For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

समीक्षा पुस्तक : नागफनी के दंश

प्रकाशक : बोधि प्रकाशन, सी-46, सुदर्शनपुरा इंडस्ट्रियल एरिया एक्स्टेंशन, नाला रोड,

22 गोदाम, जयपुर-302006.

मूल्य : रूपये १२०/-

 

 

 “नागफनी के दंश” रेखा लोढ़ा ‘स्मित’ द्वारा रचित दोहों का एक उत्तम संग्रह है. इस पुस्तक में प्रकाशित 728 दोहे किसी एक विषय पर न होकर भिन्न-भिन्न विषयों पर दो पंक्तियों में अपनी बात उसी तीव्रता के साथ कह रहे हैं जिसके लिए दोहा छंद प्रसिद्द है अर्थात इसमें ‘घाव करे गंभीर’ वाली बात बनती दीख रही है.

 

 पाठक को इस पुस्तक में नारी पीड़ा, आम मानव की पीड़ा, ,मानवता धर्म और रिश्तों के साथ ही त्यौहारों के सुवास पर उत्कृष्ट दोहे पढने मिलेंगे. कोई भी रचनाकार आज देश की राजनीतिक परिदृश्य पर रचनाएं न करता हो ऐसा असंभव ही प्रतीत होता है. रेखा जी भी इससे अछूती नहीं रहीं हैं उन्होंने वर्तमान की राजनीति के चाल चलन पर मुखरता से दोहों के माध्यम से अपनी बात कही है.

 पुस्तक में राजस्थान की माटी को गर्वित करते  दोहे पढ़कर पाठक स्वयं ही अनुमान लगा देगा की रेखा जी राजस्थान की बेटी हैं.

 कुल मिलाकर यह दोहा संग्रह हर वर्ग के लिए एक उत्तम उपहार है. भाषा की सहजता से आम इंसान भी दोहा रचने के उद्देश्य को भलीभांति समझ सकता है.

 

 रेखा जी के दोहों का भावपक्ष बहुत ही प्रबल है, कुछ दोहों में रह गईं अशुद्धियाँ बतातीं हैंकि प्रकाशन के पूर्व जिस सावधानी की आवश्यकता थी वह नहीं रही है किन्तु लगभग सभी दोहे शिल्प पर भी खरे हैं. मैं रेखा लोढ़ा ‘स्मित’ जी को इस संग्रह के प्रकाशित होने पर बहुत बधाई देता हूँ.

 

 कुछ दोहे इस संग्रह के साझा कर रहा हूँ.

 

ढूँढ़ा सारे विश्व में, जीने का आधार |

ढ़ाई आखर में मिला, इस जीवन का सार ||

 

दोष देखना और के, होता है आसान |

भीतर अपने झाँकिये, है दोषों की खान ||

 

गुरु चरणों में हम नमन, करते हैं शत बार |

शुभाशीष गुरु का फले, तब होता उद्धार ||

 

राम नाम पतवार से, हो जाता भव पार |

राम नाम अवलम्ब है, प्रभु जीवन आधार ||

 

हरियाली खोने लगी, लुप्त हुई जलधार |

बोलूँ या मैं चुप रहूँ, कोयल करे विचार ||

 

राजनीति के नाम पर, बस होते षडयंत्र |

हर मनके पर जप रहे, मात्र स्वार्थ का मन्त्र ||

 

सूर्य सरीखा शौर्य है, सतरंगी है शान |

धरती राजस्थान की, हीरों वाली खान ||

 

पंख पसारे थे अभी, छूने को आकाश |

लगे बाँधने फिर मुझे, ये रिश्तों के पाश ||

 

 

समीक्षक : अशोक कुमार रक्ताले,

54, राजस्व कॉलोनी, फ्रीगंज, उज्जैन ४५६०१०.(म.प्र.)

मोबाइल : 09827256343

 

Views: 464

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सभी को मिलकर ओबीओ को बचाने का सतत प्रयास करते रहना चाहिए।"
yesterday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on vijay nikore's blog post सांकल मन के द्वार पर
"आ.भाई विजय जी, सादर अभिवादन। बहुत सुंदर रचना हुई है। हार्दिक बधाई स्वीकारें।"
yesterday
राज़ नवादवी replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"atyant dukahd "
Sep 11
जगदानन्द झा 'मनु' replied to जगदानन्द झा 'मनु''s discussion गजल in the group मैथिली साहित्य
"आदरणीय, प्रणाम संगहि संग हार्दिक धन्यवाद। अपनेक मार्गदर्शन पाबि बहुत बेसी मोटिवेशन आ सीखक मिलैए…"
Sep 10

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to जगदानन्द झा 'मनु''s discussion गजल in the group मैथिली साहित्य
"आदरणीय जगदानन्द झा मनु जी, अहाँ बड्ड नीक गजल पठेलियै. सबसे पहिल, त हम प्रयुक्त भेल बहरक विषय में…"
Aug 18
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत हरिगीतिका छंद पर आपकी प्रतिक्रिया से सृजन सफल हुआ है. आपके…"
Aug 15
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"आदरणीय श्याम नारायण वर्मा जी सादर, प्रस्तुत छंदों पर उत्साहवर्धन के लिए आपका हार्दिक आभार.…"
Aug 15
जगदानन्द झा 'मनु' added 2 discussions to the group मैथिली साहित्य
Aug 10
Shyam Narain Verma commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"नमस्ते जी, बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति, हार्दिक बधाई l सादर"
Aug 6

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"  आदरणीय अशोक भाईजी, श्रावण मास का आज प्रथम सोमवार है. ऐसे पवित्र दिवस पर आप द्वारा प्रस्तुत…"
Aug 3

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on रोहित डोबरियाल "मल्हार"'s blog post दास्तां
"आदरणीय रोहित डोबरियाल "मल्हार" जी, आपकी भावुक प्रस्तुतीकरण का स्वागत है.  आप…"
Aug 3

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on vijay nikore's blog post सांकल मन के द्वार पर
"  निर्निमेष आँखों की प्रतीक्षा उत्कट तीव्रता के साथ शाब्दिक हुई है, आदरणीय विजय निकोर…"
Aug 3

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service