For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

"ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक २५ (Now Closed With 1190 Replies)

परम आत्मीय स्वजन,

"ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" के शानदार चौबीस अंक सीखते सिखाते संपन्न हो चुके हैं, इन मुशायरों से हम सबने बहुत कुछ सीखा और जाना है, इसी क्रम में "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक २५ मे आप सबका दिल से स्वागत है | इस बार का मिसरा हिंदुस्तान के उस अज़ीम शायर की ग़ज़ल से लिया गया है जिन्होंने ग़ज़ल विधा को हिंदी में लोकप्रियता की बुलंदियों पर पहुँचाया.  जी हां आपने ठीक समझा मैं बात कर रहा हूँ विजनौर उत्तर प्रदेश में १९३३ में जन्मे मशहूर शायर जनाब दुष्यंत कुमार का। इस बार का मिसरा -ए- तरह है :

 .

"यह हमारे वक़्त की सबसे सही पहचान है"
२१२२ २१२२ २१२२ २१२
फाइलातुन फाइलातुन फाइलातुन फाएलुन

(रदीफ़ : है)
(क़ाफ़िया   : आन, बान, शान, तूफ़ान, मेहमान, आसान इत्यादि) 

.

मुशायरे की शुरुआत दिनाकं 28 जुलाई 2012 दिन शनिवार लगते ही हो जाएगी और दिनांक ३० जुलाई 2012 दिन सोमवार के समाप्त होते ही मुशायरे का समापन कर दिया जायेगा |


अति आवश्यक सूचना :- ओ बी ओ प्रबंधन ने यह निर्णय लिया है कि "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक २५ जो पूर्व की भाति तीन दिनों तक चलेगा, जिसके अंतर्गत आयोजन की अवधि में प्रति सदस्य अधिकतम तीन स्तरीय गज़लें ही प्रस्तुत की जा सकेंगीं | साथ ही पूर्व के अनुभवों के आधार पर यह तय किया गया है कि नियम विरुद्ध व निम्न स्तरीय प्रस्तुति को बिना कोई कारण बताये और बिना कोई पूर्व सूचना दिए प्रबंधन सदस्यों द्वारा अविलम्ब हटा दिया जायेगा, जिसके सम्बन्ध में किसी भी किस्म की सुनवाई नहीं की जायेगी | मुशायरे के सम्बन्ध मे किसी तरह की जानकारी हेतु नीचे दिये लिंक पर पूछताछ की जा सकती है:
 


( फिलहाल Reply Box बंद रहेगा जो 28 जुलाई 2012 दिन शनिवार लगते ही खोल दिया जायेगा )

यदि आप अभी तक ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार से नहीं जुड़ सके है तो www.openbooksonline.com पर जाकर प्रथम बार sign up कर लें |


मंच संचालक
राणा प्रताप सिंह

(सदस्य प्रबंधन समूह)
ओपन बुक्स ऑनलाइन

Views: 23648

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

धन्‍यवाद दिलबाग जी। 

ये हुई पैदा यहॉं, अब घुल चुकी तहज़ीब में
कौन कहता है कि उर्दू देश की मेहमान है।

आय हाय हाय, आपकी ग़ज़ल जैसे सीढियाँ चढ़ी जाय, वैसे लगी, एक एक पैड़ियाँ चढ़ते हुए अंतिम शेर जैसे मंजिल पर पंहुचा रहा हो, बहुत ही खुबसूरत अदायगी, बहुत बहुत बधाई तिलक सर इस प्रस्तुति पर |

धन्‍यवाद बागी जी।

आदरणीय तिलकराजजी,  इस ग़ज़ल का मतला मुझे बहुत कुछ सोचने को विवश कर रहा है.  यही देश है जहाँ का सनातनी उद्घोष रहा है --Let noble thoughts come from all directions.  इधर आज एक शायर यह कहने को मज़बूर है, बंद सारी खिड़कियाँ हैं , बन्द रौशनदान है.

नाम उसका खो गया, इतिहास में जाने कहाँ.. बहुत ही ऊँचा शेर है.

ये हुई पैदा यहाँ, अब घुल चुकी तहज़ीब में ..  साहब, किसने उर्दू को मेहमान कहा है ? बताइये भला ??

एक उम्दा ग़ज़ल के लिये सादर बधाइयाँ स्वीकार करें.

स्थिति दु:खद है, लेकिन है।

सोम ठाकुर जी ने बहुत समय पहले एक ग़ज़ल कही थी जिसमें मत्‍ले का शेर था:

क्‍या बतलायें कैसे-कैसे सॉंझ सवेरे देखे हैं
सूरज के आसन पर बैठे घने अंधेरे देखे हैं।

संदर्भ था महादेवी वर्मा जी के सम्‍मान में आयोजित एक कार्यक्रम में एक राजनेता का यह कह देना कि 'मुझे इनकी कविता कभी समझ नहीं आई'।

लेकिन शाश्‍वत शेर है ये। सारे जग को रौशनी देने वाले इस देश में कमी नहीं ऐसे लोगों की जो सारी खि़ड़कियॉं, दरवाज़े बन्‍द किये बैठे हैं,  ताज़े विचारों पर पूरी रोक लगाये। 

स्‍वर्गीय दुष्‍यन्‍त कुमार के मिसरे पर तरह की बात है तो उनके सम्‍मान में उनके ही तेवर प्रस्‍तुत करने का प्रयास भर है।

आभारी हूँ। 

ससंदर्भ चर्चा बहुत कुछ कह गयी, आदरणीय तिलकराजजी.

सादर

इक तरफ़ कुश्‍ती चुनावी, इक तरफ़ नादान है
वोट किसने दे दिया ये सोच कर हैरान है।

हर तरफ़ थामे हुए झंडे हज़ारों हाथ हैं
बस तिरंगा ही नहीं है, जो हमारी शान है।

आप किसके हाथ देंगे देश की दौलत कहें
बन गये वो ही लुटेरे हाथ जिनके आन है।

गैर मुल्‍कों में जमा है स्‍वर्ण-चिडि़या देश की
और अटकी कर्णधारों की उसी में जान है।

हक़ यहॉं पर है सभी को, राह ऐसी चुन सकें
चाह जिसकी है उन्‍हें, जिसका उन्‍हें अरमान है।

चापलूसी, धूर्तता, मक्‍कारियॉं, धोखाधड़ी
"यह हमारे वक़्त की सबसे सही पहचान है"

एक टोंटी पर लगी है भीड़ पानी के लिये
पास के बंगले में देखो तो हरा इक लॉन है।

गज़ब की नज़र है जनाब
वाह वाह

गैर मुल्‍कों में जमा है स्‍वर्ण-चिडि़या देश की
और अटकी कर्णधारों की उसी में जान है।

__अभिनन्दन !

बचपन में जो किस्‍से कहानी सुने थे तोते में जान के उसमें आज के 26 लाख करोड़ रुपये जुड़ गये और हो गया ये शेर।  धन्‍यवाद।

धन्‍यवाद अलबेला जी। 

हर तरफ़ थामे हुए झंडे हज़ारों हाथ हैं 
बस तिरंगा ही नहीं है, जो हमारी शान है।....kurban jau is sher pe....waaaaaaah.

नगर सारा जलूसों से भरा है
न जाने किस दिशा को जा रहा है। 

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-133 (विषय मुक्त)
"हाड़-मॉंस स्ट्रेट (लघुकथा) : "नेता जी ये क्या हमें बदबूदार सॅंकरी गलियों वाली बस्ती के दौरे…"
4 hours ago
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-133 (विषय मुक्त)
"सादर नमस्कार आदरणीय मंच। इंतज़ार है साथियों की सार्थक रचनाओं का, सहभागिता का। हम भी हैं कोशिश में।"
5 hours ago
Admin posted a discussion

"ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-133 (विषय मुक्त)

आदरणीय साथियो,सादर नमन।."ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" में आप सभी का हार्दिक स्वागत है।प्रस्तुत…See More
Tuesday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-190
"इल्म गिरवी है अभी अपनी जहालत के लिए ढूँढ लो क़ौम नयी अब तो बग़ावत के लिए अब अगर नाक कटानी ही है हज़रत…"
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-190
"आ. रिचा जी, सादर अभिवादन। तरही मिसरे पर सुंदर गजल हुई है। गिरह भी खूब लगाई है। हार्दिक बधाई।"
Sunday
Richa Yadav replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-190
"2122, 1122, 1122, 112/22 सर झुका देते हैं हम उसकी इबादत के लिए एक दिल चाहिए हमको तो मुहब्बत के…"
Saturday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-190
"सादर अभिवादन।"
Saturday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-190
"सर कोई जब न उठा सच की हिमायत के लिएकर्बला   साथ   चले   कौन …"
Saturday
Admin replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-190
" स्वागतम "
Apr 25
Admin posted a discussion

"ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189

ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरे के 190 वें अंक में आपका हार्दिक स्वागत है | इस बार का मिसरा नौजवान शायर…See More
Apr 21
आशीष यादव posted a blog post

मशीनी मनुष्य

आज के समय में मनुष्य मशीन बनता जा रहा है या उसको मशीन बनने पर मजबूर किया जाता है. कारपोरेट जगत…See More
Apr 20
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 178 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव साहब, प्रस्तुत दोहों की सराहना हेतु आपका हार्दिक आभार। सादर"
Apr 19

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service