For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

हम हो न सकते नीलकंठ

व्योमकेश !
हम हो न
सकते नीलकंठ ....
 गरल कर
धारण स्वयम
तुमने उबारा
संसृति को 
अमिय देवों
ने पिया
झुकना पड़ा
आसुरी प्रकृति को
थम गया
तव कंठ में ही
सृष्टि का विध्वंस
हम हो न सकते ....
साक्षी थे
तुम भी तो
विकराल मंथन के
सर्प सम संतति
समूची
तुम ही चन्दन थे
विष तुम्हें डंसता नहीं
देता हमें शत दंश
व्योमकेश!
हम हो न सकते......
दृष्टि तेजोमय तुम्हारी
पाप  होते भस्म
भव- उदधि में
बहने  वाले
तुच्छ मानव हम
तुम समय के सारथी
 हम काल के बंधक
तुम परे
अवगुंठनों से -
 अपनी  कुंठाएं अनंत
व्योमकेश!
हम हो न सकते......

Views: 876

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by seema agrawal on September 26, 2012 at 7:04pm

वाह!!!!!!! विनीता जी सत्य की स्वीकारोक्ति जिस  कागज पर लिखी वह पवित्र हो उठाता है ....नीलकंठ हों सचमुच ही आसान नहीं है ....सुन्दर शब्द चयन के लिए विशेष रूप से बधाई देना चाहूंगी अतुकांत होते हुए भी रचना प्रवाह युक्त है ...बहुत बहुत बधाई 

Comment by Vinita Shukla on September 23, 2012 at 1:25pm

सुन्दर और आत्मीयता से भरी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद संदीप.

Comment by संदीप द्विवेदी 'वाहिद काशीवासी' on September 23, 2012 at 3:27am

आदरणीया विनीता जी,

सत्य है.. यदि हर कोई नीलकंठ हो सकने का प्रयास मात्र भी करता तो जीवन का ध्येय और लक्ष्य कब पूर्ण होता कहने की बात नहीं है! किन्तु यह सदैव संभव नहीं है कम से कम मनुष्यों के लिए! आपकी पिछली रचना का आस्वादन किया था किन्तु प्रत्युत्तर नहीं दे पाया था! आपका इस नवीन मंच पर हार्दिक स्वागत है आपके एक पुरातन प्रशंसक एवं अनुज के द्वारा! सादर,

Comment by Vinita Shukla on September 22, 2012 at 1:51pm

आभार आ. गणेश जी 'बागी' जी, सुंदर प्रतिक्रिया व उत्साहवर्धन के लिए.

Comment by Vinita Shukla on September 22, 2012 at 1:38pm

धन्यवाद राजेश कुमारी जी, आपके विचारों के लिए.


मुख्य प्रबंधक
Comment by Er. Ganesh Jee "Bagi" on September 22, 2012 at 10:47am

सच में, नीलकंठ होना सबके बस की बात नहीं, बहुत ही प्यारी रचना, बहुत बहुत बधाई आदरणीया विनीता जी , उम्मीद है कि आगे भी आपकी रचनाओं एवं अन्य सदस्यों की रचनाओं पर आपके बहुमूल्य विचारों से हम सभी लाभान्वित होते रहेंगे |


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on September 22, 2012 at 10:01am

बहुत ही सुन्दर उत्कृष्ट रचना है विनीता जी पर एक पंक्ति में  हम हो न 
सकते नीलकंठ ....में मुझे लगता है की या तो हम हो न सके आना चाहिए या हम हो नहीं सकते आना चाहिए 

Comment by Vinita Shukla on September 21, 2012 at 1:31pm

धन्यवाद लक्ष्मण प्रसाद जी, सराहना के लिए.

Comment by लक्ष्मण रामानुज लडीवाला on September 21, 2012 at 11:59am

अच्छा प्रयास आपका व्योमकेश को अपने मन की बात रचना के माद्यम से बताने का, 

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  आदरणीय,  तकनीकी दृष्टिकोण से मैं कुछ  अधिक नहीं कह सकता । किन्तु यदि हमारा …"
Sunday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सभी विद्वद्जन अपने-अपने हिसाब कुछ न कुछ चर्चा कर रहे हैं, उपाय बता रहे हैं, आदरणीय ..  आप भी…"
Friday
Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" आदरणीय सौरभ साहब,  अंततोगत्वा कुछ ऐसा प्रबंध तो होना ही चाहिए कि ओ,बी,ओ पराभव को प्राप्त…"
Friday
जगदानन्द झा 'मनु' added a discussion to the group मैथिली साहित्य
Thumbnail

भक्ति गजल

सजल कन्हाइ रूपक रस बहाबैएहरिक ई रूप दुनियाकेँ रिझाबैएमुकुटपर पैंख मोरक मोहनी सोहैहियामे रस सिनेहक ई…See More
Jun 11

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  उत्साहित बने रहने और सतत चलते रहने के सुझाव से निस्सृत होती सकारात्मकता का आयाम आश्वस्तिकारी…"
Jun 8
धर्मेन्द्र कुमार सिंह replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जब कविता कोश चल सकता है तो ओबीओ क्यूँ नहीं। वहाँ भी शुरू में जो लोग थे आज नहीं हैं। नए-नए लोग…"
Jun 6

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"चर्चा में आपकी उपस्थिति तथा आपके भावमय शब्दों का स्वागत है आदरणीय मिथिलेश जी. "
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "प्यारी दुश्मन" -[लघु कथा] (18)
"मेरी इस रचना के अवलोकन हेतु पाठकों को हार्दिक धन्यवाद।"
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "शह और शिकस्त" - [लघुकथा] 25 (शतरंज संदर्भित) - शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"मेरी इस रचना पर 446 अवलोकन हेतु हार्दिक आभार पाठकों के प्रति।"
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post सूरज के तेवर (लघुकथा) [छंदोत्सव-58 चित्र से प्रेरित] /शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"रचना पटल पर उपस्थिति, समीक्षात्मक टिप्पणी और सवाल हेतु हार्दिक धन्यवाद आदरणीया कान्ता रॉय जी। मेरी…"
Jun 5
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" सादर नमस्कार आदरणीय मंच। कुछ अन्य सुझाव: 1- सदस्यों से सहयोग राशि एकत्रित कर ओबीओ की पत्रिका…"
Jun 1
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अच्छा सुझाव"
Jun 1

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service