For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

पाँच दोहे : आज के मन-भाव // --सौरभ

मन के सुख-दुख, पीर भी, कैसे पायें भाव
टिप-टिप अक्षर आज के, टेक्स्ट हुए बर्ताव       

चिट्ठी से तब भाव मन, होता था अभिव्यक्त
दिल के आँसू वाक्य थे, शब्द-शब्द थे रक्त

वह भी अद्भुत दौर था, यह भी अद्भुत दौर
अब’ कार्डों से भाव सब, ’तब’ अमराई बौर

हृदय धड़कता आज भी, टेरे भाव महीन  
पर संप्रेषण हो गया, ’यू नो.. आई मीन..’

चला गया जो दौर वो, रह-रह करता हॉण्ट ..
कागज मोनीटर हुए, अक्षर सारे फ़ॉण्ट ..

***************

-सौरभ

***************

(मौलिक व अप्रकशित)

Views: 1212

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on February 1, 2014 at 1:24am

आपने इन छंदों के होने का मूल ही साझा कर दिया आदरणीया प्राचीजी. हाँ, यह आवश्य है कि कथ्य प्रस्तुतीकरण के लिहाज़ से मैंने भी एक प्रयोग ही किया है. आपके अनुमोदन के लिए हार्दिक धन्यवाद\


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on February 1, 2014 at 1:24am

हार्दिक धन्यवाद आदरणीया अन्नपूर्णाजी

Comment by नादिर ख़ान on January 31, 2014 at 11:39pm

आदरणीय सौरभ सर, नये रूप मे कहे  गए उत्तम दोहे .....

हमेशा की तरह लाजवाब .....


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by शिज्जु "शकूर" on January 31, 2014 at 11:02pm

वाह बहुत बढ़िया आदरणीय सौरभ सर ये दो पीढ़ी का तुलनात्मक अध्ययन आपने बहुत खूबसूरती से प्रस्तुत किया है


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Dr.Prachi Singh on January 31, 2014 at 9:49pm

सम्प्रेषण की तकनीकों का दौर जिस तेज़ी से बदल गया.....कि बस देखते ही देखते यादें रह गयी.. अपनों की खुशबू संजोती चिठ्ठियाँ...

हाथों से बने कार्ड और उनमें लिखा गया ओरिजनल कंटेंट, आज के कॉपी पेस्ट फॉरवर्ड शेयर में वो बात कहाँ? तब तो हाथों की लिखावट भी बहुत कुछ बयान कर देती थी! और आज चरण-स्पर्श भी ब्लू-टुथ से हो जाता है  ..हाहाहा :)

बहुत कुछ समेटे इन सहज brilliant दोहों के लिए बहुत बहुत बधाई आदरणीय सौरभ जी

सादर

सादर.

Comment by annapurna bajpai on January 31, 2014 at 9:24pm

आदरणीय सौरभ जी क्या दोहे रचे  है , वाह !! , बहुत बधाई आपको ।  मै तो दोहे लिखना ही सीख रही हूँ आपका अनुमोदन तो सर्व प्रथम मुझे ही चाहिए । सादर 


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on January 31, 2014 at 9:05pm

//ये जाने वाला तो है नहीं.....इसे गले लगाकर चलना ही श्रेयस्कर है. //

आदरणीया कुन्तीजी,  ये छंद भी किसी दौर की श्रेष्ठता कहाँ बता रहे हैं,  या आज को नकार रहे हैं ? अलबत्ता, ये तो वह भी अद्भुत दौर था, यह भी अद्भुत दौर  कह कर स्वीकार ही कर रहे हैं. और, हर दौर का लिहाज बता रहे हैं.

हाँ, संप्रेषणीयता के मुद्दे पर अवश्य तनिक क्षोभ है और एक छंद को कहना ही पड़ता है - पर संप्रेषण हो गया, ’यू नो.. आई मीन..’.. :-))))

इन छंदों तक पहुँचने और समय देने के लिए सादर धन्यवाद.


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on January 31, 2014 at 8:58pm

सादर धन्यवाद आदरणीया सरिता जी,


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on January 31, 2014 at 8:58pm

आदरणीया राजेश कुमारीजी, इस प्रस्तुति को महसूस करने और अनुमोदित करने के लिए सादर धन्यवाद.

Comment by coontee mukerji on January 31, 2014 at 7:55pm

 वो भी एक दौर था.....ये भी एक दौर है......लेकिन सौरभ जी ये जाने वाला तो है नहीं.....इसे गले लगाकर चलना ही श्रेयस्कर है. सादर.

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"इस सारी चर्चा के बीच मैं एक बात और कहना चाहता हूँ। जैसा कि हम सबने देख लिया कि सदस्य इस मंच के लिए…"
1 hour ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जी आदरणीय "
1 hour ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post प्यादे मान लिये जाते हैं मात्र एक संख्या भर
"आदरणीय अमिताजी, हार्दिक बधाइयाँ    प्रस्तुति में रचनात्मकता के साथ-साथ इसके प्रस्तुतीकरण…"
19 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on सुरेश कुमार 'कल्याण''s blog post कुंडलिया
"आदरणीय सुरेश कल्याण जी, आपकी उपस्थिति के लिए हार्दिक धन्यवाद  छंद की अंतिम दोनों पंक्तियों की…"
19 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post गर्भनाल कब कट पाती है किसी की
"एक मार्मिक भावदशा को शाब्दिक करने का सार्थक प्रयास हुआ है, आदरणीया अमिता तिवारीजी. आप सतत अभ्यासरत…"
19 hours ago
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"शुक्रिया आदरणीय सर जी। डाउनलोड करने की उस व्यवस्था में क्या हम अपने प्रोफाइल/ब्लॉग/पन्ने की पोस्ट्स…"
21 hours ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अभी प्रश्न व्यय का ही नहीं सक्रियता और सहभागिता का है। पोर्टल का एक उद्देश्य है और अगर वही डगमगा…"
22 hours ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जैसा कि ज्ञात हुआ है कि संचालन का व्यय प्रतिवर्ष 90 हज़ार रुपये आ रहा है। इस रकम को इतने लंबे समय तक…"
yesterday
Admin replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"लगभग 90 हजार प्रति वर्ष"
yesterday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सादर नमस्कार और आदाब सम्मानित मंच। ओबीओ के वाट्सएप समूह से इस दुखद सूचना और यथोचित चर्चा की जानकारी…"
yesterday
Dayaram Methani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय, ओ.बी.ओ. को बंद करने का निर्णय दुखद होने के साथ साथ संचालक मण्डल की मानसिक पराजय, थकान आदि…"
yesterday
Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"नीचे आए हुए संदेशों से यह स्पष्ट है कि अब भी कुछ लोग हैं जो जलते शहर को बचाने के लिए पानी आँख में…"
Monday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service