For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")


सामने

द्वार के
तुम रंगोली भरो   
मैं उजाले भरूँ
दीप ओड़े हुए.. .

क्या हुआ
शाम से
आज बिजली नहीं
दोपहर से लगे टैप बिसुखा इधर
सूख बरतन रहे हैं
न मांजे हुए
जान खाती दिवाली अलग से,
मगर --
पर्व तो पर्व है
आज कुछ हो अलग
आँज लें नैन
सपने सिकोड़े हुए... .

क्या हुआ
हम दुकानों के काबिल नहीं
भींच कर मुट्ठियाँ
क्या मिलेगा मगर !
मैं कहाँ कह रहा--
हम बहकने लगें ?
पर,
कभी तो जियें
ज़िन्दग़ी है अगर.. !
नेह रौशन करे
’मावसी साँझ को,
हम भरोसों भरें
भाव जोड़े हुए.. .
************************
--सौरभ

(मौलिक और अप्रकाशित)

Views: 999

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on November 13, 2013 at 11:00pm

आदरणीय विजय जी.. आपकी मुखर प्रतिक्रिया से यह नवगीत पुनः प्राणवान हुआ है.

सादर आभार


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on November 13, 2013 at 10:57pm

आदरणीया मोहिनी जी.. आपको रचना पसंद आयी, यह मेरे लिए भी सुखकारी है..

सादर

Comment by vijay nikore on November 6, 2013 at 4:59pm

सुंदर भावों से सुसज्जित रंगोली .....

//तुम रंगोली भरो   
  मैं उजाले भरूँ
  दीप ओड़े हुए.. .//

 

 

//सूख बरतन रहे हैं
  न मांजे हुए
//

 

 

//क्या हुआ
  हम दुकानों के काबिल नहीं
  भींच कर मुट्ठियाँ
  क्या मिलेगा मगर !
//

 

 

//कभी तो जियें
  ज़िन्दग़ी है अगर.. !
//

इस भाव-प्रधान नवगीत के लिए आपको हार्दिक बधाई, आदरणीय सौरभ जी।

सादर,

विजय निकोर


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on November 6, 2013 at 10:10am

आदरणीया राजेशजी, आपको प्रस्तुत गीत की भावदशा भली लगी इसका होना सार्थक हुआ. हृदय से धन्यवाद .. .


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on November 6, 2013 at 10:09am

आदरणीय बन्धुवर, आपका अनुमोदन सुखकारी है.

हार्दिक धन्यवाद


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on November 6, 2013 at 10:08am

भाई वैद्यनाथ सारथीजी, प्रस्तुत गीत आपके पाठक को प्रभावित कर पाया यह इसकी सफलता है. हार्दिक धन्यवाद

Comment by mohinichordia on November 2, 2013 at 8:27am

 नेह रोशन कर मावसी सांझ को .... बहुत सुन्दर आ. सौरभ पाण्डेय जी |


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on November 2, 2013 at 6:02am

आदरणीया प्राचीजी, आप सभीने तो इस नवगीत को लखनऊ के ओबीओ काव्य-सम्मेलन में सुना है. उस लिहाज़ से इस नवगीत का होना अलग ही भाव सामने कर रहा होगा. लेकिन काव्य विधान इसे संसुस्त करे, यही रचनाकर्म का मूल होगा.
आपके अनुमोदन के लिए हार्दिक आभार. शंका-समाधान वाला पहलू वाकई इस गीत की विशिष्टता है.
सादर
 


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on November 2, 2013 at 5:57am

आपके अनुमोदन के लिए हृदय से आभारी हूँ, आदरणीय राजेशजी.
सादर


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on October 28, 2013 at 8:42pm

सामने

द्वार के 
तुम रंगोली भरो   
मैं उजाले भरूँ 
दीप ओड़े हुए.. .वाहहह --- जहाँ नेह के दीप द्वारों पर जले प्रीत की रंगोली सजे ,जीवन में परेशानियों से उपजा  कटुता का तिमिर भी ज्योतित हो उठेगा,यही भावना सच्ची दीवाली की, पर्वों की खुशियों की हक़दार है,इन भावों को जीती आपकी ये रचना भी प्रशंसा की हक़दार है,बहुत बहुत बधाई आपको आदरणीय  

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय भाई लक्ष्मण धामी 'मुसफ़िर' जी सादर अभिवादन बहुत शुक्रिया आपने वक़्त निकाला आपकी…"
8 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आ. भाई जयहिंद जी, सादर अभिवादन। सुंदर गजल हुई है। भाई रवि जी की सलाह से यह और निखर गयी है । हार्दिक…"
12 hours ago
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . दिल

दोहा पंचक. . . . . दिलरात गुजारी याद में, दिन बीता बेचैन । फिर से देखो आ गई, दिल की दुश्मन रैन…See More
22 hours ago
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"ग़ज़ल 2122   1212  22 आ कभी देख तो ले फ़ुर्सत में क्या से क्या हो गए महब्बत में मैं…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Saurabh Pandey's blog post नवगीत - भैंस उसी की जिसकी लाठी // सौरभ
"  आपका हार्दिक धन्यवाद, आदरणीय लक्ष्मण धामी ’मुसाफिर’ जी   "
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Sushil Sarna's blog post दोहा एकादश. . . . . पतंग
"आदरणीय सुशील सरनाजी, पतंग को लगायत दोहावलि के लिए हार्दिक बधाई  सुघड़ हाथ में डोर तो,…"
yesterday
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय रवि भसीन 'शहीद' जी सादर अभिवादन बहुत शुक्रिया आपने वक़्त निकाला ग़ज़ल तक आए और हौसला…"
yesterday
Sushil Sarna posted blog posts
yesterday
रवि भसीन 'शाहिद' commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय Jaihind Raipuri जी,  अच्छी ग़ज़ल हुई। बधाई स्वीकार करें। /आयी तन्हाई शब ए…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on रामबली गुप्ता's blog post कर्मवीर
"कर्मवीरों के ऊपर आपकी छांदसिक अभिव्यक्ति का स्वागत है, आदरणीय रामबली गुप्त जी.  मनहरण…"
Tuesday
Jaihind Raipuri posted a blog post

ग़ज़ल

2122    1212    22 आ कभी देख तो ले फ़ुर्सत मेंक्या से क्या हो गए महब्बत में मैं ख़यालों में आ गया उस…See More
Tuesday
Jaihind Raipuri commented on Admin's group आंचलिक साहित्य
"कुंडलिया छत्तीसगढ़ी छत्तीसगढ़ी ह भाखा, सरल ऐकर बिधान सहजता से बोल सके, लइका अऊ सियान लइका अऊ…"
Tuesday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service