For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

भीड़ में दुनिया के हम भी खो गए (ग़ज़ल)

2122 2122 212

भीड़ में दुनिया के हम भी खो गए
ख़ुद से जैसे अजनबी-से हो गए

ज़ख़्म-ए-दिल में थे तेरे बाकी निशां
अश्कों के सैलाब वो भी धो गए

आदमीयत होश में आने लगी
आदमी जब शह्र के सब सो गए

काटता हूँ फ़स्ल अम्न-ओ-चैन की
जो कभी पुरखे थे मेरे बो गए

आसमां ने सुन ली मेरी दास्तान
मेघ भी आके दो आंसू रो गए

लौटकर आए नहीं हैं आजतक
इस नगर से उस नगर तक जो गए
========================

जयनित कुमार मेहता
(मौलिक व अप्रकाशित)

Views: 528

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by जयनित कुमार मेहता on February 23, 2016 at 9:38pm

आदरणीय सौरभ जी, सादर नमस्कार।

जब आप जैसे गुरुजनों का आशीर्वाद हो तो शिष्य के प्रयास का सफल होना स्वाभाविक है।

रचना की सराहना के लिए पुनः आभार व्यक्त करता हूँ।।

Comment by जयनित कुमार मेहता on February 23, 2016 at 9:28pm

आदरणीय धर्मेन्द्र जी, ग़ज़ल पर आपकी प्रतिक्रिया के लिए आभारी हूँ।


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on February 23, 2016 at 1:46pm

अंतिम शेर ने तो बस गुम ही कर दिया भाई ! 

आपकी ग़ज़लें अचानक बतियाने लगी हैं और हम सब किस्सापसंद लोग है. खूब सुनना चाहते हैं .. 

दाद दाद

Comment by धर्मेन्द्र कुमार सिंह on February 23, 2016 at 1:33pm

बड़ा मुश्किल काफ़िया उठाया जयनित जी। इसे निभाना आसान नहीं है। दाद कुबूल करें।

Comment by जयनित कुमार मेहता on February 23, 2016 at 11:37am
आदरणीय कांता रॉय जी, सादर नमस्कार।
ग़ज़ल पर आपकी उत्साहवर्धक प्रतिक्रिया के लिए हृदय से धन्यवाद आपको।।
Comment by जयनित कुमार मेहता on February 23, 2016 at 11:32am
आदरणीय कांता रॉय जी, सादर नमस्कार।
ग़ज़ल पर आपकी उत्साहवर्धक प्रतिक्रिया के लिए हृदय से धन्यवाद आपको।।
Comment by जयनित कुमार मेहता on February 23, 2016 at 11:32am
आदरणीय कांता रॉय जी, सादर नमस्कार।
ग़ज़ल पर आपकी उत्साहवर्धक प्रतिक्रिया के लिए हृदय से धन्यवाद आपको।।
Comment by kanta roy on February 23, 2016 at 10:38am
लौटकर आए नहीं हैं आजतक
इस नगर से उस नगर तक जो गए----- वाह ! बहुत खूब कहा है आपने ये । बेहतरीन गजल हुई है आपकी यह भी आदरणीय जयनित जी । चंद शेर आपकी ऐसी बनी है कि वो हमें भी जार - जार रूला गयी है । बधाई आपको तहेदिल ।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय भाई लक्ष्मण धामी 'मुसफ़िर' जी सादर अभिवादन बहुत शुक्रिया आपने वक़्त निकाला आपकी…"
4 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आ. भाई जयहिंद जी, सादर अभिवादन। सुंदर गजल हुई है। भाई रवि जी की सलाह से यह और निखर गयी है । हार्दिक…"
8 hours ago
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . दिल

दोहा पंचक. . . . . दिलरात गुजारी याद में, दिन बीता बेचैन । फिर से देखो आ गई, दिल की दुश्मन रैन…See More
18 hours ago
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"ग़ज़ल 2122   1212  22 आ कभी देख तो ले फ़ुर्सत में क्या से क्या हो गए महब्बत में मैं…"
21 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Saurabh Pandey's blog post नवगीत - भैंस उसी की जिसकी लाठी // सौरभ
"  आपका हार्दिक धन्यवाद, आदरणीय लक्ष्मण धामी ’मुसाफिर’ जी   "
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Sushil Sarna's blog post दोहा एकादश. . . . . पतंग
"आदरणीय सुशील सरनाजी, पतंग को लगायत दोहावलि के लिए हार्दिक बधाई  सुघड़ हाथ में डोर तो,…"
yesterday
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय रवि भसीन 'शहीद' जी सादर अभिवादन बहुत शुक्रिया आपने वक़्त निकाला ग़ज़ल तक आए और हौसला…"
yesterday
Sushil Sarna posted blog posts
yesterday
रवि भसीन 'शाहिद' commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय Jaihind Raipuri जी,  अच्छी ग़ज़ल हुई। बधाई स्वीकार करें। /आयी तन्हाई शब ए…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on रामबली गुप्ता's blog post कर्मवीर
"कर्मवीरों के ऊपर आपकी छांदसिक अभिव्यक्ति का स्वागत है, आदरणीय रामबली गुप्त जी.  मनहरण…"
Tuesday
Jaihind Raipuri posted a blog post

ग़ज़ल

2122    1212    22 आ कभी देख तो ले फ़ुर्सत मेंक्या से क्या हो गए महब्बत में मैं ख़यालों में आ गया उस…See More
Tuesday
Jaihind Raipuri commented on Admin's group आंचलिक साहित्य
"कुंडलिया छत्तीसगढ़ी छत्तीसगढ़ी ह भाखा, सरल ऐकर बिधान सहजता से बोल सके, लइका अऊ सियान लइका अऊ…"
Tuesday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service