For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

जालिम की दलीलें (लघुकथा )राहिला

"देखो,बच्चे बहुत थक गये है और तुम्हारी हालत भी खस्ता हो रही है । हम खच्चर कर लेते है । ये सुनते ही वो कर्कशा!सुपरिचित वाणी में कूकी-"वाह जी वाह!!फिर कैसी यात्रा?अरे थोड़ा बहुत कष्ट तो होता ही है।फिर मेरी सहेलियां कह रही थीं कि जो पुण्य पैदल वैष्णों देवी जाने में है वो...."उसने अपनी बात को वजनी बनाने में दुनिया की दलीलें दे डाली । मैं उसके स्वभाव से बहुत अच्छी तरह वाकिफ़ था,यात्रा में कोई बदमज़गी ना हो इसलिये हमने उसके आगे हथियार डाल दिये।और चल पड़े । हम खरगोश ना सही,परन्तु वो जरूर कछुये की चाल से आगे बढ़़ रही थी।लेकिन उसकी हिम्मत की दाद देनी पड़ेगी ।थोड़ी देर बाद जब हमने पीछे मुड़कर देखा तो वो दूर-दूर तक नजर नहीं आई।हम उसके इंतेजार में वहीं बैठ गये।लगभग दस मिनट बाद वो हमें दिखाई दी,कुछ बिलकुल नई ताजा तरीन दलीलों के साथ,शान से खच्चर पर सवार।
मौलिक एवं अप्रकाशित

Views: 1056

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Rahila on February 24, 2016 at 1:46pm
जी ,इस उबाऊ विषय के लिये माफी चाहूंगी, आदरणीय सर जी! और ध्यान रखूगीं इसकी पुनरावृत्ति ना हो, सादर ।

प्रधान संपादक
Comment by योगराज प्रभाकर on February 24, 2016 at 10:11am

अच्छी लघुकथा है, लेकिन आप फिर से उसी कथनी-करनी में ही उलझ गईं राहिला जीI  

Comment by Rahila on November 20, 2015 at 11:58am
आदरणीय सौरभ सर जी !बहुत आभारी हूं आपकी कि आप मुझसे तनिक और की आशा रखते है । इसी तरह आपका मार्गदर्शन मिलता रहा तो और अच्छे से इस विधा को समझ पाऊंगी । सादर प्रणाम ।
Comment by Rahila on November 20, 2015 at 11:55am
बहुत आभार आदरणीय बैजनाथ सर जी! बहुत शुक्रिया । सादर

सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on November 19, 2015 at 11:01pm

लघुकथा के लिए हार्दिक बधाई आदरणीया राहिलाजी. बहुत ही प्रभावी कथानक पर रचना हुई है. आवश्यकतानुसार चुटीलापन भी प्रभावी है. परन्तु, शैल्पिक तो नहीं, अलबत्ता प्रस्तुतीकरण तथा विन्यास की दृष्टि से इस कथा को तनिक और साधना आवश्यक प्रतीत हो रहा है.  जैसे, कर्कशा का कूकना भले ही कटाक्ष को ज़ाहिर करने केलिए लिखा गया हो लेकिन यह प्रयोग प्रभावित नहीं करता. लघुकथा की प्रभावी पंक्ति बहुत ही उम्दा बन पड़ी है. इस हेतु बधाइयाँ 

शुभ-शुभ

Comment by DR. BAIJNATH SHARMA'MINTU' on November 19, 2015 at 6:59pm

आदरणीया राहिला जी .....................बेहतरीन लघुकथा ..... बधाई|

Comment by Rahila on November 19, 2015 at 3:24pm
आदरणीय सुनील जी! आपकी टिप्पणी का बड़ा इंतेजार रहता है । मेरी रचना जैसी भी हो आपकी हौसला अफज़ाई का अंदाज जबरदस्त होता है । बहुत शुक्रिया आपका । सादर ।
Comment by Rahila on November 19, 2015 at 11:35am
आदरणीय सालिम साहब बहुत शुक्रिया आपका आपने मेरे रचना को तबज्जोह दी । आप सब की हौसला अफज़ाई ही है जो लिख रही हूं । बहुत आभार ।
Comment by Rahila on November 19, 2015 at 11:32am
आदरणीय सतविन्दर जी सादर आभार आपकी उपस्थिति मात्र हौसला दे जाती है । बहुत शुक्रिया आपका । सादर नमन ।
Comment by Rahila on November 19, 2015 at 11:29am
आदरणीया प्रतिभा दी, आपने रचना को सही समझा मैं यही कहना चाह रही थी कि कुछ लोग चित भी मेरी पट भी मेरी की तर्ज़ पर जिदगीं जीते है और दूसरों की ज़िंदगी दूभर कर देते है । बहुत आभार रचना का मर्म समझने के लिये । सादर ।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अब, जबकि यह लगभग स्पष्ट हो ही चुका है कि OBO की आगे चलने की संभावना नगण्य है और प्रबंधन इसे ऑफलाइन…"
yesterday
amita tiwari posted a blog post

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें बेगुनाही और इन्साफ की बात क्यों सोचती हैं ये औरतें चुपचाप अहिल्या बन…See More
Friday
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post गर्भनाल कब कट पाती है किसी की
" मान्य,सौरभ पांडे जीआशीष यादव जी , , ह्रदय से आभारी हूँ. स्नेह बनाए रखियगा | सौरभ जी ने एक…"
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें
"आदरणीया अमिताजी, तार्किकता को शाब्दिक कर तटस्थ सवालों की तर्ज में बाँधा जाना प्रस्तुति को रुचिकर…"
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी, आपकी प्रस्तुति निखर कर सामने आयी है. सभी शेर के कथ्य सशक्त हैं और बरबस…"
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय नीलेश भाई, आपका स्वागत है.     करेला हो अथवा नीम, लाख कड़वे सही, लेकिन रुधिर…"
Thursday
Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय बाग़ी जी एवं कार्यकारिणी के सभी सदस्यगण !बहुत दुखद है कि स्थिथि बंद करने तक आ गयी है. आगे…"
May 13

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय अजय गुप्ता जी, आपकी भावनाओं और मंच के प्रति आपके जुड़ाव को शब्द-शब्द में महसूस किया जा सकता…"
May 13
amita tiwari and आशीष यादव are now friends
May 11
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post प्यादे मान लिये जाते हैं मात्र एक संख्या भर
"मान्यवर  सौरभ पांडे जी , सार्थक और विस्तृत टिप्पणी के लिए आभार."
May 11
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post भ्रम सिर्फ बारी का है
"आशीष यादव जी , मेरा संदेश आप तक पहुंचा ,प्रयास सफल हो गया .धन्यवाद.पर्यावरण को जितनी चुनौतियां आज…"
May 11
बृजेश कुमार 'ब्रज' commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय धामी जी सारगर्भित ग़ज़ल कही है...बहुत बहुत बधाई "
May 11

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service