For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

१२२२ १२२२ १२२२ १२२२ - हजज मुसम्मन सालिम

जहाँ से अब ज़रा चलने कि तैयारी करो बिस्मिल
वहम में जी लिए कितना कि बेदारी करो बिस्मिल

जमाने ने किसे रहने दिया है चैन से अब तक
पुरानी बात छोड़ो खुद को चिंगारी करो बिस्मिल

बुरा हो वक़्त कितना भी न घबराना कभी इस से
गया अब वक़्त गर्दिश का न दिल भारी करो बिस्मिल

ग़रीबों का दुखाना मत कभी भी दिल मेरे दोस्त
दुआ किसकी मिलेगी फिर जो ज़रदारी करो बिस्मिल

सवर जाये अगर इस से बुरा क्या है ज़रा सोंचो
कभी इस मुल्क की तुम भी तो सरदारी करो बिस्मिल

    ***(( अय्यूब खान "बिस्मिल"))***

मौलिक एवम अप्रकाशित 

Views: 1059

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Ayub Khan "BismiL" on November 17, 2013 at 9:04pm

आपकी सलाह सर आँखों पे गिरिराज भंडारी साहब,,,,,, मेरा कहने का मतलब ये है कि सवर जाये अगर इस से बुरा क्या है ज़रा सोंचो -- इस मिसरे का जवाब मक़ते का अगला मिसरा दे रहा है कि अगर मुल्क कि सरदारी तुम करो और इससे अगर सब कुछ सवर रहा है तो इसमें बुरा क्या है बिस्मिल ,, बहतर हे कि तुम खुद इस मुल्क कि सरदारी करो 

Comment by Ayub Khan "BismiL" on November 17, 2013 at 8:55pm

bahut shukria Shijju ShakooR Bhai 

Comment by Ayub Khan "BismiL" on November 17, 2013 at 8:49pm

Venus Bhai Rajesh Kumari Ji Giriraaj Ji apki salaah sar ankho pe hai misra be-behra ho gaya apki islaah se isme sudhaar kar leta hu ...........chote bhai ko isi qadar islaah se nawazte rahe mashkoor rahunga janaab 

Comment by Ayub Khan "BismiL" on November 17, 2013 at 8:47pm

bahut bahut shukria Baidya nath sahab , Rajesh Kumari sahiba , Arun sharma sahab , Ganesh ji bagi sahab Narayan sahab Abhinaw sahab Shakeel sahab Pathak Sahab Venus Kesri Sahab ...Aap sabhi ki is qadar honsla afzaai ke liye MamnooN Hu 

Comment by Saarthi Baidyanath on November 17, 2013 at 8:20pm

बहुत खूब ग़ज़ल ...

बुरा हो वक़्त कितना भी न घबराना कभी इस से 
गया अब वक़्त गर्दिश का न दिल भारी करो बिस्मिल....बढ़िया 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on November 17, 2013 at 3:04pm

अय्यूब खान जी क्या खूबसूरत ग़ज़ल लिखी है ,सभी शेर शानदार हैं ,आदरणीय वीनस जी की बात से मैं भी सहमत हूँ इस शेर को ऐसे लिखें तो कैसा लगे ----गरीबों का दुखाना दिल कभी मत दोस्तों मेरे.... आपको बहुत बहुत बधाई  

Comment by अरुन 'अनन्त' on November 17, 2013 at 2:06pm

वाह वाह वाह आदरणीय बिस्मिल साहिब लाजवाब लाजवाब ग़ज़ल पेश की है आपने मेरी पसंदीदा बह्र सभी अशआर दिल को छू गए ढेरों दिली मुबारकबाद कुबूल फरमाएं.


मुख्य प्रबंधक
Comment by Er. Ganesh Jee "Bagi" on November 17, 2013 at 12:39pm

वाह वाह, गज़ब की खूबसूरत ग़ज़ल हुई है, मतला से मकता तक सभी अशआर पसंद आये, दाद कुबूल करें मोहतरम ।  

Comment by डॉ गोपाल नारायन श्रीवास्तव on November 17, 2013 at 12:09pm

 वाह i वाह  खुद को चिंगारी करो बिस्मिल i क्या खूब बिस्मिल भाई  i आपने यकीनन अच्छी ग़ज़ल कही  i मुबारक हो i

Comment by Abhinav Arun on November 17, 2013 at 11:43am

क्या कहने बिस्मिल साहब शानदार कलाम से नवाज़ा है , मुबारकबाद !

जमाने ने किसे रहने दिया है चैन से अब तक

पुरानी बात छोड़ो खुद को चिंगारी करो बिस्मिल....इस शेर पर ख़ास दाद कबूलें !!

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity


सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय अजय गुप्ता ’अजेय’ जी, आपकी संलग्नता आश्वस्तिकारी है. आपका सोचना आपके पहलू से…"
2 hours ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"इस सारी चर्चा के बीच मैं एक बात और कहना चाहता हूँ। जैसा कि हम सबने देख लिया कि सदस्य इस मंच के लिए…"
6 hours ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जी आदरणीय "
6 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post प्यादे मान लिये जाते हैं मात्र एक संख्या भर
"आदरणीय अमिताजी, हार्दिक बधाइयाँ    प्रस्तुति में रचनात्मकता के साथ-साथ इसके प्रस्तुतीकरण…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on सुरेश कुमार 'कल्याण''s blog post कुंडलिया
"आदरणीय सुरेश कल्याण जी, आपकी उपस्थिति के लिए हार्दिक धन्यवाद  छंद की अंतिम दोनों पंक्तियों की…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post गर्भनाल कब कट पाती है किसी की
"एक मार्मिक भावदशा को शाब्दिक करने का सार्थक प्रयास हुआ है, आदरणीया अमिता तिवारीजी. आप सतत अभ्यासरत…"
yesterday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"शुक्रिया आदरणीय सर जी। डाउनलोड करने की उस व्यवस्था में क्या हम अपने प्रोफाइल/ब्लॉग/पन्ने की पोस्ट्स…"
yesterday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अभी प्रश्न व्यय का ही नहीं सक्रियता और सहभागिता का है। पोर्टल का एक उद्देश्य है और अगर वही डगमगा…"
yesterday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जैसा कि ज्ञात हुआ है कि संचालन का व्यय प्रतिवर्ष 90 हज़ार रुपये आ रहा है। इस रकम को इतने लंबे समय तक…"
yesterday
Admin replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"लगभग 90 हजार प्रति वर्ष"
yesterday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सादर नमस्कार और आदाब सम्मानित मंच। ओबीओ के वाट्सएप समूह से इस दुखद सूचना और यथोचित चर्चा की जानकारी…"
yesterday
Dayaram Methani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय, ओ.बी.ओ. को बंद करने का निर्णय दुखद होने के साथ साथ संचालक मण्डल की मानसिक पराजय, थकान आदि…"
Tuesday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service