For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

"OBO लाइव महा उत्सव" अंक १९ (Now closed with 1021 Replies)

आदरणीय साहित्य प्रेमियों

सादर वन्दे,

"ओबीओ लाईव महा उत्सव" के १९ वे अंक में आपका हार्दिक स्वागत है. पिछले १८ कामयाब आयोजनों में रचनाकारों ने १८   विभिन्न विषयों पर बड़े जोशो खरोश के साथ और बढ़ चढ़ कर कलम आजमाई की. जैसा कि आप सब को ज्ञात ही है कि दरअसल यह आयोजन रचनाकारों के लिए अपनी कलम की धार को और भी तेज़ करने का अवसर प्रदान करता है, इस आयोजन पर एक कोई विषय या शब्द देकर रचनाकारों को उस पर अपनी रचनायें प्रस्तुत करने के लिए कहा जाता है. इसी सिलसिले की अगली कड़ी में प्रस्तुत है:-

"OBO लाइव महा उत्सव" अंक  १९     

.
विषय - "गाँव"

आयोजन की अवधि- ८ मई २०१२ मंगलवार से १० मई २०१२ गुरूवार तक  

तो आइए मित्रो, उठायें अपनी कलम और दे डालें अपनी कल्पना को हकीकत का रूप, बात बेशक छोटी हो लेकिन घाव गंभीर करने वाली हो तो बात का लुत्फ़ दोबाला हो जाए. महा उत्सव के लिए दिए विषय को केन्द्रित करते हुए आप सभी अपनी अप्रकाशित रचना साहित्य की किसी भी विधा में स्वयं द्वारा लाइव पोस्ट कर सकते है साथ ही अन्य साथियों की रचनाओं पर लाइव टिप्पणी भी कर सकते है |

उदाहरण स्वरुप साहित्य की कुछ विधाओं का नाम निम्न है: -

  1. तुकांत कविता
  2. अतुकांत आधुनिक कविता
  3. हास्य कविता
  4. गीत-नवगीत
  5. ग़ज़ल
  6. हाइकु
  7. व्यंग्य काव्य
  8. मुक्तक
  9. छंद  (दोहा, चौपाई, कुंडलिया, कवित्त, सवैया, हरिगीतिका इत्यादि) 



अति आवश्यक सूचना :- "OBO लाइव महा उत्सव" अंक- १९ में सदस्यगण  आयोजन अवधि में अधिकतम तीन स्तरीय प्रविष्टियाँ  ही प्रस्तुत कर सकेंगे | नियमों के विरुद्ध, विषय से भटकी हुई तथा गैर स्तरीय प्रस्तुति को बिना कोई कारण बताये तथा बिना कोई पूर्व सूचना दिए हटा दिया जाएगा, यह अधिकार प्रबंधन सदस्यों के पास सुरक्षित रहेगा जिस पर कोई बहस नहीं की जाएगी |


(फिलहाल Reply Box बंद रहेगा जो मंगलवार ८ मई लगते ही खोल दिया जायेगा ) 


यदि आप किसी कारणवश अभी तक ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार से नहीं जुड़ सके है तोwww.openbooksonline.comपर जाकर प्रथम बार sign up कर लें |

"महा उत्सव"  के सम्बन्ध मे किसी तरह की जानकारी हेतु नीचे दिये लिंक पर पूछताछ की जा सकती है ...

"OBO लाइव महा उत्सव" के सम्बन्ध मे पूछताछ

मंच संचालक

धर्मेन्द्र शर्मा (धरम)

Views: 19318

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

आदरणीया महिमा जी, हौसला बढाने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद. आप मुझे धर्मेन्द्र ही कह सकते हैं....'सर' का बोझ सर पर मत डालिए कृपया

दोहे सब सुन्दर सधे, सहज सुनाते सार।

प्यारे अपने गाँव अब, कितने हैं लाचार।

हर दोहा एक कहानी कहता हुआ सा 

आदरणीय धरम भाई जी  उच्च स्तरीय दोहों हेतु सादर बधाईयाँ स्वीकारें...

आदरणीय संजय मिश्रा जी, दोहे में बधाई देने के लिए धन्यवाद.....आपको दोहे पसंद आये, मेरा श्रम सार्थक हो गया

सादर.....

फिर गाँवों की और मुख, कर ले मेरे तात,

जब भी टूटे नींद ये, हो जाय सुप्रभात

सहता भारत गाँव में, निर्धनता की धूप

इसी धरा के हैं ऋणी, आज बने जो भूप  (१) ....मगर मक्कार लोग भूल गए...

गाँव में मेहमान को, समझें है भगवान्  
शहरी बच्चे आज भी, इन सबसे अनजान (२) ...सही में...

शुद्ध हवा पानी बिना, शहर बने निर्जीव
चलें गाँव की राह पर, जीवन जहाँ सजीव (३) ...वाह!

पूरी दुनिया देख ली, भटके बस्ती गाँव 
याद हमें आती रही, पीपल की ही छाँव (४) ....सुंदर चित्रण...

ये तो साची बात है, गावों में भगवान

लेकिन घटते जा रहे, शहरों में इन्सान  (५)....वाकई...


सौंधी मिट्टी गाँव की, है दाता की दात   
टीका कीजे भाल पे, अद्भुत ये सौगात  (६) ....वाह...

याद सदा आता रहा, दूर देस भी गाँव 
गली मोहल्ले खेल के, थके नहीं थे पाँव (७) ....बचपन मुझे बुलाता है...


लालटेन की रौशनी, है झींगुर का शोर
मच्छर का उत्पात भी, चैन मगर सब ओर (८)  .....मिलजुल के रहते हैं.

खेत मिटे टावर बने, कहाँ रहा अब गाँव
जो पहले गुरु ग्राम था, आज हुआ गुड़गाँव (९) ...सब गुड-गोबर हो गया...

रहने को धरती नहीं, जनता करती शोर
धरम सदा कहते रहे, चलो गाँव की और (१०)...नारा सही दिया...

 

अंतरजाली डाल पर, सब खग करें विहान,
जगत घटा छोटा हुआ, है अब गाँव समान (११).....वैश्विक सोच....शानदार दोहावली......सौरभ जी(सहवाग) के बाद धर्मेन्द्र जी(विराट कोहली).... OBO का IPL ...

आदरणीय अविनाश जी, आप जैसे गुणी कवि से प्रशंसा पा कर मैं अपने आपको धन्य समझ रहा हूँ...बहुत बहुत आभार आपका.

//शुद्ध हवा पानी बिना, शहर बने निर्जीव
चलें गाँव की राह पर, जीवन जहाँ सजीव (३)

पूरी दुनिया देख ली, भटके बस्ती गाँव
याद हमें आती रही, पीपल की ही छाँव (४)

ये तो साची बात है, गावों में भगवान

लेकिन घटते जा रहे, शहरों में इन्सान  (५)

सौंधी मिट्टी गाँव की, है दाता की दात  
टीका कीजे भाल पे, अद्भुत ये सौगात  (६)

याद सदा आता रहा, दूर देस भी गाँव
गली मोहल्ले खेल के, थके नहीं थे पाँव (७)

लालटेन की रौशनी, है झींगुर का शोर
मच्छर का उत्पात भी, चैन मगर सब ओर (८) //

वाह आदरणीय धरम जी वाह ! पहली बार आपके दोहे पढ़ रहा हूँ ! भाव  व शिल्प की दृष्टि से लगभग सभी दोहे अच्छे बन पड़े हैं ! कृपया इस निमित्त हमारी ओर से साधुवाद स्वीकारें !

निम्नलिखित दोहे के प्रथम चरण को एक बार देख लें ! इसमें सिर्फ एक मात्रा की कमी  हो गयी है ! जो कि 'गाँव' को 'गाँवों' कर देने भर से दूर हो जायेगी |

//गाँव में मेहमान को, समझें है भगवान् 
शहरी बच्चे आज भी, इन सबसे अनजान (२) //

गाँवों में मेहमान को, समझें है भगवान्

शहरी बच्चे आज भी, इन सबसे अनजान

_______________________________

गाँव सँवारा आपने, सुन्दरतम यह बात.

दोहे बेहतर हैं बने, अति प्रसन्न मैं तात ..


दोहों के सम्राट श्री श्री अम्बरीश भाई ......आपके द्वारा पीठ थपथपाने का आनंद अभी तक महसूस कर पा रहा हूँ. आपको दोहे पसंद आये, मेरा श्रम सार्थक हो गया. जिस दोहे को ठीक करने का सुझाव आपने दिया और ठीक भी कर दिया, उसके लिए विशेष आभार. स्नेह बनाए रखिये. जय गिरधारी !!

सीधा सादा शिल्प है,अति सुन्दर पर भाव।
चंद छंद दोहे रचे,चित्रित पूरा गांव॥

आदरणीय त्रिपाठी जी, आपने हौसला बढाने के लिए दोहे में जो टिपण्णी की है, उसके लिए आपका हृदय से आभारी हूँ.

बहुत खुबसूरत दोहे हैं धर्मेन्द्र जी बधाई कुबूलें 

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"आदरणीय प्रबंधन,यह निश्चित ही चिंता का विषय है कि विगत कालखंड में यहाँ पर सहभागिता एकदम नगण्य हो गयी…"
3 hours ago
amita tiwari posted a blog post

निर्वाण नहीं हीं चाहिए

निर्वाण नहीं हीं चाहिए---------------------------कैसा लगता होगाऊपर से देखते होंगे जबमाँ -बाबाकि…See More
Tuesday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . . .अधर

दोहा पंचक. . . . . अधरअधरों को अभिसार का, मत देना  इल्जाम ।मनुहारों के दौर में, शाम हुई बदनाम…See More
Tuesday
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सभी सदस्यों को सादर सप्रेम राधे राधे सभी चार आयोजन को को दो भागों में विभक्त किया जा सकता है। ( 1…"
Tuesday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"चर्चा से कई और पहलू, और बिन्दु भी, स्पष्ट होंगे। हम उन सदस्यों से भी सुनना चाहेंगे जिन्हों ने ओबीओ…"
Monday
pratibha pande replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"आदरणीय मिथिलेश जी के कहे से मैं भी सहमत हूँ। कैलेंडर प्रथम सप्ताह में आ जाय और हफ्ते बाद सभी आयोजन…"
Saturday
Dayaram Methani replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सभी आदरणीय को नमस्कार। आदरणीय तिलक राज कपूर जी का ये उत्तम विचार है। अगर इसमें कुछ परेशानी हो तो एक…"
Mar 13
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . .युद्ध

दोहा सप्तक. . . . . युद्धहरदम होता युद्ध का, विध्वंसक परिणाम ।बेबस जनता भोगती ,  इसका हर  अंजाम…See More
Mar 13
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"इस सारी चर्चा के बीच कुछ बिन्दु और उभरते हैं कि पूरे महीने सभी आयोजन अगर ओपन रहेंगे तो…"
Mar 13
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"आदरणीय, नमस्कार  यह नव प्रयोग अवश्य सफलता पूर्वक फलीभूत होगा ऐसा मेरा विश्वास है तथा हमें…"
Mar 12
Sushil Sarna replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सुझाव सुन्दर हैं ।इससे भागीदारी भी बढ़गी और नवीनता भी आएगी । "
Mar 12

मुख्य प्रबंधक
Er. Ganesh Jee "Bagi" replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
" कृपया और भी सदस्य अपना मंतव्य दें ।"
Mar 11

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service