For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

उम्र का सफर ....

हम उम्र के साथी
शायद मेरी तरह
बूढ़े होने लगे हैं
केशों में चमकती चांदी
चेहरे की झुर्रियां
जीवन का सफर का
बेबाक आईना हैं

हाँ, सच
ये तो मेरी ही तरह बूढ़े हो चुके हैं
इनके हाथ काम्पने लगे हैं
मुंह की लार बस में नहीं है
ज़िंदगी को
बिना किसी सहारे के जीने वाले
बूढ़ी थकी लाठी पर
अपनी देह का बोझ लादे
डगमगाते पाँव लिए
जीवन का शेष सफर
तय करते नज़र आते हैं

क्या ! जीवन के सूरज का
अंजाम ऐसा ही होता है
क्या ! साँझ के आँचल में डूबता सूरज
इतना ही बूढा होता है
जितना मैं

ये बुढ़ापा है या सच्चाई का कहकहा
नेत्रों की मंद ज्योति को
न राह नज़र आती है न मंज़िल
देह अपनी ही साँसों की आवाज़ से
रूबरू होने लगती है
किसी चेहरे पे
अपनेपन का रंग नज़र नहीं आता
कभी मुझपे फक्र करने वाले
आज मिलने से भी कतराते हैं
मेरी हर बात को
हंसी में उड़ा जाते हैं
मेरी आँखों से बहती
अंतर्मन की घुटन को
बुढ़ापे के वज़ह से
आँख से बहता पानी समझ
मेरी व्यथा पर
मुस्कुराभर देते हैं

कोई मेरी बात को समझता नहीं
लोग मेरे बालों की सफेदी , आँखों की मंद रोशनी ,
कंपकपाते हाथों और पांवों की
दैहिक गलन को
बुढ़ापे का नाम देकर
संतुष्ट कर लेते हैं

उम्र के इस मोड़ पर
उनकी प्रतिक्रिया देखकर
मन ही मन मैं भी हंस लेता हूँ
कैसे समझाऊँ
मैं जो देह से अलग हूँ
बूढा नहीं हूँ
और जो बूढा है
वो मैं नहीं हूँ


सुशील सरना
मौलिक एवं अप्रकाशित

Views: 501

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Sushil Sarna on February 3, 2016 at 1:04pm
आदरणीय laxman dhamiजी रचना में निहित भावों को मान देने का तहे दिल से शुक्रिया।
Comment by लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' on February 3, 2016 at 12:14am

बहुत खूब l

Comment by Sushil Sarna on February 2, 2016 at 6:42pm

आदरणीय    vijay nikore जी रचना में निहित भावों को मान देने का तहे दिल से शुक्रिया। 

Comment by Sushil Sarna on February 2, 2016 at 6:41pm

आदरणीय   Hari Prakash Dubey जी रचना में निहित भावों को मान देने का तहे दिल से शुक्रिया। 

Comment by vijay nikore on February 2, 2016 at 3:35pm

उम्र के सफ़र का अच्छा चित्रण दिया है। हार्दिक बधाई, आदरणीय सुशील जी।

Comment by Hari Prakash Dubey on February 2, 2016 at 1:45am

कैसे समझाऊँ

मैं जो देह से अलग हूँ

बूढा नहीं हूँ

और जो बूढा है

वो मैं नहीं हूँ.........बहुत सुन्दर ,हार्दिक बधाई आ. सुशील सरना जी ! सादर 

 

Comment by Sushil Sarna on January 31, 2016 at 7:28pm

आदरणीयू तेजवीर सिंह जी रचना में निहित भावों को मान देने का तहे दिल से शुक्रिया। 

Comment by TEJ VEER SINGH on January 31, 2016 at 11:15am

हार्दिक बधाई  आदरणीय सुशील सरना जी!बहुत ही शानदार प्रस्तुति!

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity


सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post प्यादे मान लिये जाते हैं मात्र एक संख्या भर
"आदरणीय अमिताजी, हार्दिक बधाइयाँ    प्रस्तुति में रचनात्मकता के साथ-साथ इसके प्रस्तुतीकरण…"
14 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on सुरेश कुमार 'कल्याण''s blog post कुंडलिया
"आदरणीय सुरेश कल्याण जी, आपकी उपस्थिति के लिए हार्दिक धन्यवाद  छंद की अंतिम दोनों पंक्तियों की…"
14 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post गर्भनाल कब कट पाती है किसी की
"एक मार्मिक भावदशा को शाब्दिक करने का सार्थक प्रयास हुआ है, आदरणीया अमिता तिवारीजी. आप सतत अभ्यासरत…"
14 hours ago
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"शुक्रिया आदरणीय सर जी। डाउनलोड करने की उस व्यवस्था में क्या हम अपने प्रोफाइल/ब्लॉग/पन्ने की पोस्ट्स…"
17 hours ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अभी प्रश्न व्यय का ही नहीं सक्रियता और सहभागिता का है। पोर्टल का एक उद्देश्य है और अगर वही डगमगा…"
17 hours ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जैसा कि ज्ञात हुआ है कि संचालन का व्यय प्रतिवर्ष 90 हज़ार रुपये आ रहा है। इस रकम को इतने लंबे समय तक…"
20 hours ago
Admin replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"लगभग 90 हजार प्रति वर्ष"
yesterday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सादर नमस्कार और आदाब सम्मानित मंच। ओबीओ के वाट्सएप समूह से इस दुखद सूचना और यथोचित चर्चा की जानकारी…"
yesterday
Dayaram Methani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय, ओ.बी.ओ. को बंद करने का निर्णय दुखद होने के साथ साथ संचालक मण्डल की मानसिक पराजय, थकान आदि…"
yesterday
Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"नीचे आए हुए संदेशों से यह स्पष्ट है कि अब भी कुछ लोग हैं जो जलते शहर को बचाने के लिए पानी आँख में…"
Monday
Sushil Sarna replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय जी  ओबीओ को बन्द करने की सूचना बहुत दुखद है । बहुत लम्बे समय से इसके साथ जुड़ा हूँ कुछ…"
Monday
pratibha pande replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"ओबीओ से पिछले बारह साल से जुड़ी हूँ। इसके बंद हो जाने की बात से मन भारी हो रहा है।मेरे कच्चे-पक्के…"
Sunday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service