For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

जन्माष्टमी पर विशेष   

 

                                                   मनमोहन  माधव मधुसूदन I

वात्सल्य रसामृत से जिनके ब्रज का आप्यायित है जीवन I

 

  वे    ग्वाल-बाल  वे   गोपीजन

             वे   कुंज  लताओं  के  वितान I

 वह हरी-भरी मृदु भूमि मृदुल

             वह मंद पवन मधुमय विहान I

 

जिसकी   पावन    स्मृति  से    ही    अंतस    में    होता   स्पंदन I

                                                     मनमोहन  माधव मधुसूदन I

 

 शत-शत गायों के झुण्ड प्रबल

             यमुना सरि की वह धार प्रखर I

 गूंजती    हवा     में    मधु ताने

              मुरली के मोहन मादक स्वर I

 

खुलता है  धीरे  से  अब  भी  मानस   का    व्याकुल वातायन I

                                                    मनमोहन  माधव मधुसूदन I

 

ब्रज की होली वह मधुर फाग

                वह मधुवादन वह मधुर राग I

लीलाधर का   आह्लाद   प्रबल

                वे सानुराग !        वे वीतराग !

 

रूपायित करता है समग्र यह प्रिय भारत का जन-गण-मन I

                                                   मनमोहन  माधव मधुसूदन I

 

अभिसार    चांदनी    की छाया

                 लोकोत्तर     राधा    की     क्रीड़ा I

वह रास रहस्य अजान अमर

                  वह मौन ह्रदय की मधु पीड़ा I

हे कृष्ण !  नहीं   है वर्चनीय   यह  मेरा    आकुल    अवचेतन I

                                                  मनमोहन  माधव मधुसूदन I

 

 

 माता   यशुदा    के   गौरव क्षण

                 प्रभु का वपु आकर्षक नीला I

मथुरा-नरेश    के     छल   प्रपंच  

                 नारायण  की   नर सी लीला  I

अद्भुत चरित्र   अविरल गाथा अनुपम है    सारा कृष्णायन I

                                                 मनमोहन  माधव मधुसूदन I

 

 

इतिहास मुखर उर में अंकित

                 मानस     में  घिरती    है रेखा I

कल्पना जगत में कवि निमग्न

                 चाक्षुष किसने वह क्षण देखा I

 

वह महापुरुष ! वह महाभाव !  शब्दों का अर्पित अभिनन्दन I

                                                     मनमोहन  माधव मधुसूदन !

 

(मौलिक व अप्रकाशित)

 

Views: 940

Replies to This Discussion

कृष्ण की परिचयात्मकता और उनके व्यक्तित्व विस्तार को अत्यंत सक्षम तथा आत्मीय शब्द मिले हैं जिनके कारण यह भावाभिव्यक्ति उच्च स्तर की बन गयी है, आदरणीय गोपाल नारायनजी.
आपकी प्रस्तुति के लिए हार्दिक बधाई तथा जन्माष्टमी की अनेकानेक शुभकामनाएँ.

आदरणीय सौरभ जी

आपकी अनुशंसा  का आभारी हूँ i  सादर i

बहुत ही सुन्दर , उत्कृष्ट , मनभावन ,दर्शन से ओतप्रोत रचना .
अभिसार चांदनी की छाया
लोकोत्तर राधा की क्रीड़ा I
वह रास रहस्य अजान अमर
वह मौन ह्रदय की मधु पीड़ा I
हे कृष्ण ! नहीं है वर्चनीय यह मेरा आकुल अवचेतन I
मनमोहन माधव मधुसूदन I
एक अमर -कृति तुल्य , बहुत बहुत बधाई आदरणीय डॉ o गोपाल नरायन जी ,
सादर .

आदरणीय विजय जी

सहमती हेतु धन्यवाद 

शत-शत गायों के झुण्ड प्रबल

             यमुना सरि की वह धार प्रखर I

 गूंजती    हवा     में    मधु ताने

              मुरली के मोहन मादक स्वर I

 

खुलता है  धीरे  से  अब  भी  मानस   का    व्याकुल वातायन I

                                                    मनमोहन  माधव मधुसूदन I

 वाह्ह कितनी सुन्दरता से आपने श्री कृष्ण की लीलाओं का स्मरण कराया है ,भक्ति भाव से औत प्रोत इस सुन्दर गीत के लिए हार्दिक बधाई 

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post दोहा दसक- गाँठ
"आदरणीय भाई सौरभ जी, सादर अभिवादन। दोहों पर उपस्थिति और विस्तार से सुझाव के लिए आभार। इंगित…"
57 minutes ago
Nilesh Shevgaonkar commented on बृजेश कुमार 'ब्रज''s blog post ग़ज़ल....उदास हैं कितने - बृजेश कुमार 'ब्रज'
"आ. बृजेश ब्रज जी,अच्छी ग़ज़ल हुई है. बधाई स्वीकार करें.मतले के ऊला में ये सर्द रात, हवाएं…"
1 hour ago
बृजेश कुमार 'ब्रज' posted a blog post

ग़ज़ल....उदास हैं कितने - बृजेश कुमार 'ब्रज'

बह्र-ए-मुजतस मुसमन मख़बून महज़ूफमुफ़ाइलुन फ़इलातुन मुफ़ाइलुन फ़ेलुन1212  1122  1212  112/22ये सर्द…See More
1 hour ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post मौत खुशियों की कहाँ पर टल रही है-लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी, आपके सकारात्मक प्रयास के लिए हार्दिक बधाई  आपकी इस प्रस्तुति पर कुछेक…"
2 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Saurabh Pandey's discussion पटल पर सदस्य-विशेष का भाषायी एवं पारस्परिक व्यवहार चिंतनीय
"आपने, आदरणीय, मेरे उपर्युक्त कहे को देखा तो है, किंतु पूरी तरह से पढ़ा नहीं है। आप उसे धारे-धीरे…"
17 hours ago
Tilak Raj Kapoor replied to Saurabh Pandey's discussion पटल पर सदस्य-विशेष का भाषायी एवं पारस्परिक व्यवहार चिंतनीय
"बूढ़े न होने दें, बुजुर्ग भले ही हो जाएं। 😂"
18 hours ago
Nilesh Shevgaonkar replied to Saurabh Pandey's discussion पटल पर सदस्य-विशेष का भाषायी एवं पारस्परिक व्यवहार चिंतनीय
"आ. सौरभ सर,अजय जी ने उर्दू शब्दों की बात की थी इसीलिए मैंने उर्दू की बात कही.मैं जितना आग्रही उर्दू…"
18 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Nilesh Shevgaonkar's blog post ग़ज़ल नूर की - आँखों की बीनाई जैसा
"आदरणीय, धन्यवाद.  अन्यान्य बिन्दुओं पर फिर कभी. किन्तु निम्नलिखित कथ्य के प्रति अवश्य आपज्का…"
19 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Saurabh Pandey's discussion पटल पर सदस्य-विशेष का भाषायी एवं पारस्परिक व्यवहार चिंतनीय
"आदरणीय नीलेश जी,    ऐसी कोई विवशता उर्दू शब्दों को लेकर हिंदी के साथ ही क्यों है ? उर्दू…"
19 hours ago
Tilak Raj Kapoor replied to Saurabh Pandey's discussion पटल पर सदस्य-विशेष का भाषायी एवं पारस्परिक व्यवहार चिंतनीय
"मेरा सोचना है कि एक सामान्य शायर साहित्य में शामिल होने के लिए ग़ज़ल नहीं कहता है। जब उसके लिए कुछ…"
20 hours ago

सदस्य कार्यकारिणी
गिरिराज भंडारी commented on गिरिराज भंडारी's blog post ग़ज़ल - वो कहे कर के इशारा, सब ग़लत ( गिरिराज भंडारी )
"अनुज बृजेश  ग़ज़ल की सराहना  के लिए आपका बहुत शुक्रिया "
21 hours ago

सदस्य कार्यकारिणी
गिरिराज भंडारी commented on गिरिराज भंडारी's blog post एक धरती जो सदा से जल रही है [ गज़ल ]
"अनुज ब्रिजेश , ग़ज़ल पर उपस्थित हो उत्साह वर्धन करने के लिए आपका  हार्दिक  आभार "
21 hours ago

© 2025   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service