For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

माँ शब्द पर २ क्षणिकाएं :

माँ शब्द पर २ क्षणिकाएं :

1.

मैं
जमीं थी
आसमाँ हो गयी

एक पल में
एक
जहाँ हो गयी

अंकुरित हुआ
एक शब्द
और मैं
माँ हो गयी

...........................

२.

ज़िंदा रहते हैं
सदियों
फिर भी
लम्हे
बेज़ुबाँ होते हैं

छोड़ देती हैं
साथ
साँसें
जब ज़िस्म
फ़ना होते हैं

ज़िंदगी
को जीत लेते हैं
मौत से
जो शब्द
वो

माँ होते हैं

सुशील सरना
मौलिक एवं अप्रकाशित

Views: 990

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Harash Mahajan on March 12, 2018 at 11:16pm

आदरणीय सुशील सरना जी आदाब । आपकी प्रस्तुत रचनाओं में अहसास मर्म स्पर्शी लगे । "माँ" विशेष पर बशूट ही उत्तम रचनाएं ।

सादर @

Comment by Samar kabeer on March 12, 2018 at 10:14pm

जनाब सुशील जी,आरिफ़ साहिब ने जो भी लिखा वो ओबीओ की महब्बत में लिखा उनक्स उद्देश्य क़तई आपको ठेस पहुंचाने का नहीं था,आप जब भी समय मिलता है मंच पर सक्रिय रहते ही हैं,उम्मीद है आप इस सम्बन्ध में अपने विचार ज़रूर बदलेंगे ।

Comment by Mohammed Arif on March 12, 2018 at 4:06pm

आदरणीय सुशील सरना जी आदाब,

                                  इस मंच पर किसी को भी अपमानित या सम्मानित होने वाली कोई बात ही नहीं है । ओबीओ सीखने-सिखाने का का मंच है । मैं ख़ुद भी सीखने की अवस्था का सबसे छोटा विद्यार्थी हूँ । मैं तो एक विनम्र अपील कर रहा था कि साहित्य की सभी विधाओं को समान टिप्पणियाँ मिलें ताकि सभी रचनाकारों को संबल मिलें । आपका यह कहना कि मैं अपने आप को सम्मानित सदस्य नहीं अपमानित सदस्य महसूस कर रहा हूँ । आदरणीय आपने ऐसा कैसे सोच लिया । ओबीओ पर सभी समान है , सभी सम्मानित है । आप ऐसा क्यों सोचते हैं । किसी को आहत करना मेरा कतई मक़सद नहीं है । मंच पर आपकी हमारी सक्रियता बनी रहे यही मेरा उद्देश्य था । ऐसा टिप्पणी तो आदरणीय नवीन मणि त्रिपाठी जी और आदरणीया राहिला जी को भी कर चुका हूँ । सादर।

Comment by Sushil Sarna on March 12, 2018 at 2:43pm

आदरणीय समर कबीर साहिब , आदाब .... सृजन भाव को मन मुदित करती प्रशंसा से अलंकृत करने का हार्दिक आभार। आप की बात से मैं पूर्णतः सहमत हूँ। दूसरी रचना को शब्द भाव को लघु रूप में व्यक्त करने के कारण मैंने उसे क्षणिका का नाम दे दिया। आपका हार्दिक आभार।

Comment by Sushil Sarna on March 12, 2018 at 2:40pm

आदरणीय मो.आरिफ साहिब, आदाब। .. सृजन को मान देने का दिल से शुक्रिया। क्षणिका मेरे विचार में कम से कम शब्दों में किसी भाव को ऐसे व्यक्त करना है जो दिल को छू जाए। क्षणिका को केवल व्यंग्य या कटाक्ष की परिधि में उचित नहीं। इस बाबत मैं आदरणीय समर कबीर साहिब की टिप्पणी से सहमत हूँ। आपके द्वारा दिया गए नोट की मैं यथा संभव पालना करने की कोशिश करूंगा। हाँ, लेकिन सर एक बात अवशय कहूंगा आज मैं अपने आपको इस मंच का सम्मानित नहीं अपमानित सदस्य महसूस कर रहा हूँ। हर मानवीय परिस्थितियां एक सी नहीं रहती। मेरी हर संभव कोशिश रहती है कि मैं सक्रिय रूप से भाग लूँ यहां तक कि मैं कभी कभी सृजन पर आभार व्यक्त करने भी दो दो दिन तक नहीं आ पाता। आपका आक्षेप कि टिप्पणियां बटोरकर ... अच्छा नहीं लगा। बहुत बार मेरे सृजन को कोई भी टिप्पणी नहीं मिली या एक या दो मिली लेकिन इससे मैं हताहत नहीं हुआ और अपने सृजन को अपनी सामर्थ्य के अनुसार प्रेषित करता रहा और अन्य रचनाओं पर भी अपनी उपस्थिति देता रहा। ख़ैर, आपको बुरा लगा हो तो क्षमा मांगता हूँ पर आपकी टिप्पणी से आहत ज़रूर हुआ हूँ। सादर .....

Comment by Samar kabeer on March 12, 2018 at 12:33pm

जनाब सुशील सरना जी आदाब,आपकी रचना में पहली वाली तो क्षणिका कह सकते हैं,लेकिन दूसरी मेरे ख़याल में क्षणिका की श्रेणी में नहीं आएगी,ये भी आवश्यक नहीं कि क्षणिका में सिर्फ़ कटाक्ष हो, क्षणिका का अर्थ है छोटी बात,वैसे भाव पक्ष दोनों में मज़बूत और सराहनीय है, इस प्रस्तुति पर बधाई स्वीकार करें ।

Comment by Mohammed Arif on March 12, 2018 at 11:01am

आदरणीय सुशील सरना जी आदाब,

  •                                माँ की गरिमा-गौरव और महत्व को रेखांकित करती बेहतरीन छोटी-छोटी कविताएँ । इन्हें मैं छोटी कविताएँ कहना ज़ियादा पसंद करूँगा क्योंकि क्षणिकाओं में व्यंग्य या कटाक्ष होता है ।हार्दिक बधाई स्वीकार करें ।
  • नोट :--ओबीओ सीखने-सिखाने का साहित्यिक परिवार का सशक्त मंच है । आपकी मेरी तथा अन्य साथियों की टिप्पणियों से बहुत सीखने को मिलता है । लेकिन कुछ साथी ब्लॉग पोस्ट पर अपनी रचना पोस्ट करते हैं और टिप्पणियाँ बटोरकर नदारद हो जाते हैं । ब्लॉग पोस्ट पर प्रतीक्षारत साहित्य की अन्य विधाओं पर टिप्पणी करने से गुरेज़ करते हैं । केवल अपनी पोस्ट तक सीमित रहते हैं । आख़िर ऐसा क्यों ? क्यों न आप सबको टिप्पणियाँ देने की परंपरा शुरू करें । सादर ।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अब, जबकि यह लगभग स्पष्ट हो ही चुका है कि OBO की आगे चलने की संभावना नगण्य है और प्रबंधन इसे ऑफलाइन…"
yesterday
amita tiwari posted a blog post

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें बेगुनाही और इन्साफ की बात क्यों सोचती हैं ये औरतें चुपचाप अहिल्या बन…See More
Friday
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post गर्भनाल कब कट पाती है किसी की
" मान्य,सौरभ पांडे जीआशीष यादव जी , , ह्रदय से आभारी हूँ. स्नेह बनाए रखियगा | सौरभ जी ने एक…"
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें
"आदरणीया अमिताजी, तार्किकता को शाब्दिक कर तटस्थ सवालों की तर्ज में बाँधा जाना प्रस्तुति को रुचिकर…"
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी, आपकी प्रस्तुति निखर कर सामने आयी है. सभी शेर के कथ्य सशक्त हैं और बरबस…"
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय नीलेश भाई, आपका स्वागत है.     करेला हो अथवा नीम, लाख कड़वे सही, लेकिन रुधिर…"
Thursday
Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय बाग़ी जी एवं कार्यकारिणी के सभी सदस्यगण !बहुत दुखद है कि स्थिथि बंद करने तक आ गयी है. आगे…"
May 13

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय अजय गुप्ता जी, आपकी भावनाओं और मंच के प्रति आपके जुड़ाव को शब्द-शब्द में महसूस किया जा सकता…"
May 13
amita tiwari and आशीष यादव are now friends
May 11
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post प्यादे मान लिये जाते हैं मात्र एक संख्या भर
"मान्यवर  सौरभ पांडे जी , सार्थक और विस्तृत टिप्पणी के लिए आभार."
May 11
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post भ्रम सिर्फ बारी का है
"आशीष यादव जी , मेरा संदेश आप तक पहुंचा ,प्रयास सफल हो गया .धन्यवाद.पर्यावरण को जितनी चुनौतियां आज…"
May 11
बृजेश कुमार 'ब्रज' commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय धामी जी सारगर्भित ग़ज़ल कही है...बहुत बहुत बधाई "
May 11

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service