयोजन के सूत्रधार थे माननीय नवीन सी चतुर्वेदी जी, जो स्वयं एक कवि हैं और अन्तर्जाल पर एक जाना माना नाम हैं। यह आयोजन अन्तर्जाल पर हिन्दी कविता के विकास में एक मील का पत्थर है। हिन्दी कविता के “अन्तर्जाल युग” के इतिहास में इस आयोजन का नाम स्वर्णाक्षरों में लिखा जाएगा ऐसा मेरा विश्वास है।
इस आयोजन को आप निम्नांकित कड़ी के माध्यम से पढ़ सकते हैं।
http://www.openbooksonline.com/forum/topics/obo-1

धर्मेन्द्र कुमार सिंह

Views: 411

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Abhinav Arun on November 15, 2010 at 1:54pm
धर्मेन्द्र जी आपने वास्तविकता का रेखांकन किया है | पूर्व में मंच की कमी महसूस होती थी ओ.बी. ओ. ने वह पूरी कर दी | यहाँ लिख-पढ़कर संतोष मिलता है | नवीन जी ,योगराज जी ,बागी जी ,सलिल जी जैसे कुछ लोग ओ.बी.ओ. की रीढ़ हैं |शुभकामनाएं |

सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Rana Pratap Singh on November 14, 2010 at 8:10am
धर्मेन्द्र भैया सादर प्रणाम
सर्वप्रथम तो महाइवेंट की जोरदार सफलता के लिया सभी को बधाई और नवीन भैया को स्पेशल बधाई| बस इतना ही कहूँगा
अभी तो ये अंगड़ाई है.......
Comment by आशीष यादव on November 12, 2010 at 2:31pm
maine bhi pahli baar itna bada kawi sammelan dekha. yaha par maine bhi bahut kuchh sikha. ek nayi aur bahut achchhi widha mujhe haiku lagi, jise mai pahli baar yahi padha aur samjha. ab kabhi kabhi likhne ka bhi prayatn kar leta hu.

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Blogs

Latest Activity


सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey posted a blog post

कौन क्या कहता नहीं अब कान देते // सौरभ

२१२२ २१२२ २१२२ जब जिये हम दर्द.. थपकी-तान देते कौन क्या कहता नहीं अब कान देते   आपके निर्देश हैं…See More
yesterday
Profile IconDr. VASUDEV VENKATRAMAN, Sarita baghela and Abhilash Pandey joined Open Books Online
Saturday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-127 (विषय मुक्त)
"आदाब। रचना पटल पर नियमित उपस्थिति और समीक्षात्मक टिप्पणी सहित अमूल्य मार्गदर्शन प्रदान करने हेतु…"
Friday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-127 (विषय मुक्त)
"सादर नमस्कार। रचना पटल पर अपना अमूल्य समय देकर अमूल्य सहभागिता और रचना पर समीक्षात्मक टिप्पणी हेतु…"
Friday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . सागर प्रेम

दोहा सप्तक. . . सागर प्रेमजाने कितनी वेदना, बिखरी सागर तीर । पीते - पीते हो गया, खारा उसका नीर…See More
Friday
pratibha pande replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-127 (विषय मुक्त)
"आदरणीय उस्मानी जी एक गंभीर विमर्श को रोचक बनाते हुए आपने लघुकथा का अच्छा ताना बाना बुना है।…"
Friday

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर commented on मिथिलेश वामनकर's blog post ग़ज़ल: मिथिलेश वामनकर
"आदरणीय सौरभ सर, आपको मेरा प्रयास पसंद आया, जानकार मुग्ध हूँ. आपकी सराहना सदैव लेखन के लिए प्रेरित…"
Friday

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर commented on मिथिलेश वामनकर's blog post ग़ज़ल: मिथिलेश वामनकर
"आदरणीय  लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर जी, मेरे प्रयास को मान देने के लिए हार्दिक आभार. बहुत…"
Friday

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-127 (विषय मुक्त)
"आदरणीय शेख शहजाद उस्मानी जी, आपने बहुत बढ़िया लघुकथा लिखी है। यह लघुकथा एक कुशल रूपक है, जहाँ…"
Friday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-127 (विषय मुक्त)
"असमंजस (लघुकथा): हुआ यूॅं कि नयी सदी में 'सत्य' के साथ लिव-इन रिलेशनशिप के कड़वे अनुभव…"
Friday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-127 (विषय मुक्त)
"आदाब साथियो। त्योहारों की बेला की व्यस्तता के बाद अब है इंतज़ार लघुकथा गोष्ठी में विषय मुक्त सार्थक…"
Thursday
Jaihind Raipuri commented on Admin's group आंचलिक साहित्य
"गीत (छत्तीसगढ़ी ) जय छत्तीसगढ़ जय-जय छत्तीसगढ़ माटी म ओ तोर मंईया मया हे अब्बड़ जय छत्तीसगढ़ जय-जय…"
Thursday

© 2025   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service