For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

हम झंडा लेकर हाथों में
उत्साह भरे हो जाते हैं .. .
 
यह झंडा मानो जान भरा
यह झंडा जानो शान भरा
यह झंडा एक निशान सही
फहराता  है पर मान भरा
 
इस झंडे के लहराने से  
हम गर्व भरे हो जाते हैं.. .   

हम झंडा लेकर  हाथों में उत्साह भरे हो जाते हैं .. .
 
जोशीला श्वेत-हरा चमके
रंगों में केसरिया दमके 
मनमोहक तीनों रंग भले  
गति-चक्र कहे बढ़ना तनके 
 
ज्यों दिखे तिरंगा लहराता    
हम जोश भरे हो जाते हैं.. .  

हम झंडा लेकर  हाथों में उत्साह भरे हो जाते हैं .. .
 
चर्चा इसकी हम खास सुनें 
गौरव गाथा विश्वास सुनें 
कुर्बानी है जन लाखों की
हम ओज भरा इतिहास सुनें 
 
गाथा  उन्नत सुन झंडे की  
हम भाव भरे हो जाते हैं .. .    

हम झंडा लेकर  हाथों में उत्साह भरे हो जाते हैं .. .

 

--सौरभ

*****************

नोट : इस बाल-गीत का प्रसारण आकाशवाणी इलाहाबाद से हुआ है.

 

Views: 3783

Replies to This Discussion

वाह सौरभ जी, छंदों से अब बाल रचना भी :)) इस सुंदर झंडा-गान के लिये बधाई व गणतंत्र दिवस की आपको शुभकामनायें. 

''ज्यों दिखे तिरंगा लहराता    
हम जोश भरे हो जाते हैं

 हम झंडा लेकर  हाथों में

उत्साह भरे हो जाते हैं...''

और हम आपकी रचनायें पढ़कर झूम-झूम से जाते हैं :))))
  , 

शन्नोजी, आपका उत्साहवर्द्धन कितना आग्रही है कि क्या कुछ नहीं करवा देता. हम आपकी सदाशयता के कृतज्ञ हैं.

बाल-साहित्य में मैं कभी कायदे से काम नहीं कर पाया था. किन्तु हाल ही में इलाहाबाद के श्री जयकृष्णजी ’तुषार’ का आग्रहभरा सुझाव   --इस विधा में भी साहित्यकारों द्वारा गंभीरता से काम होना चाहिये--  ने मुझे बाल-साहित्य की ओर आकृष्ट किया.  मेरी प्रारम्भिक चारों रचनाओं का इलाहाबाद के आकाशवाणी से प्रसारण हुआ है.  उन्हीं रचनाओं में से ये झंडा-गीत भी है. 

इसी बाल-साहित्य ग्रुप में ’भला-भला सा घर अपना’ नामक एक और कविता है.  उस रचना पर आपकी सुधि-दृष्टि की अपेक्षा है.  वह रचना मुझे बहुत ही प्रिय है.

सौरभ जी, तो फिर कहाँ है वो रचना ''भला-भला सा घर अपना''...उससे जल्दी परिचय कराइये. और मैंने भी कुछ बाल-रचनायें लिख रखी हैं..दिखाते हुये शरम लगती है. उनमें से कुछ तो ककड़ी, मूली-गाजर तक पर भी हैं..हा हा.  लेकिन मेरी पहुँच आकाशवाणी तक नहीं है :(  लेकिन चलो कोई बात नहीं :))))

पुनः वही अनुभूति, २६ जन और १५ अग को अलसुबह चक सफ़ेद युनिफोर्म में स्कूल पहुंचना फिर झंडा वंदन थोड़े से सांस्कृतिक कार्यक्रम और अंत में मिलने वाला मीठा वाला लड्डू, सबकी स्मृतियाँ ताज़ा हो आई.. हमारे गाँव में अब हमारा अपना एक स्कूल है.. खुद की आपाधापी में कभी अवसर लगने पर अगर मैं २६ जन को वहां होता हूँ तो उन्हें देखकर मन हर्ष से झूम उठता है... प्रस्तुत रचना न केवल काव्य की कसौटियों पर खरी है बल्कि बच्चो में राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार करने में भी सशक्त मालूम होती है... हार्दिक बधाई स्वीकारें सर. 

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"उदाहरण ग़ज़ल और उदाहरण क़ाफ़िया को देखें उससे क़ाफ़िया "आना" निर्धारित होता है जबकि…"
46 minutes ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"इस मंच पर ग़ज़ल विधा पर जितनी चर्चा उपलब्ध है उसे पढ़ना भी महत्वपूर्ण है। इस पर विशेष रूप से ध्यान…"
48 minutes ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"धन्यवाद ऋचा जी।  गिरह ख़ूब हुई // आप भी मनजीत जी की तरह फ़िरकी ले रहीं हैं। हा हा "
1 hour ago
Richa Yadav replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"आदरणीय अजेय जी नमस्कार  बहुत ख़ूब ग़ज़ल हुई आपकी बधाई स्वीकार कीजिए  गिरह ख़ूब…"
1 hour ago
Richa Yadav replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"आदरणीया मनप्रीत जी  बहुत शुक्रिया आपका हौसला अफ़ज़ाई के लिए  सादर "
1 hour ago
Richa Yadav replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"आदरणीय अजेय जी नमस्कार  बहुत शुक्रिया हौसला अफ़ज़ाई के लिए आपका  सादर "
1 hour ago
Richa Yadav replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"आदरणीया मनप्रीत जी नमस्कार  बहुत अच्छी ग़ज़ल हुई आपकी बधाई स्वीकार कीजिए  चौथे शेर का ऊला…"
1 hour ago
Richa Yadav replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"आदरणीय जयहिंद जी  ग़ज़ल का अच्छा प्रयास किया आपने बधाई स्वीकार कीजिए  गुणीजनों की…"
1 hour ago
Dayaram Methani replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"दिल दुखाना नहीं कि तुझ से कहेंहै फसाना नहीं कि तुझ से कहें गांव से दूर घर बनाया हैहै बुलाना नहीं…"
16 hours ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-184
"धन्यवाद आदरणीय "
20 hours ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"प्रणाम भाई अखिलेश जी, क्या ही सुंदर चौपाईयां हुईं हैं। वाह, वाह। फागुन का पूरा वृतांत कह दिया…"
20 hours ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"बौर से फल तक *************** फागुन आया ऐसा छाया, बाग़ आम का है बौराया भरी मंजरी ने तरुणाई, महक रही…"
yesterday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service