1222    1222    1222    1222
भला सच यार कब  वैसे  चुनावी  आस को होना
चुराकर आम के सपने  सदा गुम खास को होना /1
हकीकत  लोकराजों  की  जो नौकर है तो नौकर है
भले कागज की बातों में है मालिक दास को होना /2
लड़ाई आज सत्ता की  बदलती रंग गिरगिट ज्यों
बहाना  फिर  फसादों  का  वही  इतिहास को होना /3
कहाँ  तक  हम  करें  बातें  बना  सौहार्द्र  जीने की
खपा इतिहास  में माथा  खतम विश्वास को होना /4
सुना कल शीत की बरखा बहाकर ले गई सबकुछ
मगर  बदनाम  चैरफा   सदा  चैमास   को  होना /5
पिलाना  हो  पिला  साकी  न  तू  मगरूर  हो इतरा
तड़पकर भाग्य में लिक्खा बुझी हर प्यास को होना /6
मौलिक व अप्रकाशित
लक्ष्मण धामी ‘मुसाफिर’
Comment
आ० भाई सुशील जी अपनी पस्थिति से ग़ज़ल का मन बढ़ने और उत्साहवर्धन के लिए हार्दिक धन्यवाद l
पिलाना हो पिला साकी न तू मगरूर हो इतरा
तड़पकर भाग्य में लिक्खा बुझी हर प्यास को होना /6
वाह आदरणीय बहुत ही सुंदर अशआर बन पड़े हैं। आज के हालात पर लिखी इस बेहतरीन ग़ज़ल के लिए हार्दिक बधाई स्वीकारें।
आवश्यक सूचना:-
1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे
2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |
3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |
4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)
5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |
    © 2025               Created by Admin.             
    Powered by
    
    
महत्वपूर्ण लिंक्स :- ग़ज़ल की कक्षा ग़ज़ल की बातें ग़ज़ल से सम्बंधित शब्द और उनके अर्थ रदीफ़ काफ़िया बहर परिचय और मात्रा गणना बहर के भेद व तकतीअ
ओपन बुक्स ऑनलाइन डाट कॉम साहित्यकारों व पाठकों का एक साझा मंच है, इस मंच पर प्रकाशित सभी लेख, रचनाएँ और विचार उनकी निजी सम्पत्ति हैं जिससे सहमत होना ओबीओ प्रबन्धन के लिये आवश्यक नहीं है | लेखक या प्रबन्धन की अनुमति के बिना ओबीओ पर प्रकाशित सामग्रियों का किसी भी रूप में प्रयोग करना वर्जित है |
You need to be a member of Open Books Online to add comments!
Join Open Books Online