For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

आदरणीय साहित्य प्रेमियो,

सादर अभिवादन ।
 
पिछले 53 कामयाब आयोजनों में रचनाकारों ने विभिन्न विषयों पर बड़े जोशोखरोश के साथ बढ़-चढ़ कर कलमआज़माई की है. जैसाकि आप सभी को ज्ञात ही है, महा-उत्सव आयोजन दरअसल रचनाकारों, विशेषकर नव-हस्ताक्षरों, के लिए अपनी कलम की धार को और भी तीक्ष्ण करने का अवसर प्रदान करता है. इसी सिलसिले की अगली कड़ी में प्रस्तुत है :

"ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-54

विषय - "व्यवहार" 

आयोजन की अवधि- 10 अप्रैल 2015 (शुक्रवार) से 11अप्रैल (शनिवार) की समाप्ति तक (यानि, आयोजन की कुल अवधि दो दिन)

 
बात बेशक छोटी हो लेकिन ’घाव करे गंभीर’ करने वाली हो तो पद्य- समारोह का आनन्द बहुगुणा हो जाए.आयोजन के लिए दिये विषय को केन्द्रित करते हुए आप सभी अपनी अप्रकाशित रचना पद्य-साहित्य की किसी भी विधा में स्वयं द्वारा लाइव पोस्ट कर सकते हैं. साथ ही अन्य साथियों की रचना पर लाइव टिप्पणी भी कर सकते हैं.

उदाहरण स्वरुप पद्य-साहित्य की कुछ विधाओं का नाम सूचीबद्ध किये जा रहे हैं --

 

तुकांत कविता
अतुकांत आधुनिक कविता
हास्य कविता
गीत-नवगीत
ग़ज़ल
हाइकू
व्यंग्य काव्य
मुक्तक
शास्त्रीय-छंद (दोहा, चौपाई, कुंडलिया, कवित्त, सवैया, हरिगीतिका आदि-आदि)

अति आवश्यक सूचना :- 

  • सदस्यगण आयोजन अवधि के दौरान जितनी चाहें रचनाएँ पोस्ट कर सकते हैं। 
  •  रचनाकारों से निवेदन है कि अपनी रचना अच्छी तरह से देवनागरी के फ़ण्ट में टाइप कर लेफ्ट एलाइन, काले रंग एवं नॉन बोल्ड टेक्स्ट में ही पोस्ट करें.
  • रचना पोस्ट करते समय कोई भूमिका न लिखें, सीधे अपनी रचना पोस्ट करें, अंत में अपना नाम, पता, फोन नंबर, दिनांक अथवा किसी भी प्रकार के सिम्बल आदि भी न लगाएं.
  • प्रविष्टि के अंत में मंच के नियमानुसार केवल "मौलिक व अप्रकाशित" लिखें.
  • नियमों के विरुद्ध, विषय से भटकी हुई तथा अस्तरीय प्रस्तुति को बिना कोई कारण बताये तथा बिना कोई पूर्व सूचना दिए हटाया जा सकता है. यह अधिकार प्रबंधन-समिति के सदस्यों के पास सुरक्षित रहेगा, जिस पर कोई बहस नहीं की जाएगी.


सदस्यगण बार-बार संशोधन हेतु अनुरोध न करें, बल्कि उनकी रचनाओं पर प्राप्त सुझावों को भली-भाँति अध्ययन कर एक बार संशोधन हेतु अनुरोध करें. सदस्यगण ध्यान रखें कि रचनाओं में किन्हीं दोषों या गलतियों पर सुझावों के अनुसार संशोधन कराने को किसी सुविधा की तरह लें, न कि किसी अधिकार की तरह.

आयोजनों के वातावरण को टिप्पणियों के माध्यम से समरस बनाये रखना उचित है. लेकिन बातचीत में असंयमित तथ्य न आ पायें इसके प्रति टिप्पणीकारों से सकारात्मकता तथा संवेदनशीलता आपेक्षित है. 

इस तथ्य पर ध्यान रहे कि स्माइली आदि का असंयमित अथवा अव्यावहारिक प्रयोग तथा बिना अर्थ के पोस्ट आयोजन के स्तर को हल्का करते हैं. 

रचनाओं पर टिप्पणियाँ यथासंभव देवनागरी फाण्ट में ही करें. अनावश्यक रूप से स्माइली अथवा रोमन फाण्ट का उपयोग न करें. रोमन फाण्ट में टिप्पणियाँ करना, एक ऐसा रास्ता है जो अन्य कोई उपाय न रहने पर ही अपनाया जाय.   

(फिलहाल Reply Box बंद रहेगा जो 10अप्रैल 2015, दिन शुक्रवार लगते ही खोल दिया जायेगा) 

यदि आप किसी कारणवश अभी तक ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार से नहीं जुड़ सके है तो www.openbooksonline.com पर जाकर प्रथम बार sign up कर लें.

महा-उत्सव के सम्बन्ध मे किसी तरह की जानकारी हेतु नीचे दिये लिंक पर पूछताछ की जा सकती है ...
"OBO लाइव महा उत्सव" के सम्बन्ध मे पूछताछ
 

"ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" के पिछ्ले अंकों को पढ़ने हेतु यहाँ क्लिक करें
मंच संचालिका 
डॉo प्राची सिंह 
(सदस्य प्रबंधन टीम)
ओपन बुक्स ऑनलाइन डॉट कॉम.

Views: 15397

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

आदरणीय सुशील  भाई   

रचना की प्रशंसा और अनुमोदन के लिए हार्दिक धन्यवाद, आभार   

प्रदत्त विषय पर सभी दोहे सुंदर रचे है हार्दिक बधाई श्री अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव जी –

सिर्फ किताबी ज्ञान है, अनुभव से अनजान

बिन जाने ही कर रहा, औरो का अपमान | 

आदरणीय लडीवाला भाई 

दोहे के साथ  रचना की प्रशंसा और अनुमोदन के लिए हार्दिक धन्यवाद, आभार   

प्रदत्त विषय से न्याय करती अच्छी दोहावली हुई है, बहुत बहुत बधाई आदरणीय अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव जी.

आदरणीय गणेश भाई जी  

रचना की प्रशंसा और अनुमोदन के लिए हार्दिक धन्यवाद, आभार   

आ० अखिलेश जी 

व्यवहार के व्याप्त व्यवहारिक प्रारूप पर बहुत सुन्दर दोहावली प्रस्तुत की है 

बहुत बहुत बधाई 

तृतीय प्रस्तुति-

 

उमस से भरा हुआ कमरा।

मौन है दीवारें।

छत भी चुप्पी साधे है।

सफ़ेद बल्ब की पीली रौशनी में कमरे का व्यवहार पुराना-सा है,

बिलकुल मन की तरह।

जो असंख्य विचारों के गडमड संसार में,

नए विचारों से बोझिल होकर करने लगता है व्यवहार पुराना सा।

वही मृगतृष्णा।

घड़ी चल रही है दिमाग की तरह,

मगर निर्जीव सी पड़ी है मन के जैसे ।

कमरे का व्यवहार है हृदय की तरह ।

कमरे में प्रवंचना से उपजी घृणा की तरह पीली रौशनी

देती है अँधेरे का आभास।

जैसे मन।

अतृप्त सा मन,

हजारों कामनाएं लिए, व्याकुल है।

अर्थभरी दृष्टि-

कमरे में मन है या मन में कमरा ।

कामनाएं, स्वप्न के साथ छोटे बच्चों सी लेट गई अस्त-व्यस्त

परिस्थिति की अप्रत्याशितता,

प्रवंचना की अस्वीकृति,

व्यवहार मन का उतर आया कमरे में,

या कमरे का अतृप्त विकृति मन में।

बल्ब बुझा दिया-

बदल गया पीली रौशनी का व्यवहार,

पल भर में अतृप्त कामनाएं पड़ गई काली

बिलकुल काली .....

झटके से खोल दी खिड़कियाँ,

सफ़ेद रौशनी फ़ैल गई कमरे में,

और मन में भी।

अतृप्ति हुई कम और होती गई।

मृगतृष्णा पिघलती रही और पिघल गई।

फिर बदल गया कमरे का व्यवहार

और मन का भी।

एक उन्मुक्तता का अनुभव

कमरे के मन में और मन के कमरे में भी,

उन्मुक्तता..... बस उन्मुक्तता।

(मौलिक व अप्रकाशित)

आपकी तीसरी प्रस्तुति भी शानदार हुई अतुकांत विधा में भी आपने कमाल कर दिया मिथिलेश भैया ,,कमरे का बिम्ब लेकर मानव मस्तिष्क के व्यवहार की उथल पुथल को किस शब्द चातुर्य से निभा ले गए वाह्ह्ह्हह 

बहुत- बहुत बधाई आपकी 

आदरणीया राजेश दीदी, अतुकांत कविता मेरे लिए नई विधा है, इस पर प्रयास का कारण सदैव प्रेरणा हुआ करती है, इस कविता के अंकुरित होने के पीछे आदरणीय गिरिराज सर की अतुकांत रचना है. इस विधा में लिखने की बहुत हिम्मत नहीं जुटा पाता हूँ. क्योकिं अभी रचना के इतिवृत्तात्मक, अतिवादी और उक्ति के वाचाल होने का भय होने लगता है. इस विधा में कथ्य का संतुलन बनाए रखना ही एक दुष्कर कार्य है, वर्ना रचना को कविता से गद्य बनते देर नहीं लगती. बड़े एहतियात से इस विधा में हाथ रख रहा हूँ. बहुत धीरे - धीरे . आयोजन में विषय मिल गया और एक विचार भी आ गया , साथ साथ अच्छा प्लाट तैयार हो गया तो लिखने की हिम्मत जुटा ली.

आपको मेरा यह प्रयास पसंद आया, जानकार संतुष्ट हुआ. आपकी उत्साहवर्धक प्रतिक्रिया के हृदय से आभारी हूँ.

सादर

नमन 

कितने बुरे हैं वे
जो मतलब निकलते ही
खिसक लेते हैं ,
अच्छे  तो वो हैं जो
मिलते तो  कम  हैं
फिर भी दिल में एक छाप
छोड़ जाते है ...............

क्या बात क्या बात.. मजा आ गया रचना पढ़ के 

आदरणीया निधि जी हार्दिक आभार.

टंकण त्रुटी-

जो (मन ) असंख्य विचारों के गडमड संसार में 

या कमरे का (की)अतृप्त विकृति मन में।

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

बृजेश कुमार 'ब्रज' replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"ओ बी ओ जैसे मंच की ये स्थिति अत्यंत कष्टप्रद है। अपने स्वास्थ्य और पारिवारिक विवशताओं , व्यस्ततओं…"
2 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अभी नहीं.. चर्चा जारी रहे।  'अभी' अलविदा ना कहना.. "
20 hours ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय सौरभ भाई, आप ने सभी बातें सविस्तार कही और अनेकों संशयों को समाप्त किया। इसके पश्चात और कुछ…"
23 hours ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"यह डेटाबेस तक पहुंच का प्रश्न है। सामान्यतः पोर्टल सर्विसेज एजेंसी साइट ओनर को डेटाबेस तक पहुंच…"
23 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय अजय गुप्ता ’अजेय’ जी, आपकी संलग्नता आश्वस्तिकारी है. आपका सोचना आपके पहलू से…"
yesterday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"इस सारी चर्चा के बीच मैं एक बात और कहना चाहता हूँ। जैसा कि हम सबने देख लिया कि सदस्य इस मंच के लिए…"
yesterday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जी आदरणीय "
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post प्यादे मान लिये जाते हैं मात्र एक संख्या भर
"आदरणीय अमिताजी, हार्दिक बधाइयाँ    प्रस्तुति में रचनात्मकता के साथ-साथ इसके प्रस्तुतीकरण…"
Wednesday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on सुरेश कुमार 'कल्याण''s blog post कुंडलिया
"आदरणीय सुरेश कल्याण जी, आपकी उपस्थिति के लिए हार्दिक धन्यवाद  छंद की अंतिम दोनों पंक्तियों की…"
Wednesday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post गर्भनाल कब कट पाती है किसी की
"एक मार्मिक भावदशा को शाब्दिक करने का सार्थक प्रयास हुआ है, आदरणीया अमिता तिवारीजी. आप सतत अभ्यासरत…"
Wednesday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"शुक्रिया आदरणीय सर जी। डाउनलोड करने की उस व्यवस्था में क्या हम अपने प्रोफाइल/ब्लॉग/पन्ने की पोस्ट्स…"
Wednesday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अभी प्रश्न व्यय का ही नहीं सक्रियता और सहभागिता का है। पोर्टल का एक उद्देश्य है और अगर वही डगमगा…"
Wednesday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service