For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

संशोधित दोहे :...........

संशोधित दोहे :


कर्म बिना मेवा नहीं, बिन मान नहीं शान
विधवा सी लगती सदा,सुर बिन जैसे तान

पैसा  काम न  आयेगा, जब आएगा काल
रह  जाएगा  सब यहीं , काहे  करे  मलाल

काया माया का  भला , काहे  करे   गुमान
नश्वर ये संसार है , क्षण भर का अभिमान

ममता को बिसरा दिया ,भूल गया हर फ़र्ज़
चुका  न  पाया  दूध का , जीवन में वो क़र्ज़

मानव  दानव  बन  गया, किया खूब संहार
पाप  कर्म से  कर  लिया,  पापी  ने  शृंगार

सुशील सरना
मौलिक एवं अप्रकाशित

Views: 836

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by लक्ष्मण रामानुज लडीवाला on June 27, 2015 at 12:18pm

भावपूर्ण  दोहें | शिल्प पर  आदरणीय डॉ  गोपाल  नारायण जी और  आदरणीय सौरभ जी ने जो  सीख दी  है वह हम सबके लिए अमूल्य है | सादर 


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on June 26, 2015 at 2:27pm

इस आत्मीयता के लिए सादर आभार, आदरणीय 

Comment by Sushil Sarna on June 26, 2015 at 12:17pm

आदरणीय सौरभ जी , प्रस्तुत दोहों पर आपकी आत्मीय स्वीकृति ने मुझे आगे बढ़ने की ऊर्जा दी है।  प्रस्तुति पर आपकी स्वीकृति से मुझे बहुत ही आत्म संतुष्टि हुई है।  मेरा प्रयास आपके आशीर्वचनों के काबिल हुआ, आपका हार्दिक आभार। आदरणीय मैंने न केवल आदरणीय गोपाल जी द्वारा दर्शाये गए गठन को समझा बल्कि आपके लेख  को भी अच्छी तरह  समझा है।  इससे पूर्व मेरे लिए दोहा केवल  १३ और ११ मात्राओं से सुसज्जित चार पदों  का मात्रिक छंद था लेकिन जब आपके लेख  की गहनता को समझा तो ज्ञात हुआ कि दोहा गठन के नियम कुछ और ही हैं। बस  फिर उनको आधार मान अपने दोहों का पुनः दोहन कर सृजित किया। विषम/सम के त्रिकल और चोकल के गठन के नियम से अवगत हुआ। भविष्य में कोशिश करूंगा की आप को कम से कम इस विधा में निराशा न हो।  आपका हार्दिक आभार। कृपया अपना मार्दर्शन और और स्नेह बनाये रखें। 

Comment by Sushil Sarna on June 26, 2015 at 12:17pm

आदरणीय केवल प्रसाद जी दोहों पर आपकी स्नेहिल प्रशंसा का हार्दिक आभार।  आपने दोहों पर अपनी मधुर और ज्ञानवर्धक प्रतिक्रिया दी उसके लिए आपका हार्दिक आभार।


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on June 25, 2015 at 11:13pm

आदरणीय सुशील सरनाजी, आपकी छन्द प्रस्तुति मुग्ध कर रही है. आपके दोहों का क्या कथ्य है या इनके संप्रेष्य विन्दु क्या हैं,  इस पर तो चर्चा होती रहेगी.  पहली बधाई और सादर शुभकामनाएँ इसी बात पर कि आपकी मात्रिक छन्दों की रचना पटल पर प्रस्तुत हो रही है. बहुत खूब आदरणीय !

लेकिन इसके आगे आप यह अवश्य बतायें कि क्या आपने आदरणीय गोपालनारायन जी की टिप्पणी के आशय को समझ लिया है ? कि उन्होंने क्या कहना चाहा है ? उन्होंने मात्रा संयोजन को लेकर जो कुछ कहा है क्या उसका अनुकरण कर पायेंगे ? यदि हाँ, तो आपकी प्रस्तुतियों की मुझे आत्मीयता से प्रतीक्षा रहेगी.


भाई केवल प्रसादजी,
आपने पैसा काम न आयेगा, जब आएगा काल  को  सुधार कर काम न पैसा आयेगा, पर आयेगा काल किया है.

भाई, आप दोहे के विषम चरण के अन्त को बताना चाहेंगे कि किन-किन विन्यासों में यह हो सकता है ?
क्या आपके सुधार के बाद विषम चरणान्त सही हो गया है ?

शुभेच्छाएँ.

Comment by केवल प्रसाद 'सत्यम' on June 25, 2015 at 9:06pm

आ0 सरना भाई जी,   सुंदर प्रस्तुति.

कर्म बिना मेवा नहीं, बिन मान नहीं शान ...........कर्म बिना मेवा नहीं, बिना मान नहिं शान .
विधवा सी लगती सदा,सुर बिन जैसे तान...........विधवा सी लगती सदा, बिना सुरों की तान.

पैसा  काम न  आयेगा, जब आएगा काल ...........काम न पैसा आयेगा, पर आयेगा काल.
रह  जाएगा  सब यहीं , काहे  करे  मलाल......बहुत सुंदर

काया माया का  भला , काहे  करे   गुमान ..........बहुत सुंदर...वाह
नश्वर ये संसार है , क्षण भर का अभिमान..................नश्वर इस संसार में, क्षण भर का अभिमान.

ममता को बिसरा दिया ,भूल गया हर फ़र्ज़ 
चुका  न  पाया  दूध का , जीवन में वो क़र्ज़........अतीव सुंदर

मानव  दानव  बन  गया, किया खूब संहार 
पाप  कर्म से  कर  लिया,  पापी  ने  शृंगार............अतीव सुंदर

सभी  दोहे आतीव सुंदर भाव  भरे दोहे मन को छू गये.  हार्दिक बधाई स्वीकारे. गोपाल भाई जी से मैं भी सह्मत हूँ. सादर

Comment by Sushil Sarna on June 25, 2015 at 6:55pm

आदरणीय डॉ गोपाल भाई साहिब दोहों पर आपकी समीक्षात्मक प्रतिक्रिया ने दोहा ज्ञान के प्रति मेरी जिज्ञासा को प्रोत्साहित किया। आपका इस हेतु जितना भी आभार व्यक्त करूँ , कम है। आदरणीय मैंने दोहों को नियमानुसार ढालने का भरसक प्रयत्न किया है। आशा है आप अब मेरे प्रयास से निराश नहीं होंगे। अपने स्नेह और मार्गदर्शन बनाये रखें। आपका हार्दिक आभार। इस प्रत्युत्तर के बाद मैं पुनः इन दोहों को एडिट कर पोस्ट कर रहा हूँ। आपका स्नेह चाहूंगा। 

Comment by डॉ गोपाल नारायन श्रीवास्तव on June 24, 2015 at 8:13pm

आ० सरना जी

दोहे सुन्दर भावपूर्ण  है शिल्प थोडा  साधना पडेगा '

बिन ज्ञान नहीं शान , इसका संगठन  2+३+३+३  है जो सही नहीं है , सही सगठन  4+4+३ या ३+३+2+३ है  i इसी प्रकार --बिना तलवार म्यान,का संगठन सही नहीं  है . ----आगे 

ममता का न  मान किया, का संगठन  4+३+3+३  हां जबकि  सही संगठन 4+4+३+2 या ३+३++2+३ +2  है i इसी प्रकार मिटा रहा न जाने क्यूँ--- भी त्रुटिपूर्ण है. सुधार आपसे अपेक्षित है , सादर .

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity


सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to जगदानन्द झा 'मनु''s discussion गजल in the group मैथिली साहित्य
"आदरणीय जगदानन्द झा मनु जी, अहाँ बड्ड नीक गजल पठेलियै. सबसे पहिल, त हम प्रयुक्त भेल बहरक विषय में…"
Tuesday
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत हरिगीतिका छंद पर आपकी प्रतिक्रिया से सृजन सफल हुआ है. आपके…"
Aug 15
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"आदरणीय श्याम नारायण वर्मा जी सादर, प्रस्तुत छंदों पर उत्साहवर्धन के लिए आपका हार्दिक आभार.…"
Aug 15
जगदानन्द झा 'मनु' added 2 discussions to the group मैथिली साहित्य
Aug 10
Shyam Narain Verma commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"नमस्ते जी, बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति, हार्दिक बधाई l सादर"
Aug 6

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"  आदरणीय अशोक भाईजी, श्रावण मास का आज प्रथम सोमवार है. ऐसे पवित्र दिवस पर आप द्वारा प्रस्तुत…"
Aug 3

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on रोहित डोबरियाल "मल्हार"'s blog post दास्तां
"आदरणीय रोहित डोबरियाल "मल्हार" जी, आपकी भावुक प्रस्तुतीकरण का स्वागत है.  आप…"
Aug 3

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on vijay nikore's blog post सांकल मन के द्वार पर
"  निर्निमेष आँखों की प्रतीक्षा उत्कट तीव्रता के साथ शाब्दिक हुई है, आदरणीय विजय निकोर…"
Aug 3

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to आशीष यादव's discussion कइके हमके ब्लाॅक पिया ना ……..  (कजरी) in the group भोजपुरी साहित्य
"वाह वाह वाह .. सावन की कजरी का आधुनिक रूप गुदगुदा गया, आदरणीय आशीष जी.  सही भी है, प्रकृति के…"
Aug 3
आशीष यादव replied to आशीष यादव's discussion कइके हमके ब्लाॅक पिया ना ……..  (कजरी) in the group भोजपुरी साहित्य
"आदरणीय श्री अशोक कुमार जी इस कजरी पर टिप्पणी के लिए आपको बहुत बहुत धन्यवाद।  आज के परिवेश…"
Jul 27
Ashok Kumar Raktale replied to आशीष यादव's discussion कइके हमके ब्लाॅक पिया ना ……..  (कजरी) in the group भोजपुरी साहित्य
"आदरणीय आशीष यादव जी सादर, सावन की सुंदर और मधुर  फुहारों में यह कजरी की प्रस्तुति  बहुत…"
Jul 27
vijay nikore posted a blog post

सांकल मन के द्वार पर

सांकल मन के द्वार परजब-जब जहाँ कहीं फूल खिलेयाद तुझे किया था हमने ...कहती थी न ..."क्या...तुम्हारे…See More
Jul 27

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service