For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

ग़ज़ल - भूल जा संवेदना के बोल प्यारे // --सौरभ

२१२२ २१२२ २१२२

फ़र्क करना है ज़रूरी इक नज़र में
बदतमीज़ों में तथा सुलझे मुखर में

शांति की वो बात करते घूमते हैं
किन्तु कुछ कहते नहीं अपने नगर में

शाम होते ही सदा वो सोचता है-
क्यों बदल जाता है सूरज दोपहर में

भूल जा संवेदना के बोल प्यारे
दौर अपना है तरक्की की लहर में

हो गया बाज़ार का ज्वर अब मियादी
और देहाती दवा है गाँव-घर में

आदमी तो हाशिये पर हाँफता है
वेलफेयर-योजनाएँ हैं ख़बर में

क्यों न फिर बरसात का मौसम मज़ा दे
चल रही जब नाव, काग़ज़ की, लहर में

पत्रकारों के बनाये राष्ट्र-नेता
बिक रहे अख़बार जैसे.. देश भर में

हँस रहा ’सौरभ’ अगर.. तो साथ हँसिये..
देखनी क्यों कील उसके पाँव-सर में ?
***************
(मौलिक और अप्रकाशित)

Views: 1342

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by डॉ गोपाल नारायन श्रीवास्तव on July 2, 2016 at 9:12pm

आ० मैं  तो सकते में आ गया था . क्या गजल में शांति  शा न ति  पढ़ा जाएगा . क्योंकि मैंने इस तरह के शब्दों को २ १ ही समझा है  पर नीलेश भाई और आ0  दीदी ने बात साफ़  कर दी . जय हो .


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on July 2, 2016 at 9:06pm

शान्ति -२१ ही होता है आद० तस्दीक जी ये मिसरा सही है |

Comment by Nilesh Shevgaonkar on July 2, 2016 at 9:03pm

और हाँ ..इसे बतर्ज़ उर्दू ..शा..न ति   नहीं  पढ़ा जाएगा ..शां २ +ति १ ये सही तक्तीअ होगी
सादर  

Comment by Nilesh Shevgaonkar on July 2, 2016 at 9:01pm

आ. तसदीक़ साहब  ..शान्ति की ति प्राकृतिक लघु  है शान्ती नहीं है  ये अत: मिसरा हर लिहाज से सही है  

Comment by Tasdiq Ahmed Khan on July 2, 2016 at 8:37pm

मोहतरम जनाब सौरभ साहिब ,   शेर -२ का ऊला मेरे हिसाब से बहर में नहीं है ,'' वो'' शब्द  ज़्यादा हो रहा है ---तक्तीअ देखिये शान्ति  की वो बात करते घूमते हैं ---इस मिस रे में आप शान्ति की इ को गिरा कर मात्रा गिंन रहे हैं । अगर इसे शांत लिख दें तो बहर में आजायेगा । शान्ति की वो बात करते घूमते हैं

 २११  २   १  २१  २२   २१२ २

शांत की वह बात करते घूमते हैं

 २१  २   २  २१   २२   २१२  २

आपकी ग़ज़ल की बहर  है ( फ़ाइलातुन -फ़ाइलातुन  -फ़ाइलातुन )(  २१२२ -२१२२ -२१२२ )

सादर                                                    

Comment by जयनित कुमार मेहता on July 2, 2016 at 12:39pm
आदरणीय सौरभ जी,
सरलत भाषा में कही इस अद्भुत, प्रासंगिक ग़ज़ल के लिए हार्दिक बधाई आपको।
किसी ऐसे शे'र को नहीं चुन पाया,जिसकी अलग से तारीफ़ कर सकूं।
सादर।।

सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on July 1, 2016 at 11:25pm

आदरणीय तस्दीक अहमद खान साहब, आपने प्रस्तुति को समय दिया इस हेतु हार्दिक धन्यवाद.

आपके सुझाव के अनुसार मैंने उक्त मिसरे को देख लिया. आप जो कुछ कहना चाहते हैं वह मेरी समझ में तो नहीं आया. महती कृपा होगी यदि आप स्पष्ट भी कर दें. 

शुभ-शुभ


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on July 1, 2016 at 11:21pm

आपके तोह्फ़े से मन प्रसन्न हुआ आदरणीय नीलेश नूर जी. आपकी सराहना से मन प्रसन्न है. हार्दिक धन्यवाद 


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on July 1, 2016 at 11:20pm

आदरणीय गिरिराज भाईजी, आपकी सदाशयता के लिए आपका आभारी हूँ .. 


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on July 1, 2016 at 11:19pm

आदरणीय गोपाल नारायण जी, आपको प्रस्तुति रुचिकर लगी, इस हेतु हार्दिक धन्यवाद 

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक - - - - शोखी

दोहा पंचक. . . . . शोखीशोख उमर की शोखियाँ, चंचल दृग संकेत ।भीगा यौवन मद भरा, दिल को करे अचेत…See More
3 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Ashok Kumar Raktale's blog post चौपाइयाँ
"आदरणीय अशोक भाईजी, वर्षा ऋतु, विशेषकर सावन मास, के नम क्षणों का रागात्मक वर्णन रोचक बन पड़ा है.…"
yesterday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Ashok Kumar Raktale's blog post चौपाइयाँ
"आ. भाई अशोक जी, सादर अभिवादन। पावस पर सुंदर चौपाइयों की रचना हुई है। हार्दिक बधाई।"
Saturday
Ashok Kumar Raktale posted a blog post

चौपाइयाँ

दोहाबरखा के बढ़ते क़दम, आये  हैं  अब पास।दूर नहीं है साजना, सुरभित सावन मास।। चौपाईवह फुहार वह साथ…See More
Jul 14
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"  आदरणीय चेतन प्रकाश साहब सादर नमस्कार, यही तो मुख्य है विषय है इस रचना का. नदी नहीं उफ़नाई है.…"
Jul 14
Chetan Prakash commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय,  अशोक  रक्ताले साहब, नमस्कार  !  लेकिन  यह कैसी "रिमझिम…"
Jul 14
Profile IconShyamsundar Chatterjee , Alamseti ajita kumar and Dr. Mohd Israr joined Open Books Online
Jul 14
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत रचना की सारगर्भित समीक्षा कर आपने मेरे सृजन कार्य को सार्थकता…"
Jul 11
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"परम आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम - सर सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार…"
Jul 10

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"वायव्य दशा के प्रस्तुतीकरण के क्रम में बना विश्वास प्रस्तुति की शाब्दिकता को स्थापित करता हुआ सफल…"
Jul 10

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"संसार का मंच एक गंभीर विषय है. तदनुरूप आपका प्रयास श्लाघनीय है, आदरणीय सुशील सरना जी.  कई…"
Jul 10

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय अशोक भाईजी, कितनी निष्कपट, कितनी भोली, कितनी सरस कविता हुई है ! जैसे, कोई अबोध बच्चा…"
Jul 10

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service