For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

"ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-3 (विषय: बंधन)

आदरणीय साहित्य प्रेमियो,
सादर वन्दे।
 
"ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" के पहले दो आयोजन बेहद सफल रहे। लघुकथाकारों ने बहुत ही उत्साहपूर्वक इन में सम्मिलित होकर इन्हें सफल बनाया। न केवल उच्च स्तरीय लघुकथाओं से ही हमारा साक्षात्कार हुआ बल्कि एक एक लघुकथा पर भरपूर चर्चा भी हुई। गुणीजनों ने न केवल रचनाकारों का भरपूर उत्साहवर्धन ही किया अपितु रचनाओं के गुण दोषों पर भी खुलकर अपने विचार प्रकट किए।  कहना न होगा कि यह आयोजन लघुकथा विधा के क्षेत्र में एक मील के पत्थर साबित हुए हैं । इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए प्रस्तुत है....

"ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-३  
विषय : "बंधन"
अवधि : 29-06-2015 से 30-06-2015
(आयोजन की अवधि दो दिन अर्थात 29 जून 2015 दिन सोमवार से 30 जून 2015 दिन मंगलवार की समाप्ति तक)

अति आवश्यक सूचना :-
१. सदस्यगण आयोजन अवधि के दौरान अपनी केवल एक सर्वश्रेष्ठ लघुकथा पोस्ट कर सकते हैं।
२.सदस्यगण एक-दो शब्द की चलताऊ टिप्पणी देने से गुरेज़ करें। ऐसी हलकी टिप्पणी मंच और रचनाकार का अपमान मानी जाती है।
३. रचनाकारों से निवेदन है कि अपनी रचना केवल देवनागरी फॉण्ट में टाइप कर, लेफ्ट एलाइन, काले रंग एवं नॉन बोल्ड टेक्स्ट में ही पोस्ट करें।
४. रचना पोस्ट करते समय कोई भूमिका न लिखें, अंत में अपना नाम, पता, फोन नंबर, दिनांक अथवा किसी भी प्रकार के सिम्बल आदि भी लगाने की आवश्यकता नहीं है।
५. प्रविष्टि के अंत में मंच के नियमानुसार "मौलिक व अप्रकाशित" अवश्य लिखें।
६.  नियमों के विरुद्ध, विषय से भटकी हुई तथा अस्तरीय प्रस्तुति को बिना कोई कारण बताये तथा बिना कोई पूर्व सूचना दिए हटाया जा सकता है। यह अधिकार प्रबंधन-समिति के सदस्यों के पास सुरक्षित रहेगा, जिस पर कोई बहस नहीं की जाएगी.
७. आयोजनों के वातावरण को टिप्पणियों के माध्यम से समरस बनाये रखना उचित है, किन्तु बातचीत में असंयमित तथ्य न आ पायें इसके प्रति टिप्पणीकारों से सकारात्मकता तथा संवेदनशीलता आपेक्षित है।
८. इस तथ्य पर ध्यान रहे कि स्माइली आदि का असंयमित अथवा अव्यावहारिक प्रयोग तथा बिना अर्थ के पोस्ट आयोजन के स्तर को हल्का करते हैं। रचनाओं पर टिप्पणियाँ यथासंभव देवनागरी फाण्ट में ही करें।
९ . सदस्यगण बार-बार संशोधन हेतु अनुरोध न करें, बल्कि उनकी रचनाओं पर प्राप्त सुझावों को भली-भाँति अध्ययन कर केवल एक बार ही संशोधन हेतु अनुरोध करें।
.
(फिलहाल Reply Box बंद रहेगा जो 29 जून 2015, दिन सोमवार लगते ही खोल दिया जायेगा)
यदि आप किसी कारणवश अभी तक ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार से नहीं जुड़ सके है तो www.openbooksonline.com पर जाकर प्रथम बार sign up कर लें.
लघुकथा के नियम, शिल्प एवं संरचना सम्बन्धी जानकारी हेतु यहाँ क्लिक करें
.
मंच संचालक
योगराज प्रभाकर
(प्रधान संपादक)
ओपनबुक्स ऑनलाइन डॉट कॉम

Views: 24614

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

बहुत अच्छी लघु कथा लिखी है माला जी,अपने खून का बंधन ऐसा ही होता है अपनी तरफ खुद खींचता है प्रदत्त विषय को सार्थक करती प्रस्तुति हार्दिक बधाई आपको  

आदरणीया राजेश कुमारी जी आपको मेरी कथा पसंद आई इसके लिए आपकी शुक्रगुज़ार हूँ।बहुत बहुत धन्यवाद।

आदरणीया मालाजी 

सचमुच  ठाकुर साहबऔर युवराज के हिम्मत की दाद देनी होगी, उचित फैसला लिया।

 इस लघु कथा  के लिए हृदय से बधाई । 

आखिरी पंक्तियों ने आपकी लघु कथा में जान फूंक दी आदरणीय माला झा जी| बधाई आपको इस भावभीनी रचना के लिये |

माला जी बहुत ही उम्दा  रचना। बहुत खूब। 

आद0 माला जी बहुत ही गहरी और गंभीर बात उजागर करती रचना है । बधाई स्वीकारें ।

आदरणीय माला झा जी,

जिस खूबसूरती से आपने प्रदत्‍त विषय को सार्थक किया है वह गजब है गजब । बहुत ही सशक्‍त कथानक को आपने जिस सारगर्भित ढंग से बुना है वह प्रशंसनीय है । इस सार्थक व प्रभावशाली प्रस्‍तुति हेतु आपको बहुत बहुत शुभकामनाएं । सादर ।

लघुकथा शिल्प के साथ पूर्ण कथ्य और भाव! बधाई आदरणीया माला जी!

आदरणीया माला जी बेहद भावपूर्ण लघुकथा हुई है विषय को सार्थक करती इस लघुकथा पर हार्दिक बधाई 

पराया बेटा ( शीर्षक … बंधन)
गाँव आने वाली बस के नदी में गिर जाने के  साथ ही  ग्यारह वर्षीय तेजा  के माँ और बाप दोनों जल समाधि ले गए थे। परिवार में एक  में सदस्य भी नही बचा था। पड़ोस के गांव के चौधरी राजबीर  ने सुना तो तेजा को अपने घर ले आये   और जानवरों का बाड़ा जिसे नोहरा कहते थे , उसमे एक कमरा दे दिया।
 
तेजा राजबीर  की पत्नी बिदामी के साथ घर के छोटे मोटे कामों में भी सहयोग करता रहता और आस पास बना रहता  था। राजबीर  की पत्नी बिदामी को वह माँ ही कह कर बुलाता था। बिदामी भी नोहरे में खाना पहुंचा कर ही खाना खाती थी। बड़ा  होकर तेजा  डेयरी का  काम करने लगा । कुछ दिनों बाद ही उसके गाँव वाले उसे लेने आगये। उसकी शादी पास के गाँव की लड़की से तय कर दी गयी थी। तेजा राजबीर के परिवार को छोड़कर जाने को तैयार नही था लेकिन गांव वालों के और भूरामल के समझाने से उनके साथ  चला गया। 
उस शाम को बिदामी के खाना नहीं भा रहा था। आखिर बिदामी थाली में खाना लगाकर तेजा के कमरे में रख कर आई और खाने का प्रयास करने लगी लेकिन निवाला गले से नीचे नही उतरा। उसने थाली खिसका दी और सोने चली गयी लेकिन नींद नही आई।पूरी रात आँखों में काट कर वह तड़के पौ फटते ही जानवरों से मन बहलाने के उद्देश्य से नोहरे में गयी । वहां उसके सुखद आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा जब उसने देखा कि तेजा  खाना खाकर आराम से जानवरों के बीच सो रहा है । बिदामी रोते रोते उसके सिर पर हाथ फिराने लगी।बिदामी के स्पर्श से तेजा की आँख खुल गयी।
"तेरी तो शादी के नेग चल रहे हैं , तू यहाँ कैसे आया।"
" वहां  तेरे हाथ का खाना नहीं था माँ। मुझे पता है तूने भी नहीं खाया होगा। ". 
" बेटी तो परायी हो ही जाती है किशन  तू तो बेटा हो के भी पराया हो गया "
दोनों गले लिपट कर जोर से रोने लगे।
रोहित जयपुर।
मौलिक व अप्रकाशित

लघुकथा अच्छी हुई है भाई रोहित शर्मा जी तथा प्रदत्त विषय को भी परिभाषित कर रही है, जिस हेतु बधाई प्रेषित है। लघुकथा काल खण्डों में विभाजित नहीं होती है। किसी एक विशेष घटना अथवा क्षण को उभार कर लिखी जाती है। इसलिए रचना का पहला पैरा निहायत गैर-ज़रूरी है, उसकी वजह से रचना लघुकथा नहीं रह गई है। 

बहुत ही बढिया लघुकथा बनी है आदरणीय रोहित शर्मा जी बधाई ।

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"इस सारी चर्चा के बीच मैं एक बात और कहना चाहता हूँ। जैसा कि हम सबने देख लिया कि सदस्य इस मंच के लिए…"
21 minutes ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जी आदरणीय "
26 minutes ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post प्यादे मान लिये जाते हैं मात्र एक संख्या भर
"आदरणीय अमिताजी, हार्दिक बधाइयाँ    प्रस्तुति में रचनात्मकता के साथ-साथ इसके प्रस्तुतीकरण…"
17 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on सुरेश कुमार 'कल्याण''s blog post कुंडलिया
"आदरणीय सुरेश कल्याण जी, आपकी उपस्थिति के लिए हार्दिक धन्यवाद  छंद की अंतिम दोनों पंक्तियों की…"
18 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post गर्भनाल कब कट पाती है किसी की
"एक मार्मिक भावदशा को शाब्दिक करने का सार्थक प्रयास हुआ है, आदरणीया अमिता तिवारीजी. आप सतत अभ्यासरत…"
18 hours ago
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"शुक्रिया आदरणीय सर जी। डाउनलोड करने की उस व्यवस्था में क्या हम अपने प्रोफाइल/ब्लॉग/पन्ने की पोस्ट्स…"
20 hours ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अभी प्रश्न व्यय का ही नहीं सक्रियता और सहभागिता का है। पोर्टल का एक उद्देश्य है और अगर वही डगमगा…"
21 hours ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जैसा कि ज्ञात हुआ है कि संचालन का व्यय प्रतिवर्ष 90 हज़ार रुपये आ रहा है। इस रकम को इतने लंबे समय तक…"
yesterday
Admin replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"लगभग 90 हजार प्रति वर्ष"
yesterday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सादर नमस्कार और आदाब सम्मानित मंच। ओबीओ के वाट्सएप समूह से इस दुखद सूचना और यथोचित चर्चा की जानकारी…"
yesterday
Dayaram Methani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय, ओ.बी.ओ. को बंद करने का निर्णय दुखद होने के साथ साथ संचालक मण्डल की मानसिक पराजय, थकान आदि…"
yesterday
Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"नीचे आए हुए संदेशों से यह स्पष्ट है कि अब भी कुछ लोग हैं जो जलते शहर को बचाने के लिए पानी आँख में…"
Monday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service