For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

"ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-44 (विषय: परिणाम)

आदरणीय साथिओ,

सादर नमन।
.
"ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-44 में आप सभी का हार्दिक स्वागत है, प्रस्तुत है:
.
"ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-44
"विषय: "परिणाम" 
अवधि : 29-11-2018  से 30-11-2018 
.
अति आवश्यक सूचना :-
1. सदस्यगण आयोजन अवधि के दौरान अपनी केवल एक हिंदी लघुकथा पोस्ट कर सकते हैं।
2. रचनाकारों से निवेदन है कि अपनी रचना/ टिप्पणियाँ केवल देवनागरी फॉण्ट में टाइप कर, लेफ्ट एलाइन, काले रंग एवं नॉन बोल्ड/नॉन इटेलिक टेक्स्ट में ही पोस्ट करें।
3. टिप्पणियाँ केवल "रनिंग टेक्स्ट" में ही लिखें, १०-१५ शब्द की टिप्पणी को ३-४ पंक्तियों में विभक्त न करें। ऐसा करने से आयोजन के पन्नों की संख्या अनावश्यक रूप में बढ़ जाती है तथा "पेज जम्पिंग" की समस्या आ जाती है। 
4. एक-दो शब्द की चलताऊ टिप्पणी देने से गुरेज़ करें। ऐसी हल्की टिप्पणी मंच और रचनाकार का अपमान मानी जाती है।आयोजनों के वातावरण को टिप्पणियों के माध्यम से समरस बनाये रखना उचित है, किन्तु बातचीत में असंयमित तथ्य न आ पायें इसके प्रति टिप्पणीकारों से सकारात्मकता तथा संवेदनशीलता आपेक्षित है। गत कई आयोजनों में देखा गया कि कई साथी अपनी रचना पोस्ट करने के बाद गायब हो जाते हैं, या केवल अपनी रचना के आस पास ही मंडराते रहते हैंI कुछेक साथी दूसरों की रचना पर टिप्पणी करना तो दूर वे अपनी रचना पर आई टिप्पणियों तक की पावती देने तक से गुरेज़ करते हैंI ऐसा रवैया कतई ठीक नहींI यह रचनाकार के साथ साथ टिप्पणीकर्ता का भी अपमान हैI
5. नियमों के विरुद्ध, विषय से भटकी हुई तथा अस्तरीय प्रस्तुति तथा गलत थ्रेड में पोस्ट हुई रचना/टिप्पणी को बिना कोई कारण बताये हटाया जा सकता है। यह अधिकार प्रबंधन-समिति के सदस्यों के पास सुरक्षित रहेगा, जिस पर कोई बहस नहीं की जाएगी.
6. रचना पोस्ट करते समय कोई भूमिका, अपना नाम, पता, फोन नंबर, दिनांक अथवा किसी भी प्रकार के सिम्बल/स्माइली आदि लिखने /लगाने की आवश्यकता नहीं है।
7. प्रविष्टि के अंत में मंच के नियमानुसार "मौलिक व अप्रकाशित" अवश्य लिखें।
8. आयोजन से दौरान रचना में संशोधन हेतु कोई अनुरोध स्वीकार्य न होगा। रचनाओं का संकलन आने के बाद ही संशोधन हेतु अनुरोध करें। 
.    
.
यदि आप किसी कारणवश अभी तक ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार से नहीं जुड़ सके है तो www.openbooksonline.com पर जाकर प्रथम बार sign up कर लें.
.
.
मंच संचालक
योगराज प्रभाकर
(प्रधान संपादक)
ओपनबुक्स ऑनलाइन डॉट कॉम

Views: 8745

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

बहुत सुंदर लघुकथा हुई है भाई विनय कुमार जी। लघुकथा की प्रस्तुति और उसके अंत का अंत इंटरेस्ट बने रहना ही कथा की सफलता है ..... रौशनी का चरित्र बहुत ही सुन्दरता से उभर कर आया है और प्रभावी बना है, मेरीओर से हार्दिक बधाई स्वीकार कीजिये विनय जी 

बहुत बहुत आभार आ वीरजी

कैरियर ( परिणाम शीर्षक के अंतर्गत लघुकथा)


कभी स्कूल से कभी कोचिंग से फोन आता कि आज भी अक्षत नही आया।बारहवीं जैसी जीवन को दिशा देने वाली क्लास को भी वह गम्भीरता से नही ले रहा था।स्वाति बेटे की हरकत से परेशान थी।क्या करे ? कैसे समझाए बेटे को ? इन्ही प्रश्नों में उलझी बिफर पड़ी अक्षत पर :
" क्यों कर रहे हो ऐसा ? आखिर चाहते क्या हो तुम ? "

" नही मन करता पढ़ने का "

" क्या करोगे अपने जीवन के लिये ?"

" जो करना चाहता था , आपने करने नही दिया। आगे का मुझे पता नही। "

" मतलब क्या हैं तुम्हारा ? सबकुछ तो कर रही हूँ तुम्हारे मन के अनुरूप। तुम्हारी पढ़ाई और उज्जवल भविष्य के लिए ही हम यहाँ रह रहे हैं।"

" नही माँ आप अगर मेरे लिये करती तो मैं क्रिकेट के मैदान पर होता।"

बेटे के शब्द उसे तीर की तरह बेध गए वह अश्रुओं में तैरती अतीत में विचरण करने लगी।जब बेटे ने क्रिकेट प्लेयर बनने का प्रस्ताव उसके समक्ष रखा था। पति गम्भीर बिमारी से सांसो के लिए और वह भरे जहां में अपने अकेलेपन से लडती जीत गई थी। अगले ही पल अतीत के निर्णय से वर्तमान में आये विपरीत परिणाम को मात देने के लिए कमर कसते हुए कहा :

" बेटा , इच्छाएं अनंत हैं जिनकी पूर्ति सम्भव नही। फिर कोई जरूरी तो नही की शौक को ही कैरियर बनाया जाय। "

''जहां चाह, वहां राह" का प्रतिरोध करती सोच और भेड़चाल पर रौशनी डालती बढ़िया रचना के लिए हार्दिक बधाई आदरणीया अर्चना त्रिपाठी साहिबा।

क्षमा करें मित्र आ. शेख शहजाद उस्मानी जी, ' जहां चाह वहाँ राह ' की मैं भी समर्थक हूँ लेकिन कभी कभी अभिभावक या माता पिता चाहते हुए कुछ नही कर पाते।यह उनकी कोई जिद नही बेबसी होती हैं।यह बात और हैं कि दुनिया को उनकी विवशता भेड़चाल लगे फिर ' जाकी ना फटी बिवाई ऊ का जाने पीर पराई '

 ऐसा कई बार होता है कि  माता पिता की  कुछ ऐसी परिस्थितिजन्य मजबूरियां होती हैं  कि चाहते हुए भी बच्चो के लिए उनका मनचाहा निर्णय नहीं ले पाते हैं और बच्चों को लगता है की उनके लिए कुछ नही किया गया।  कितना अच्छा होता अगर बच्चे भी कुछ संवेदनशीलता दिखाएँ और समझें कि  यह उनके माता-पिता की  कोई जिद नही बल्कि बेबसी है।  अच्छी लघु कथा  के लिए बधाई। 

रचना के सकारात्मक पक्ष पर दृष्टि डालने और जिस विषय को मैं उठाना चाहती थी उसी मर्म को आपने भी छुआ। उत्साहवर्धक प्रतिक्रिया देने के लिए आपका हार्दिक आभार आ.नीलम उपाध्याय जी।

बहुत ही बेहतरीन और विषयानुकूल लघुकथा । हार्दिक बधाई आदरणीया अर्चना त्रिपाठी जी ।

आपका हार्दिक धन्यवाद आ. मो. आरिफ जी 

माँ बाप बच्चों के लिए अपने हिसाब से बेहतर ही सोचते हैं, बढ़िया रचना प्रदत्त विषय पर. कुछ मजबूरियां भी होती हैं उनके आगे, बधाई इस रचना के लिए आ अर्चना त्रिपाठी जी

 हार्दिक आभार आपका आ . विनय कुमार जी

अच्छी लघुकथा हुई है अर्चना त्रिपाठी जी, बधाई प्रेषित है। 

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"आदाब। गिरह वाले बढ़िया शे'अर के साथ अच्छी कोशिश। कहते हैं ग़ज़ल को पढ़कर या गाकर देखने से दोष…"
9 seconds ago
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीया प्रतिभाजी ,  अति सुंदर , हार्दिक बधाई। आम की ज्यादा तारीफ उचित है। आखिर फलों का राजा…"
39 seconds ago
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"आदाब। हमें भी मार्गदर्शन प्रदान करने हेतु हार्दिक धन्यवाद आदरणीय तिलकराज कपूर जी।"
3 minutes ago
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"आदाब। बढ़िया गिरह के साथ अच्छी ग़ज़ल मुहतरमा मंजीत कौर जी।"
5 minutes ago
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय शेख शहजादजी  हार्दिक धन्यवाद आभार आपका।  छंदोत्सव में आपकी उपस्थिति के लिए पुनः…"
7 minutes ago
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीया प्रतिभाजी , हार्दिक धन्यवाद आभार आपका।  संशोधित चौपाई पोस्ट कर दिया हूँ।"
10 minutes ago
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"आदाब। प्रदत्त चित्र आधारित  परिदृश्य और मौसम आधारित आगाही और सकारात्मक संदेश सम्प्रेषित करती…"
15 minutes ago
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"गोष्ठी में हमें मार्गदर्शन प्रदान करने हेतु हार्दिक धन्यवाद आदरणीय अशोक कुमार रक्ताले जी।"
18 minutes ago
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"आदाब। परिदृश्य को छंद अनुसार शाब्दिक कर नववर्ष की सुगंध फैलाने हेतु हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं…"
19 minutes ago
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"पगले यहीं के (लघुकथा):  सरकारी योजनाओं के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक विद्यालयों की…"
1 hour ago
pratibha pande replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय अजय जी बौर से फल तक के सफर को आपने बहुत संयत और सुन्दर शब्द दिए हैं। साथ में किसानों और फल…"
1 hour ago
pratibha pande replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय अखिलेश जी  चित्र को बहुत सुन्दर शब्द और भाव दिए हैं आपने हार्दिक बधाई।  अंतिम…"
1 hour ago

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service