For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

ग़ज़ल -- कुरआन पढ़कर आरती करता रहा - (मिथिलेश वामनकर)

2122--2122--2122--212

इस मकां को बामो-दर से एक घर करती रही

माँ मुसलसल काम अपना उम्र भर करती रही

 

धूप बारिश सर्दियों को मुख़्तसर करती रही

बीज की कुछ कोशिशें मिलकर शज़र करती रही

 

मेरे सिर पर हाथ फेरा था कभी तहजीब ने 

पुरअसर थी वो दुआ अब तक असर करती रही

 

दर्द देखा जो किसी का चलते-चलते रुक गए

साथ में ताउम्र इक आदत सफ़र करती रही.

 

जब तलक खामोशियाँ थी दिल मेरे काबू में था

बात निकली और दिल को बेखबर करती रही  

 

आदमी जैसे मशीनी दम-ब-दम होता रहा 

जिंदगी गुमसुम अकेले में बसर करती रही

 

या पलक उठती नहीं, या तो पलक झुकती नहीं 

वो निगाहें एक जादू रात भर करती रही 

 

मैं इधर कुरआन पढ़कर आरती करता रहा  

वो दुआ में पाठ गीता का उधर करती रही

 

------------------------------------------------------------
(मौलिक व अप्रकाशित)  © मिथिलेश वामनकर 
------------------------------------------------------------

 

Views: 828

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Krish mishra 'jaan' gorakhpuri on August 5, 2015 at 6:54pm
आ० मिथिलेश सर!क्या कहने, गज़ल पर कुछ कहने को है ही नही! बस दाद ही दाद निकल रही है हर शेर पर!पूरी गज़ल बेहतरीन शेरों से सजी है,निश्चित ही ये कहना पड़ेगा के मेरी समझ से उस्ताद स्तर की ये गज़ल हुयी है!
खासकर ये दो शेर मैं आपने पास रख रहा हूँ!

इस मकां को बामो-दर से एक घर करती रही
माँ मुसलसल काम अपना उम्र भर करती रही

मेरे सिर पर हाथ फेरा था कभी तहजीब ने
पुरअसर थी वो दुआ अब तक असर करती रही

सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on August 5, 2015 at 1:59pm

आदरणीय मिथिलेश भाई , खूबसूरत मतले से शुरु हुई गज़ल आखिर तक बहुत सुन्दर हुई है है  , पूरी गज़ल के लिये आपको हार्दिक बधाइयाँ ॥

मैं इधर कुरआन पढ़कर आरती करता रहा  

वो दुआ में पाठ गीता का उधर करती रही  -- हासिले गज़ल शेर के लिये अलग से बधाई आपको ।

Comment by नादिर ख़ान on August 5, 2015 at 1:09pm

इस मकां को बामो-दर से एक घर करती रही
माँ मुसलसल काम अपना उम्र भर करती रही......शानदार मतला कहा सर जी दिल को छू गया | 
दर्द देखा जो किसी का चलते-चलते रुक गए
साथ में ताउम्र इक आदत सफ़र करती रही..... वाह वाह सर क्या खूब कहा वैसे ये शिफत भी माँ से ही आती है|
मैं इधर कुरआन पढ़कर आरती करता रहा 
वो दुआ में पाठ गीता का उधर करती रही    बहुत खूब बहुत खूब बहुत खूब...
उम्दा ग़ज़ल के लिए मुबारकबाद आदरणीय मिथिलेश जी

Comment by Dr Ashutosh Mishra on August 5, 2015 at 1:07pm

आदरणीय मिथिलेश जी आजकल आपकी कलम कमाल कर रही है ..एक से बढ़कर एक शानदार ग़ज़ल ..आप से निवेदन है कि उर्दू के शब्दों के अर्थ जैसा आप पहले करते थे अवश्य करा कीजिये ..इस रचना के लिए हार्दिक बधाई सादर 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by मिथिलेश वामनकर on August 5, 2015 at 11:58am

आदरणीय रवि जी, ग़ज़ल के प्रयास पर आपकी सार्थक प्रतिक्रिया पाकर अभिभूत हूँ. आपका हृदय से आभारी हूँ. ये ग़ज़ल कई दिनों से लिखकर रखी थी. बार बार सुधार करता रहा हूँ लेकिन एक बिंदु पर आकर मुझे गुंजाइश ही नहीं लगी और लगी भी तो मैं उसे ठीक नहीं कर पा रहा था. यही सोचकर कि और बेहतर बनाने में विद्वतजन की राय अवश्‍य कारगर होगी, इसे प्रस्तुत कर दिया. आपका अमूल्य मार्गदर्शन मिला है तदनुसार पुनः प्रयास करता हूँ. ग़ज़ल को समय देकर सराहना, अमूल्य और सार्थक प्रतिक्रिया आपका बहुत बहुत धन्यवाद .

Comment by Ravi Shukla on August 5, 2015 at 11:42am

आरणीय मिथिलेश जी

पहले तो एक बहुत ही शानदार ग़ज़ल के लिये दिल से दाद कुबूल करिये ।

एक पाठक के तौर पर कहना चाहेंगे

कया रवानी है अशआर में । बहुत खूब ।

उसी पाठक के तौर पर शेर दर शेर बात करें तो मतले से जो सफर हुस्‍ने मतला और बाकी के तीन शेर तक चला तो उसमें

आपका अनुभव शेर दर शेर बयान होता चला गया  । बहुत खूब ।

उसके बाद के दो अशआर में  मिसरा ए सानी जितने खूबसूरत बन पड़े है उतनी कशिश हमें उला मे नहीं लगी । बेहतर को और बेहतर बनाने में विद्वतजन की राय अवश्‍य कारगर होगी ।

और

मैं इधर कुरआन पढ़कर आरती करता रहा  

वो दुआ में पाठ गीता का उधर करती रही

शानदार । यकजहती का आलम,  क्‍या कहने इस शेर को आखिरी शेर का दर्जा दीजिये क्‍योंकि इस शेर को कहने के बाद ग़जल में कुछ कहने के लिये नहीं बचता ।

अच्‍छी ग़ल़ल के लिये पुन: बहुत बहुत बधाई स्‍वीकार करें ।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत रचना की सारगर्भित समीक्षा कर आपने मेरे सृजन कार्य को सार्थकता…"
7 hours ago
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"परम आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम - सर सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"वायव्य दशा के प्रस्तुतीकरण के क्रम में बना विश्वास प्रस्तुति की शाब्दिकता को स्थापित करता हुआ सफल…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"संसार का मंच एक गंभीर विषय है. तदनुरूप आपका प्रयास श्लाघनीय है, आदरणीय सुशील सरना जी.  कई…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय अशोक भाईजी, कितनी निष्कपट, कितनी भोली, कितनी सरस कविता हुई है ! जैसे, कोई अबोध बच्चा…"
yesterday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"आदरणीय  अशोक रक्ताले जी सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार आदरणीय…"
Thursday
Ashok Kumar Raktale commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"चुप रहिए...  वाह  क्या रदीफ़ है, इसे देखकर ही मैं हाज़िर हो गया.  रहना हो भारत में…"
Jul 5
Ashok Kumar Raktale commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"अभिनय करते मंच पर, माटी के किरदार ।जीवन की अनुभूतियाँ, करते वो साकार ।।.....सच है अभिनय जीवन की…"
Jul 5
Ashok Kumar Raktale posted a blog post

बरसात

बरसात घन गरजे अंधियारी छाई,बिजली अम्बर पर इठलाई  बूँदें टपकी टप-टप भाईरिमझिम रिमझिम बारिश आई पत्ते…See More
Jul 5
vijay nikore replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"Dear respected Admin team: A few minutes ago, I typed my suggestion, but lost it all before it was…"
Jul 5
vijay nikore replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"..."
Jul 5
Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  आदरणीय,  तकनीकी दृष्टिकोण से मैं कुछ  अधिक नहीं कह सकता । किन्तु यदि हमारा …"
Jun 14

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service