For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

ग़ज़ल- इसे जुल्म में न शुमार कर

11212 11212 11212 11212
है नई नई ये मेंरी ख़ता इसे जुल्म में न शुमार कर ।
है जो आशिकी का ये दौर अब इसे इस तरह न तू ख्वार कर ।।

उसे जिंदगी से नफ़ा मिला मुझे दर्द का है सिला मिला ।
ये हिसाब अब न दिखा मुझे न तिजारतों में दरार कर ।।

वो हवा चली ही नहीं कभी वो दरख़्त को न नसीब थी ।
मेरे फ़िक्र की है ये आरज़ू तू इसी चमन में बहार कर ।।

यहाँ चाहतों में है दम कहाँ कई चाहतें भी दफ़ा हुईं ।
है मुहब्बतों का सवाल ये कहीं जिंदगी को निसार कर ।।

हमें पत्थरों सा है दिल मिला मेरे दर्द की है न इंतिहा ।
न ठहर ठहर के तू वार कर हमें गम न कोई उधार कर ।।

तेरी आसमा पे नज़र गई तेरी हसरतें भी बदल गईं ।
है उड़ान की तेरी ख्वाहिशें तो कफ़स से खुद को फरार कर ।।

सारी उल्फतों में हैं दौलतें तेरा रूह से है न वास्ता ।
तेरे हौसलों में है दम अगर मेरे गर्दिशों से करार कर ।।

ये जो आंसुओ के निशान हैं न छुपा के चल तू नकाब में ।
तुझे पढ़ लिया हूँ मैं गौर से यूँ तमाम रात गुज़ार कर ।।

--नवीन मणि त्रिपाठी
मौलिक अप्रकाशित

Views: 460

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Mohammed Arif on January 27, 2017 at 8:11am
आदरणीय नवीन मणि त्रिपाठीजी,अच्छी ग़ज़ल । बधाई स्वीकार करें ।

सदस्य कार्यकारिणी
Comment by मिथिलेश वामनकर on January 26, 2017 at 9:59pm

आदरणीय नवीन मणि त्रिपाठी जी, बढ़िया ग़ज़ल कही है आपने. शेर-दर-शेर दाद के साथ मुबारकबाद कुबूल फरमाएं. आदरणीय समर कबीर जी की इस्लाह तो मिल ही गई है. सादर 

Comment by Samar kabeer on January 26, 2017 at 7:08pm
जनाब नवीन मणि त्रिपाठी जी आदाब,अच्छी ग़ज़ल हुई है,दाद के साथ मुबारकबाद पेश करता हूँ ।
मतले के ऊला मिसरे में ऐब-ए-तनाफ़ुर देखिये 'ज़ुल्म में' ।
तीसरे शैर में ऐब-ए-तनाफ़ुर देखिये ' न नसीब' ।
पांचवें शैर में शुतरगुर्बा दोष है,'हमें'और 'मेरे' ।
सातवें शैर के सानी में 'मेरे गर्दिशों'को "मेरी गर्दिशों'करें, "गर्दिश'स्त्रीलिंग है ।
और हाँ,तीसरे शैर के सानी में 'मेरे फ़िक्र'को "मेरी फ़िक्र"कर लें,फ़िक्र स्त्रीलिंग है ।
Comment by Dr Ashutosh Mishra on January 26, 2017 at 11:43am

आदरणीय नवीन मणि जी ..इस ग़ज़ल पर और गणतंत्र दिवस पर हार्दिक शुभकामनायें स्वीकारे करें सादर 

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Admin replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"स्वागतम"
9 hours ago
Admin replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"स्वागतम"
9 hours ago
Admin replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"स्वागतम"
9 hours ago
Admin replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-184
"स्वागतम"
9 hours ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"आपकी बात से सहमत हूँ। यह बात मंच के आरंभिक दौर में भी मैंने रखी थी। अससे सहजता रहती। लेकिन उसमें…"
yesterday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . .विविध

दोहा सप्तक. . . . . . विविधकभी- कभी तो कीजिए, खुद से खुद की बात ।सुलझेंगे उलझे हुए,  अंतस के हालात…See More
yesterday
amita tiwari posted blog posts
yesterday
Admin replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"साथियों, आप सभी के बहुमूल्य विचारों का स्वागत है, इस बार के लिए निर्णय लिया गया है कि सभी आयोजन एक…"
Sunday
Admin posted discussions
Sunday
Admin added a discussion to the group चित्र से काव्य तक
Thumbnail

'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177

आदरणीय काव्य-रसिको !सादर अभिवादन !!  ’चित्र से काव्य तक’ छन्दोत्सव का यह एक सौ…See More
Sunday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"नीलेश भाई के विचार व्यावहारिक हैं और मैं भी इनसे सहमत हूँ।  डिजिटल सर्टिफिकेट अब लगभग सभी…"
Friday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सादर नमस्कार, अब तक आए सभी विचार पढ़े हैं। अधिक विचार आयोजन अवधि बढ़ाने पर सहमति के हैं किन्तु इतने…"
Friday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service