For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

संकट दूर कभी होता है संकट संकट कहने से क्या ?(९५)

एक गीत
===========
संकट दूर कभी होता है
संकट संकट कहने से क्या ?
त्राण मिलेगा तभी आप यदि
समाधान ढूंढें संकट का |
**
जीवन में खुशियाँ यदि हैं तो, संकट का भी तय है आना |
गिरगिट जैसे रंग बदलकर ,रूप दिखाता है यह नाना |
धीरज रखकर हिम्मत रखकर , इससे मानव लड़ सकता है
ख़ुद पर संयम रखने से ही , तय होगा संकट का जाना |
पूरा जोर लगा दें अपना , हम भारत के लोग अगर तो
हर संकट को दूर भगाना,
काम नहीं ज्यादा झंझट का |
**
त्राण मिलेगा तभी आप यदि.....
**
भौतिक सुख से क्षीण हुई है, संकट से लड़ने की क्षमता |
लोग बाँटते जाति धर्म में , इसीलिये संकट में समता |
संकट में रक्षा बंधन है , आज वसीयत के नियमों से
दीन हीन की रहती आई, जग भर में संकट में ममता |
मानव का मानव के प्रति भी,दृष्टिकोण बदला बदला है
संकट से है अगर उबरना
त्याग जरूरी घबराहट का |
**
त्राण मिलेगा तभी आप यदि.....
**
पैसे का संकट पैसे से ,एक दिवस हो जाता है हल |
मगर भावनाओं का संकट,रिश्तों का जाँचा करता बल|
रोग शोक का संकट अक्सर,वक़्त मिटा देता है लेकिन
अपनों को खोने का संकट, हमें सालता रहता हर पल |
बुद्धिमता तो इसमें ही है, पा लें पार हरिक संकट से
होता लेकिन काम बड़ा ही
संकट से लड़ना जीवट का |
**
त्राण मिलेगा तभी आप यदि.....
**
गिरधारी सिंह गहलोत 'तुरंत ' बीकानेरी |

मौलिक व अप्रकाशित

Views: 444

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by नाथ सोनांचली on May 5, 2020 at 2:26pm

आद0 गिरधर सिंह गहलोत जी सादर अभिवादन।

व्यक्तिगत रूप से मैं इस बात का पक्षधर नहीं हूँ कि कोई मेरी रचना पर प्रतिक्रिया दे तभी मैं अन्य की रचना पर प्रतिक्रिया दूँ ।

यह आपकी प्रतिक्रिया है। मैंने ऐसा कब कहा आदरणीय। मैंने तो बस एक निवेदन किया कि आप मेरी रचनाएँ भी पढ़ते और प्रतिक्रिया देते तो और कुछ सुझाव देते तो मुझे भी अपनी रचना को देखने मे सुविधा होती। आदर्णीय समर साहब के लिए तो मैं भी लालायित रहता हूँ कि वे कम से कम एक बार मेरी रचना देख लें तो धन्य हो जाऊं। और निर्विवाद रूप से आदणीय समर साहब लगभग हर रचना पर अपनी उपस्थिति और प्रतिक्रिया से सुशोभित भी करते हैं। चूँकि आपकी ग़ज़लें व्यक्तिगत रूप से मुझे अच्छी लगती हैं अतएव मुझे ऐसा लगता है कि आप की नजर भीरचनाओं के परिष्करण में सहयोग दे सकती है। सादर

मेरी प्रतिक्रिया से अगर आपको ठेस पहुँची हो तो सादर क्षमा।

Comment by गिरधारी सिंह गहलोत 'तुरंत ' on May 5, 2020 at 8:36am

आदरणीय सुरेन्द्र नाथ सिंह 'कुशक्षत्रप' जी , आपको गीत पसंद आया , आपके उत्साहवर्धन के लिए आभार | जहां तक अन्य लोगों की रचनाओं पर प्रतिक्रिया का सवाल है , ऐसा नहीं है कि मैं किसी की रचना पर प्रतिक्रिया नहीं देता ,जो पढता हूँ ,उस पर प्रतिक्रिया भी अवश्य देता हूँ | व्यक्तिगत रूप से मैं इस बात का पक्षधर नहीं हूँ कि कोई मेरी रचना पर प्रतिक्रिया दे तभी मैं अन्य की रचना पर प्रतिक्रिया दूँ | रचनाकार बड़ा या छोटा नहीं होता | मुझे भी सृजन कर्म करते हुए केवल चार साल ही हुए हैं ,सब कुछ इन्हीं चार सालों में सीखा है | यहाँ कोई मेरी रचना पर प्रतिक्रिया दे या नहीं यह उसका व्यक्तिगत निर्णय है ,मैं केवल आदरणीय समर कबीर साहेब से इस्लाह हेतु यहाँ रचनाएँ पोस्ट करता हूँ | उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है | आपकी रचनाओं पर उपस्थित नहीं हो पाया उसके लिए क्षमाप्रार्थी हूँ | 

Comment by नाथ सोनांचली on May 5, 2020 at 7:43am

आद0 गिरधर सिंह गहलोत जी सादर अभिवादन। अच्छा गीत लिखा है आपने। बधाई स्वीकार कीजिये।

एक निवेदन है कि आप दूसरों की भी रचनाओ का अवलोकन कर उड़े भी आशीष दें। जैसा आपने बताया कि आप इस समय सेवा निवृत्त हो चुके हैं। आपके सुखमय जीवन की कामना करता हूँ। मैंने अपनी किसी भी रचना पर आपकी कोई प्रतिक्रिया नहीं पाई। आखिर यह कंजूसी क्यों? आप बड़े हैं, हम लोग भी इस आशा में रहते हैं कि बड़े पढ़ेंगे और अपना आशीष देंगे। सोचियेगा सादर

Comment by गिरधारी सिंह गहलोत 'तुरंत ' on May 4, 2020 at 7:25pm

आदरणीय लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'  जी , 

आपकी पसंद प्रतिक्रिया उत्साहवर्धन के लिए अंतस से आभार संग नमन |

Comment by लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' on May 4, 2020 at 6:47pm

आ. भाई गिरधारी सिंह जी, सादर अभिवादन । उम्दा गीत हुआ है । हार्दिक बधाई ।

Comment by गिरधारी सिंह गहलोत 'तुरंत ' on May 4, 2020 at 3:36pm

आदरणीय Samar kabeer  साहेब , आपके आशीर्वचनों के लिए बहुत बहुत आभार एवं नमन | 

Comment by Samar kabeer on May 4, 2020 at 2:56pm

जनाब गिरधारी सिंह गहलोत 'तुरंत' जी आदाब, अच्छा गीत लिखा आपने,इस प्रस्तुति पर बधाई स्वीकार करें ।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

pratibha pande replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"आदरणीय मिथिलेश जी के कहे से मैं भी सहमत हूँ। कैलेंडर प्रथम सप्ताह में आ जाय और हफ्ते बाद सभी आयोजन…"
yesterday
Dayaram Methani replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सभी आदरणीय को नमस्कार। आदरणीय तिलक राज कपूर जी का ये उत्तम विचार है। अगर इसमें कुछ परेशानी हो तो एक…"
yesterday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . .युद्ध

दोहा सप्तक. . . . . युद्धहरदम होता युद्ध का, विध्वंसक परिणाम ।बेबस जनता भोगती ,  इसका हर  अंजाम…See More
yesterday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"इस सारी चर्चा के बीच कुछ बिन्दु और उभरते हैं कि पूरे महीने सभी आयोजन अगर ओपन रहेंगे तो…"
Friday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"आदरणीय, नमस्कार  यह नव प्रयोग अवश्य सफलता पूर्वक फलीभूत होगा ऐसा मेरा विश्वास है तथा हमें…"
Thursday
Sushil Sarna replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सुझाव सुन्दर हैं ।इससे भागीदारी भी बढ़गी और नवीनता भी आएगी । "
Thursday

मुख्य प्रबंधक
Er. Ganesh Jee "Bagi" replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
" कृपया और भी सदस्य अपना मंतव्य दें ।"
Wednesday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"तरही का मुख्य उद्देश्य अभ्यास तक सीमित है, इस दृष्टि से और बहरों पर भी तरही मिसरे देना कठिन न होगा…"
Wednesday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . . घूस

दोहा सप्तक. . . . . घूस बिना कमीशन आजकल, कब होता है काम । कैसा भी हो काम अब, घूस हुई है आम ।। घास…See More
Tuesday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सादर नमस्कार। मुझे ऐसी ही एक चर्चा की अपेक्षा थी। आवश्यकता महसूस हो रही थी। हार्दिक धन्यवाद और…"
Tuesday

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार के सभी सम्मानित सदस्यों को सादर नमस्कार। आदरणीय तिलक राज कपूर सर द्वारा…"
Tuesday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सभी आदरणीय सदस्यों को नमस्कार, एक महत्वपूर्ण चर्चा को आरम्भ करने के लिए प्रबन्धन समिति बधाई की…"
Tuesday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service