For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

ग़ज़ल (हर रोज़ नया चेहरा अपने, चेहरे पे बशर चिपकाता है)

हर रोज़ नया चेहरा अपने, चेहरे पे बशर चिपकाता है
पहचान छुपा के जीता है, पहचान में फिर भी आता है

दिल टूट गया है- मेरा था, आना न कोई समझाने को,
नुक़सान में अपने ख़ुश हूँ मैं, क्या और किसी का जाता है

संतोष सहज ही मिल जाए, तो कद्र नहीं होती इसकी,
संतोष की क़ीमत वो जाने, जो चैन गँवा कर पाता है

आज़ाद परिंदे पिंजरे में, जी पाएँ न पाएँ क्या मालूम,
जो धार से पीते है उनको, कासे का पिया कब भाता है।

हर बार बहाना करते हो, हर बार मुझे झुठलाते हो
पर शहर से मेरे गुज़रो तुम, तो मुझको पता चल जाता है।

पर्वत भी मिलेगा सागर में, सूरज भी कभी होगा ठण्डा,
हस्ती तो तेरी फिर है ही क्या, क्या सोच के तू इतराता है।

क्यों दोष किसी को देते हैं, क्यों नाम किसी का लेते हैं,
जिस सूत ने हम को जकड़ा है, वो सूत हमीं ने काता है।

#मौलिक एवं अप्रकाशित

Views: 135

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by अजय गुप्ता 'अजेय on May 30, 2025 at 7:05pm

बहुत बहुत आभार आदरणीय गिरिराज जी


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on May 30, 2025 at 6:36pm

आदरणीय अजय भाई , अच्छी ग़ज़ल हुई है , हार्दिक बधाई , 

क्यों दोष किसी को देते हैं, क्यों नाम किसी का लेते हैं,
जिस सूत ने हम को बाँधा है, वो सूत हमीं ने काता है  ... बेहतरीन शेर कहा , बहुत बधाई 

Comment by अजय गुप्ता 'अजेय on May 28, 2025 at 11:43am

अपने प्रेरक शब्दों से उत्साहवर्धन करने के लिए आभार आदरणीय सौरभ जी। आप ने न केवल समालोचनात्मक प्रतिक्रिया दी है अपितु सुधार के प्रति जागरूक भी किया है। 

सतत धन्यवाद


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on May 26, 2025 at 5:38pm

सोलह गाफ की मात्रिक बहर में निबद्ध आपकी प्रस्तुति के कई शेर अच्छे हुए हैं, आदरणीय अजय अजेय जी. बधाइयाँ 

वैसे कुछ पर और काम करने की आवश्यकता है, बहर की विशेषता के लिहाज से भी और कथ्य के लिहाज से भी 

इस बहर की विशेषता ही है, सप्रवाह वाचन. जो न केवल शब्दों की मात्रिकता या विन्यास के माध्यम से साधा जाता है, बल्कि सप्रवाह वाचन को प्रयुक्त शब्दों के वर्ण-संयोजन से भी निभाया जाता है. इस पक्ष को लगातार दीर्घकालिक अभ्यास कर ही साधा जा सकता है. तभी गजलों ही नहीं, बल्कि सभी गेय रचनाओं का सांगीतिक पक्ष प्रशस्त होता है. 

कथ्य पर काम करने से मेरा आशय कि उनके भाव सुगढ़ अर्थ में शाब्दिक किये जायँ. इनको लेकर आदरणीय नीलेश जी ने अपनी बात रखी भी है, तो कुछ को लेकर इशारा भी किया है. 

दिल टूट गया है- मेरा था, आना न कोई समझाने को ....  ना ना.. यह मिसरा किसी तौर पर स्वीकार्य नहीं होगा, आदरणीय. विशेषकर मात्रिक बहर की गजल का मिसरा हो. 

क्यों दोष किसी को देते हैं, क्यों नाम किसी का लेते हैं,
जिस सूत ने हम को बाँधा है, वो सूत हमीं ने काता है ..    इस शेर में हल्के परिवर्तन के साथ वाह वाह कह रहा हूँ, बहुत खूब ! 

वैसे, संतोष वाले शेर पर मेरा मत आ० नीलेश भाई के मत से भिन्न है. बशर्ते संतोष को चैन ही रहने दिया जाए. ताकि वे दो इकाइयों का भ्रम न देने लगें. संभवतः ऐसा आ० नीलेश जी के साथ भी हुआ हो तो आश्चर्य न होगा. वस्तुतः संतोष/ चैन की कीमत वही जान सकता है जो इसे गँवा कर पाता है. 

इस प्रस्तुति के लिए हार्दिक बधाइयाँ 

शुभ-शुभ

Comment by अजय गुप्ता 'अजेय on May 23, 2025 at 11:18am

आदरणीय नीलेश जी, ग़ज़ल पर आने और अपनी बहुमूल्य सलाह देने के लिए आपका आभार। आपके सुझाव उपयोगी हैं और इनको ध्यान में रखकर ग़ज़ल में सुधार पर काम चल रहा है। एक बार फिर आपका बहुत आभार

Comment by Nilesh Shevgaonkar on May 21, 2025 at 3:58pm

आ. अजय जी 
इस बहर में लय में अटकाव (चाहे वो शब्दों के संयोजन के कारण हो) खल जाता है.
जब टूट चुका है दिल मेरा रख अपनी नसीहत अपने तक 
नुक़सान उठाकर मैं ख़ुश हूँ , क्या और किसी का जाता है.
.
संतोष की क़ीमत वो जाने, जो चैन गँवा कर पाता है.. चैन गंवा कर संतोष कैसे पाया जाएगा? संतोष परिस्थिति से साम्य के बिना नहीं होता और चैन गंवाना परिस्थिति से विद्रोह है.
.
आज़ाद परिंदे पिंजरे में, जी पाएँ न पाएँ क्या मालूम,
जो धार से पीते है उनको, कासे का पिया कब भाता है।.. पंछी/ पिंजरे का धार से सीधा कोई सम्बन्ध कभी देखा नहीं है ..ऐसा कोई रूपक या इस्तिआरा भी नज़र से नहीं गुज़रा है . पुनर्विचार की आवश्यकता है. 
पर्वत भी मिलेगा मिट्टी में ....सूरज भी कभी बुझ जाएगा 

थोडा और समय दीजिये इस ग़ज़ल को .. 
सादर 

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Ashok Kumar Raktale's blog post चौपाइयाँ
"आ. भाई अशोक जी, सादर अभिवादन। पावस पर सुंदर चौपाइयों की रचना हुई है। हार्दिक बधाई।"
6 hours ago
Ashok Kumar Raktale posted a blog post

चौपाइयाँ

दोहाबरखा के बढ़ते क़दम, आये  हैं  अब पास।दूर नहीं है साजना, सुरभित सावन मास।। चौपाईवह फुहार वह साथ…See More
Tuesday
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"  आदरणीय चेतन प्रकाश साहब सादर नमस्कार, यही तो मुख्य है विषय है इस रचना का. नदी नहीं उफ़नाई है.…"
Tuesday
Chetan Prakash commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय,  अशोक  रक्ताले साहब, नमस्कार  !  लेकिन  यह कैसी "रिमझिम…"
Tuesday
Profile IconShyamsundar Chatterjee , Alamseti ajita kumar and Dr. Mohd Israr joined Open Books Online
Tuesday
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत रचना की सारगर्भित समीक्षा कर आपने मेरे सृजन कार्य को सार्थकता…"
Jul 11
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"परम आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम - सर सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार…"
Jul 10

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"वायव्य दशा के प्रस्तुतीकरण के क्रम में बना विश्वास प्रस्तुति की शाब्दिकता को स्थापित करता हुआ सफल…"
Jul 10

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"संसार का मंच एक गंभीर विषय है. तदनुरूप आपका प्रयास श्लाघनीय है, आदरणीय सुशील सरना जी.  कई…"
Jul 10

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय अशोक भाईजी, कितनी निष्कपट, कितनी भोली, कितनी सरस कविता हुई है ! जैसे, कोई अबोध बच्चा…"
Jul 10
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"आदरणीय  अशोक रक्ताले जी सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार आदरणीय…"
Jul 9
Ashok Kumar Raktale commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"चुप रहिए...  वाह  क्या रदीफ़ है, इसे देखकर ही मैं हाज़िर हो गया.  रहना हो भारत में…"
Jul 5

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service