For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

दोस्तो, ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार आप सभी के स्नेह के लिए सदा अभारी है | पिछले दिनों "OBO लाइव ऑनलाइन तरही मुशायरों" को मिली अपार सफलता से हम सब अभिभूत हैं | परन्तु हमने देखा कि हमारे कई दोस्त ग़ज़ल के अलावा भी बहुत कुछ लिखते हैं | ओपन बुक्स ऑनलाइन साहित्यकारों का एक प्रसिद्ध मंच है तथा यहाँ हर विधा के फनकार विराजमान हैं, तो हमने सोचा क्यूँ न एक इवेंट आयोजित किया जाए, जिसमें सभी मित्र गण अपनी अपनी विधा में अपने अपने हिसाब से शिरकत कर सकें!

तो दोस्तों, प्रस्तुत है ओपन बुक्स ऑनलाइन का एक और धमाका "OBO लाइव महा इवेंट"

इस महा इवेंट की ख़ासियत यह है कि दिए गये विषय को लक्ष्य करते हुए आप सभी को अपनी अपनी रचनाएँ पोस्ट करनी हैं | वो रचना ग़ज़ल, गीत, कविता, छंद, मुक्तक, लघुकथा, पद, रसिया, व्यंग्य या कुछ और भी हो सकती है | सभी से निवेदन है की सर्व ज्ञात अनुशासन बनाए रखते हुए अपनी अपनी कला से दूसरों को रु-ब-रु होने का मौका दें |

इस बार के "OBO लाइव महा इवेंट" का विषय है "दीपावली"

ये इवेंट शुरू होगा दिनांक ०१.११.२०१० को और समाप्त होगा १०.११.२०१० को, रोचकता को बनाये रखने हेतु एडमिन जी से निवेदन है कि फिलहाल Reply Box को बंद कर दे तथा इसे दिनांक ०१.११.२०१० को खोल दे जिससे सभी फनकार सीधे अपनी रचना को पोस्ट कर सके |

आप सभी सम्मानित फनकार इस महा इवेंट मे सादर आमंत्रित है,जो फनकार अभी तक ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार के सदस्य नहीं हैं तो अनुरोध है कि www.openbooksonline.com पर Login होकर Sign Up कर ले तथा "OBO लाइव महा इवेंट" मे शिरकत करें | आप सभी से सहयोग की अपेक्षा है |

आप सबका
नविन सी. चतुर्वेदी

Views: 54369

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

दीप जलें

आओ मिलकर दीप उठाकर
साथ चलें
घर-बाहर कर दें रोशन सारा
दीप जलें

घर-घर में उमंग छाई, आई
फिर से बहार
तम दूर करें जब ज्योति जले
हो रजनी निसार

नूतन आशा से मन हों पावन
अब मिलकर
निर्मलता का दीपक हो प्रज्वलित
सबके अन्दर

ना हो बैर भावना, ना फैलायें
कोई अशांति
ना कोई नफरत या भेद-भाव
ना मचे क्रांति

सुख-सौरभ की करें कामना
नभ के तले
जग-जीवन में प्रेम के दीपक
सदा जलें

आओ हाथों में दीप उठाकर
साथ चलें
घर-बाहर कर दें रोशन सारा
दीप जलें.

- शन्नो अग्रवाल
नवीन भाई, मेरी रचना पसंद करने और सराहने का अति धन्यबाद. लेखन सार्थक हुआ.
शन्नो जी, सार्थक लेखन और सार्थक कविता दोनों आज दुर्लभ हैं किन्तु आप यह ज्योति जलाये हैं...इसके लिए बधाई
ब्रिजेश जी, आपको रचना पसंद आई इसके लिये बहुत धन्यबाद..आपकी इस प्रशंशा के लिये मैं हृदय से आभारी हूँ.
आत्मीय शन्नो जी!
वन्दे मातरम.
एक उत्तम गीत हेतु बधाई.
एक परिवर्तन सुझा रहा हूँ, विचार करिए...

अंतर्मन-घर-बाहर रोशन, करदें
दीप जलें
सलिल जी, धन्यबाद ! आपका सुझाव सर आँखों पर...आपसे मुझे मेरे लेखन पर सुझाव, गलतियों में सुधार व सही मार्ग दर्शन की हमेशा अपेक्षा रहेगी. अपने ज्ञान-दीप से मेरे लेखन की राहें यदा-कदा प्रकाशमान करते रहें.
sundar rachna!
ओहो , बहुत ही खुबसूरत रचना है शन्नो दीदी , ओ बी ओ का प्रयास सार्थक हुआ ,
गणेश भइया, इस प्रशंसा का साभार धन्यबाद. आपकी रचनाओं का भी आनंद उठा रही हूँ निरंतर..शुभकामनायें.
बलिहारी है आपकी, चौबे श्री नवीन
वंशी थामी हाथ में, किन्तु बजाई बीन
किन्तु बजाई बीन,नशा कुछ ऐसा डाला
मधु पी कर ज्यों, झूम रही पूरी मधुशाला
चकमक आज ब्रिजेश,देख कर शोभा न्यारी
महा इवेंट के सब कवियों की है बलिहारी
bahut badhiya navin bhaiya.....aur dhanybaad hai aapko mera naam isme rakhne ke liye....

dil se bahut bahut dhanybaad.........
अरे वाह ! वाह ! नवीन भाई, आपने तो ' महा इवेंट ' के रचनाकारों पर इतने अच्छे छंद लिखकर कमाल कर दिया.
अरे, ये ' महा इवेंट ' तो आपका ही ' Brain Child ' है. तो सबसे पहले आप अपनी दीदी यानि मुझसे बधाई स्वीकारें. भविष्य के लिये भी शुभकामनायें.

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

sushil yadav posted blog posts
yesterday
Sushil posted blog posts
yesterday
vijay nikore posted a blog post

अनसुने अनकहे के बीच

                        अनसुने अनकहे के बीच.कहे अनसुने-से रहे कुछ जज़्बातउसपर अनकहे एहसासों का…See More
yesterday
रोहित डोबरियाल "मल्हार" replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"1 लाख मासिक चाहिए ही क्यों भाई, वर्डप्रेस CRM में वेबसाइट को ट्रांसफर कर दिया जाए, तो सालाना खर्च…"
Oct 15
KALPANA BHATT ('रौनक़') replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"दुःखद"
Sep 29
Profile IconKamran Akmal and sushil yadav joined Open Books Online
Sep 24
राज़ नवादवी replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"🌹 OBO के पुनर्गठन एवं पुनर्जीवन के लिए एक सशक्त अपील और कुछ रचनात्मक…"
Sep 22
Dharmendra Kumar Yadav posted blog posts
Sep 19
Sushil Sarna posted a blog post

कुंडलिया. . . . झोला

कुंडलिया. . . . झोलाझोला   लेकर  हाथ  में, चले   मुरारी   लाल । भाव देख कर थम गई,  उनकी बढ़ती चाल…See More
Sep 19
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सभी को मिलकर ओबीओ को बचाने का सतत प्रयास करते रहना चाहिए।"
Sep 17
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on vijay nikore's blog post सांकल मन के द्वार पर
"आ.भाई विजय जी, सादर अभिवादन। बहुत सुंदर रचना हुई है। हार्दिक बधाई स्वीकारें।"
Sep 17
राज़ नवादवी replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"atyant dukahd "
Sep 11

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service