For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

(१)

मेरा दिल वो मेरी धड़कन,
उसपे कुरबां मेरा जीवन !

मेरी दौलत मेरी चाहत

ऐ सखी साजन ? न सखी भारत !

---------------------------------------

(२)

अंग अंग में मस्ती भर दे

आलिम को दीवाना कर दे

महका देता है वो तन मन 

ऐ सखी साजन ? न सखी यौवन  !

---------------------------------------

(३)

मिले न गर, दुनिया रुक जाए

मिले तो जियरा खूब जलाए ! 

हो कैसा भी - है अनमोल,

ऐ सखी साजन ? न सखी पट्रोल !

-------------------------------------------

(४)
कर गुज़रे जो दिल में ठाने,
नर नारी उसके दीवाने !
वो इतिहास का सुंदर पन्ना 
ऐ सखी साजन ? न सखी अन्ना !
----------------------------------------

 (५)

हरिक बेचैनी का सबब है,
उसे किसी की चिंता कब है ?
दुनिया भर के दर्द है देता
ऐ सखी साजन ? न सखी नेता !

---------------------------------------

 

Views: 1444

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Kailash C Sharma on September 23, 2011 at 8:39pm

बहुत सुन्दर ...इस तरह की मुकरियां बचपन में पढीं थीं, आज फिर याद ताजा होगयी. समसामयिक समस्याओं से इसे जोडने का प्रयास बहुत अच्छा लगा..आभार 


प्रधान संपादक
Comment by योगराज प्रभाकर on September 23, 2011 at 2:22pm

वीनस भाई, आपने मेरी इस अदना सी कोशिश को सराहा - दिल से धन्यवाद !


प्रधान संपादक
Comment by योगराज प्रभाकर on September 23, 2011 at 2:21pm

भाई धर्मेद्र कुमार सिंह जी, आपकी प्रशंसा मेरे लिए बहुत मायने रखती है ! उत्साहवर्धन के लिए दिल से शुक्रिया ! 


प्रधान संपादक
Comment by योगराज प्रभाकर on September 23, 2011 at 2:14pm

//ऐ सखी साजन ? न सखी पट्रोल !   अय-हय, अय-हय !!

इस सोच को मेरी विशेष बधाइयाँ. .. :-))//

 

अय हय हय हय हय !!! इतनी  मोहब्बत से लबरेज़ आपकी टिप्पणी के लिए !!!!

 

Comment by वीनस केसरी on September 23, 2011 at 2:20am

मैंने बहुत बहुत बहुत पहले कुछ कह मुकरियाँ अपने परिवार में किसी से सुनी थी, इक धुंधली सी याद भर बची है,, बहुत याद करने पर भी कोई याद नहीं आई |

 

योगराज जी,
खूब समझ आता है कि यह छंद पढ़ने/सुनने में जितना आनंदमयी है लिखने में उतनी ही कठिन और दुरूह है

इसे हम सभी से साझा करने के लिए बधाई व आभार

Comment by satish mapatpuri on September 22, 2011 at 7:51pm

सभी कह्मुकरी स्तरीय एवं बेहतरीन है. लुप्त प्राय होती इस साहित्य - विधा को सामने लाकर आपने एक महती कार्य किया है आदरणीय ........... लख - लख बधाई

Comment by धर्मेन्द्र कुमार सिंह on September 22, 2011 at 3:22pm

बहुत बहुत बधाई योगराज जी, इतिहास रच रहा है ओबीओ, इसमें कोई संदेह नहीं


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on September 22, 2011 at 1:45pm

 

ऐ सखी साजन ? न सखी पट्रोल !   अय-हय, अय-हय !!

इस सोच को मेरी विशेष बधाइयाँ. .. :-))

सादर.


प्रधान संपादक
Comment by योगराज प्रभाकर on September 22, 2011 at 12:02pm

आदरणीय सौरभ भाई जी, मैंने इस विधा में बिना विषय को बोझिल किये आज की बात कहने का प्रयास किया है ! आपने मेरे प्रयास को मान दिया, आपका ह्रदय से आभारी हूँ !   


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on September 22, 2011 at 11:52am

आदरणीय योगराजभाईसाहब, चूँकि हम अपने दौर के हिस्से हुआ करते हैं अतः, समसामयिक विषयों पर कुछ कहना सदा से कठिन हुआ करता है. कुछ भी कहा हुआ या तो सतहीपन और् भाषणबाजी की भेंट चढ़ जाता है या फिर, ’हम जानते हैं’ की दार्शनिकता इतनी हावी हो जाती है कि पढते ही ऊब होने लगती है. परन्तु, आपकी लेखिनी को सादर नमन कि ’कह-मुकरियों’ के शिल्प में आपने वर्त्तमान को मुखर किया है. देश, देश की समस्याओं आदि को आपने इन पाँच ’कह-मुकरियों’ में आपने की सफल कोशिश की है.

आभार.

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity


सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सभी विद्वद्जन अपने-अपने हिसाब कुछ न कुछ चर्चा कर रहे हैं, उपाय बता रहे हैं, आदरणीय ..  आप भी…"
15 minutes ago
Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" आदरणीय सौरभ साहब,  अंततोगत्वा कुछ ऐसा प्रबंध तो होना ही चाहिए कि ओ,बी,ओ पराभव को प्राप्त…"
56 minutes ago
जगदानन्द झा 'मनु' added a discussion to the group मैथिली साहित्य
Thumbnail

भक्ति गजल

सजल कन्हाइ रूपक रस बहाबैएहरिक ई रूप दुनियाकेँ रिझाबैएमुकुटपर पैंख मोरक मोहनी सोहैहियामे रस सिनेहक ई…See More
23 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  उत्साहित बने रहने और सतत चलते रहने के सुझाव से निस्सृत होती सकारात्मकता का आयाम आश्वस्तिकारी…"
Monday
धर्मेन्द्र कुमार सिंह replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जब कविता कोश चल सकता है तो ओबीओ क्यूँ नहीं। वहाँ भी शुरू में जो लोग थे आज नहीं हैं। नए-नए लोग…"
Jun 6

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"चर्चा में आपकी उपस्थिति तथा आपके भावमय शब्दों का स्वागत है आदरणीय मिथिलेश जी. "
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "प्यारी दुश्मन" -[लघु कथा] (18)
"मेरी इस रचना के अवलोकन हेतु पाठकों को हार्दिक धन्यवाद।"
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "शह और शिकस्त" - [लघुकथा] 25 (शतरंज संदर्भित) - शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"मेरी इस रचना पर 446 अवलोकन हेतु हार्दिक आभार पाठकों के प्रति।"
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post सूरज के तेवर (लघुकथा) [छंदोत्सव-58 चित्र से प्रेरित] /शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"रचना पटल पर उपस्थिति, समीक्षात्मक टिप्पणी और सवाल हेतु हार्दिक धन्यवाद आदरणीया कान्ता रॉय जी। मेरी…"
Jun 5
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" सादर नमस्कार आदरणीय मंच। कुछ अन्य सुझाव: 1- सदस्यों से सहयोग राशि एकत्रित कर ओबीओ की पत्रिका…"
Jun 1
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अच्छा सुझाव"
Jun 1
Gajendra shrotriya replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"प्रतिष्ठित मंच के सभी सम्माननीय सदस्यों को सादर प्रणाम🙏ओ बी ओ परिवार के समक्ष बनी इस विषम परिस्थिति…"
May 31

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service