For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

कह मुकरी: मोहपाश में नित्य फँसाये!

कह-मुकरी

(1)

पल में सारा गणित लगाये 

इन्टरनेट पर फिल्म दिखाये 

मेरे बच्चों का वह ट्यूटर.

ऐ सखि साजन? नहिं कम्प्यूटर..

(2)

बड़ों-बड़ों के होश उड़ाये

अंग लगे अति शोभा पाये

डरती जिससे दुनिया सारी

क्या वो नारी? नहीं कटारी!! 

(3)

रहे मौन पर साथ निभाये

मैडम का हर हुक्म बजाये 

नहीं आत्मा रहता बेमन 

ऐ सखि रोबट? नहिं मन मोहन!!

(4)

मोहपाश में नित्य फँसाये

सास-बहू हैं घात लगाये

उलझी जिसमें रहती बीवी

सोना चांदी? नहिं यह टीवी!!

(5)

जंतर-मंतर धूम मचाये

भ्रष्ट तंत्र को राह दिखाये   

चली जोर से  जिसकी आँधी

क्या सखि अन्ना? नहिं सखि गाँधी!!

--अम्बरीष श्रीवास्तव

Views: 833

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Rekha Joshi on August 8, 2012 at 10:34am

 आदरणीय अम्बरीश जी ,सादर नमस्ते 

रहे मौन पर साथ निभाये

मैडम का हर हुक्म बजाये 

नहीं आत्मा रहता बेमन 

ऐ सखि रोबट? नहिं मन मोहन!!.बहुत बढ़िया ,सटीक  कह मुकरी ,मेरी हार्दिक बधाई स्वीकार करें 

Comment by Yogi Saraswat on August 8, 2012 at 9:50am

मोहपाश में नित्य फँसाये

सास-बहू हैं घात लगाये

उलझी जिसमें रहती बीवी

सोना चांदी? नहिं यह टीवी!!

बहुत सही लिखा आपने श्रीवास्तव जी ! आइना दिखा दिया ! बहुत बढ़िया

Comment by UMASHANKER MISHRA on August 7, 2012 at 10:19pm

प्रिय अम्बरीश जी कह मुकरियाँ मन मोह रही है

रहे मौन पर साथ निभाये

मैडम का हर हुक्म बजाये 

नहीं आत्मा रहता बेमन 

ऐ सखि रोबट? नहिं मन मोहन!!

जंतर-मंतर धूम मचाये

भ्रष्ट तंत्र को राह दिखाये   

चली जोर से  जिसकी आँधी

क्या सखि अन्ना? नहिं सखि गाँधी!! ये दो मुकरियाँ एकदम लाजवाब है मज़ा आ गया

मुझसे ज्यादा मेरे बच्चो को आपकी इन मुकरियों को पढ़ आनंद आता है  वे इन्हें अपनी कापी में उतार  लेती है

हर प्रश्न का  सटीक जवाब दिया है

बहुत बहुत बधाई

Comment by लक्ष्मण रामानुज लडीवाला on August 7, 2012 at 7:45pm

आदरणीय अम्बरीश जी सादर नमन, कह मुकरिया में खास तौर से ४ नंबर घर घर की सच्ची कहानी बयाँ करती है | पसंद आई |

आन्दोलन अगर सफल हुआऔर आंधी चली तो गाँधी की, इसलिए बिलकुल उचित ही लिखा है- हार्दिक बधाई 

Comment by SURENDRA KUMAR SHUKLA BHRAMAR on August 7, 2012 at 4:21pm

जय श्री राधे बहुत सुन्दर ..हाजिर जबाबी की आप के जबाब नहीं .....

भ्रमर ५ 
Comment by Er. Ambarish Srivastava on August 7, 2012 at 3:35pm

स्वागत है आदरणीय भ्रमर जी, कह मुकरियों की सराहना के लिए हार्दिक आभार ......भाई जी मेहनत करना ही तो अपना धर्मं है ! और मैंने भी तो कुछ देर पहले यहाँ पर http://www.openbooksonline.com/profiles/blogs/5170231:BlogPost:256771 मेहनत ही की है ........सादर 

Comment by SURENDRA KUMAR SHUKLA BHRAMAR on August 7, 2012 at 2:53pm

बड़ों-बड़ों के होश उड़ाये

अंग लगे अति शोभा पाये

डरती जिससे दुनिया सारी

क्या वो नारी? नहीं कटारी!! 

आदरणीय अम्बरीश जी बहुत सुन्दर कह मुकरियाँ आप की हर रंग दिखाती हुयी टी वी कंप्यूटर अन्ना गांधी सब ...उपर्युक्त बहुत अच्छी लगी 

ऐ सखि रोबट? नहिं मन मोहन!! 
क्या सखि अन्ना? नहिं सखि  गाँधी!! 
ये दोनों समझने में बड़ी मेहनत लग रही है ..काश समझ  जाऊं 
भ्रमर ५ 
Comment by Er. Ambarish Srivastava on August 7, 2012 at 12:15pm

पिसाई तो होनी ही है भाई कुमार अजीतेंदु जी, क्योंकि 'मन' को काबू में करने वाले ही तो महामानव कहलाते हैं .....

Comment by कुमार गौरव अजीतेन्दु on August 7, 2012 at 12:09pm
आदरणीय अम्बरीश सर, सही कहा आपने। इस बेचारे मोहन की तो पिसाई ही हो रही है।
Comment by Er. Ambarish Srivastava on August 7, 2012 at 11:29am

सुप्रभात आदरणीय प्रदीप जी, हार्दिक आभार मित्रवर .....

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"क्षमा कीजियेगा 'मुसाफ़िर' जी "
4 hours ago
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय भाई लक्ष्मण धामी 'मुसफ़िर' जी सादर अभिवादन बहुत शुक्रिया आपने वक़्त निकाला आपकी…"
14 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आ. भाई जयहिंद जी, सादर अभिवादन। सुंदर गजल हुई है। भाई रवि जी की सलाह से यह और निखर गयी है । हार्दिक…"
18 hours ago
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . दिल

दोहा पंचक. . . . . दिलरात गुजारी याद में, दिन बीता बेचैन । फिर से देखो आ गई, दिल की दुश्मन रैन…See More
yesterday
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"ग़ज़ल 2122   1212  22 आ कभी देख तो ले फ़ुर्सत में क्या से क्या हो गए महब्बत में मैं…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Saurabh Pandey's blog post नवगीत - भैंस उसी की जिसकी लाठी // सौरभ
"  आपका हार्दिक धन्यवाद, आदरणीय लक्ष्मण धामी ’मुसाफिर’ जी   "
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Sushil Sarna's blog post दोहा एकादश. . . . . पतंग
"आदरणीय सुशील सरनाजी, पतंग को लगायत दोहावलि के लिए हार्दिक बधाई  सुघड़ हाथ में डोर तो,…"
yesterday
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय रवि भसीन 'शहीद' जी सादर अभिवादन बहुत शुक्रिया आपने वक़्त निकाला ग़ज़ल तक आए और हौसला…"
yesterday
Sushil Sarna posted blog posts
Tuesday
रवि भसीन 'शाहिद' commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय Jaihind Raipuri जी,  अच्छी ग़ज़ल हुई। बधाई स्वीकार करें। /आयी तन्हाई शब ए…"
Tuesday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on रामबली गुप्ता's blog post कर्मवीर
"कर्मवीरों के ऊपर आपकी छांदसिक अभिव्यक्ति का स्वागत है, आदरणीय रामबली गुप्त जी.  मनहरण…"
Tuesday
Jaihind Raipuri posted a blog post

ग़ज़ल

2122    1212    22 आ कभी देख तो ले फ़ुर्सत मेंक्या से क्या हो गए महब्बत में मैं ख़यालों में आ गया उस…See More
Tuesday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service