For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

एक तरही ग़ज़ल - होली है हुलासों की // --सौरभ

221 1222   221 1222

चुपचाप अगर तुमसे अरमान जता दूँ तो !
कितना हूँ ज़रूरी मैं, अहसास करा दूँ तो !
 
संकेत न समझोगी.. अल्हड़ है उमर, फिर भी..
फागुन का सही मतलब चुपके से बता दूँ तो
 
ये होंठ बदन बाहें रुख़सार बसंती हैं..
मैं रंग मुहब्बत का थोड़ा सा लगा दूँ तो ..?
 
तुम आँख दिखाओ पर होली है हुलासों की
मेरा है असर तुम पर.. ये शोर मचा दूँ तो !
 
इक चोर नज़र उसकी उलझी है दुपट्टे में
उस मीन पियासी को कुछ बूँद पिला दूँ तो !
 
जब रात गयी उठ कर कुछ बोल दिखे बिखरे
बिस्तर से उठा उनके अनुवाद सुना दूँ तो !!
 
मौसम के इशारे मैं, हाँ ! खूब समझता हूँ
हर ढंग निभाऊँगा, कुछ फ़र्ज़ निभा दूँ तो..
***********
--सौरभ
(मौलिक और अप्रकाशित)

Views: 1139

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by बृजेश नीरज on March 28, 2015 at 9:13am

बहुत सुन्दर ग़ज़ल आदरणीय! आपको हार्दिक बधाई!

Comment by Chhaya Shukla on March 28, 2015 at 9:03am

बेमिसाल ! बेमिसाल ! बेमिसाल
आदरणीय शब्द शब्द अर्थ पूर्ण
और गायन क्षमता की प्रचुरता है आपकी गजल में
इसे कई बार पढ़ी |
हार्दिक बधाई आपकी लेखनी को नमन !

Comment by Neeraj Neer on March 1, 2015 at 11:34am

वाह वाह क्या खूब... बहुत सुंदर और इसके क्या कहने इक चोर नज़र उसकी उलझी है दुपट्टे में
उस मीन पियासी को कुछ बूँद पिला दूँ तो !... बहुत खूब 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on February 28, 2015 at 7:49am

आदरणीय सौरभ भाई , क्या रूमानी ग़ज़ल कही इस बार , एक एक शे र पढ़ता गया और मेरी उम्र कम होती गई , आपने फिर मुझे पुराने दिनो मे पहुँचा दिया । आपकी कहन का तो कहूँ ही क्या , बस एक पाठशाला है मेरे लिये ॥ ढेर सारी बधाइयाँ गज़ल के लिये , होली की शुभ कामनाओं के साथ स्वीकार करें ॥

Comment by डॉ गोपाल नारायन श्रीवास्तव on February 27, 2015 at 1:49pm

आदरणीय  सौरभ जी 'शृंगार'  टाइप अशुद्धि की क्षमा चाहता हूँ i सादर i

Comment by डॉ गोपाल नारायन श्रीवास्तव on February 27, 2015 at 1:45pm

आ० सौरभ जी

आपकी इस परीजमाल गजल का नख से लेकर शिख तक अवलोकन टीप कर्ताओ ने किये और  उसके हुस्न की तारीफ भी की i ऐसी शृंगारिक रचना जो आसन्न होली में गुदगुदी  दे आपकी कलम से निस्सृत हुयी  i रचना सोलह शृंगार से परिपूर्ण है i  इसमें तो कोई संदेह नहीं मुझे आपकी भाव-दशा पर अभिमान होता है  i आपकी गजल हर मैंने में गजल है i जब सभी बंद उद्धरणीय  है तो निदर्शन या बानगी  क्या दूं -------- है  रंग  यहाँ  बिखरा क्या गर्द अबीरो  की  

                               कर संयम मैं मन का यह मांग सजा दूं तो ----------- सादर  i

                               

Comment by khursheed khairadi on February 27, 2015 at 9:20am

तुम आँख दिखाओ पर होली है हुलासों की
मेरा है असर तुम पर.. ये शोर मचा दूँ तो !
 
इक चोर नज़र उसकी उलझी है दुपट्टे में
उस मीन पियासी को कुछ बूँद पिला दूँ तो !
 
जब रात गयी उठ कर कुछ बोल दिखे बिखरे
बिस्तर से उठा उनके अनुवाद सुना दूँ तो !! 
 आदरणीय सौरभ सर ,बेहतरीन और शालीन -अल्हड़ ग़ज़ल पर ढेरों दाद कबूल फरमावें |मंच को आपने फागुनी रंग से रंग दिया है |ख़ूब सराबोर किया ,,,,हार्दिक बधाई स्वीकार करें ..सर |सादर अभिनन्दन |

Comment by Dr. Vijai Shanker on February 26, 2015 at 11:02pm
संकेत न समझोगी.. अल्हड़ है उमर, फिर भी..
फागुन का सही मतलब चुपके से बता दूँ तो ॥
होली का आगमन शुभ हो, रचना हेतु बधाई हो, आने वाली होली शुभ हो।
Comment by Krish mishra 'jaan' gorakhpuri on February 26, 2015 at 10:33pm

तुम आँख दिखाओ पर होली है हुलासों की
मेरा है असर तुम पर.. ये शोर मचा दूँ तो !

प्रणाम स्वीकार करें आदरणीय ! एक एक शेर सबक है हम जैसे नवागंतुको के लिए ! आप इसी प्रकार हमें अपनी कलम की रोशनी में रक्खें !

Comment by Samar kabeer on February 26, 2015 at 10:18pm

जनाब सौरभ पाँडे जी,आदाब,इन्तिहाई ख़ूबसूरत ग़ज़ल से नवाज़ा है आपने मंच को,एक एक शैर मोतियों से जड़ा है,दाद के साथ मुबारकबाद क़ुबूल फ़रमाऐं |

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

धर्मेन्द्र कुमार सिंह replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जब कविता कोश चल सकता है तो ओबीओ क्यूँ नहीं। वहाँ भी शुरू में जो लोग थे आज नहीं हैं। नए-नए लोग…"
19 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"चर्चा में आपकी उपस्थिति तथा आपके भावमय शब्दों का स्वागत है आदरणीय मिथिलेश जी. "
yesterday
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "प्यारी दुश्मन" -[लघु कथा] (18)
"मेरी इस रचना के अवलोकन हेतु पाठकों को हार्दिक धन्यवाद।"
yesterday
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "शह और शिकस्त" - [लघुकथा] 25 (शतरंज संदर्भित) - शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"मेरी इस रचना पर 446 अवलोकन हेतु हार्दिक आभार पाठकों के प्रति।"
yesterday
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post सूरज के तेवर (लघुकथा) [छंदोत्सव-58 चित्र से प्रेरित] /शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"रचना पटल पर उपस्थिति, समीक्षात्मक टिप्पणी और सवाल हेतु हार्दिक धन्यवाद आदरणीया कान्ता रॉय जी। मेरी…"
yesterday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" सादर नमस्कार आदरणीय मंच। कुछ अन्य सुझाव: 1- सदस्यों से सहयोग राशि एकत्रित कर ओबीओ की पत्रिका…"
Jun 1
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अच्छा सुझाव"
Jun 1
Gajendra shrotriya replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"प्रतिष्ठित मंच के सभी सम्माननीय सदस्यों को सादर प्रणाम🙏ओ बी ओ परिवार के समक्ष बनी इस विषम परिस्थिति…"
May 31
Manjeet kaur replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"ओ बी ओ मंच से बहुत कुछ सीखने को मिला इसके बंद होने की खबर दुखद और पीड़ादाई लगी। अजय गुप्ता जी की…"
May 30
Manjeet kaur commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"धर्मेंद्र कुमार जी आज के मुश्किल दौर में इतना जिगरा ! यथार्थ और सटीक वर्णन के लिए बहुत बहुत बधाई"
May 30
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . .मंच

दोहा सप्तक. . . . . मंचअभिनय करते मंच पर, माटी के किरदार ।जीवन की अनुभूतियाँ, करते वो साकार ।।यह जग…See More
May 30
धर्मेन्द्र कुमार सिंह posted a blog post

रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)

बह्र: 22 22 22 22 22 2 रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिएजंगल का कानून है पहला, चुप रहिएमँहगाई से…See More
May 30

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service