For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

"ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-30 (विषय: "उजाला")

आदरणीय साथिओ,

सादर नमन।
.
"ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" के पिछले 28 अंकों में हमारे साथी रचनाकारों ने जिस उत्साह से इसमें हिस्सा लिया और इसे सफल बनाया, वह सच में हर्ष का विषय हैI कठिन विषयों पर भी हमारे लघुकथाकारों ने अपनी उच्च-स्तरीय रचनाएँ प्रस्तुत कींI विद्वान् साथिओं ने रचनाओं के साथ साथ उनपर सार्थक चर्चा भी की जिससे रचनाकारों का भरपूर मार्गदर्शन हुआI इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए प्रस्तुत है:
.
"ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-30
विषय: "उजाला"
अवधि : 29-09-2017 से 30-09-2017
अति आवश्यक सूचना :-
1. सदस्यगण आयोजन अवधि के दौरान अपनी केवल एक हिंदी लघुकथा पोस्ट कर सकते हैं।
2. रचनाकारों से निवेदन है कि अपनी रचना/ टिप्पणियाँ केवल देवनागरी फॉण्ट में टाइप कर, लेफ्ट एलाइन, काले रंग एवं नॉन बोल्ड/नॉन इटेलिक टेक्स्ट में ही पोस्ट करें।
3. टिप्पणियाँ केवल "रनिंग टेक्स्ट" में ही लिखें, १०-१५ शब्द की टिप्पणी को ३-४ पंक्तियों में विभक्त न करें। ऐसा करने से आयोजन के पन्नों की संख्या अनावश्यक रूप में बढ़ जाती है तथा "पेज जम्पिंग" की समस्या आ जाती है। 
4. रचना पोस्ट करते समय कोई भूमिका, अपना नाम, पता, फोन नंबर, दिनांक अथवा किसी भी प्रकार के सिम्बल/स्माइली आदि भी लिखे/लगाने की आवश्यकता नहीं है।
5. प्रविष्टि के अंत में मंच के नियमानुसार "मौलिक व अप्रकाशित" अवश्य लिखें।
6. एक-दो शब्द की चलताऊ टिप्पणी देने से गुरेज़ करें। ऐसी हल्की टिप्पणी मंच और रचनाकार का अपमान मानी जाती है।
7. नियमों के विरुद्ध, विषय से भटकी हुई तथा अस्तरीय प्रस्तुति तथा गलत थ्रेड में पोस्ट हुई रचना/टिप्पणी को बिना कोई कारण बताये हटाया जा सकता है। यह अधिकार प्रबंधन-समिति के सदस्यों के पास सुरक्षित रहेगा, जिस पर कोई बहस नहीं की जाएगी.
8. आयोजनों के वातावरण को टिप्पणियों के माध्यम से समरस बनाये रखना उचित है, किन्तु बातचीत में असंयमित तथ्य न आ पायें इसके प्रति टिप्पणीकारों से सकारात्मकता तथा संवेदनशीलता आपेक्षित है।
9. आयोजन से दौरान रचना में संशोधन हेतु कोई अनुरोध स्वीकार्य न होगा। रचनाओं का संकलन आने के बाद ही संशोधन हेतु अनुरोध करें। 
10. गत कई आयोजनों में देखा गया कि कई साथी अपनी रचना पोस्ट करने के बाद गायब हो जाते हैं, या केवल अपनी रचना के आस पास ही मंडराते रहते हैंI कुछेक साथी दूसरों की रचना पर टिप्पणी करना तो दूर वे अपनी रचना पर आई टिप्पणियों तक की पावती देने तक से गुरेज़ करते हैंI ऐसा रवैया कतई ठीक नहींI यह रचनाकार के साथ साथ टिप्पणीकर्ता का भी अपमान हैI    
.
यदि आप किसी कारणवश अभी तक ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार से नहीं जुड़ सके है तो www.openbooksonline.com पर जाकर प्रथम बार sign up कर लें.
.
.
मंच संचालक
योगराज प्रभाकर
(प्रधान संपादक)
ओपनबुक्स ऑनलाइन डॉट कॉम

Views: 18540

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

आदरणीय नीता कसार जी आप का हार्दिक अभिनंदन मेरी लघुकथा पर समय देने और मेरी हौसला अफजाई के लिए.

विषयानुरूप बहुत ही अच्छी और प्रेरणादायक कथा पर बहुत बहुत बधाई आ० ओम प्रकाश जी.

आदरणीय सीमा सिंहजी आप को मेरी लघुकथा बहुत अच्छी और प्रेरणादायक लगी. इस के लिए आप का बहुत-बहुत शुक्रिया.

बहुत ही अच्छा सन्देश देती हुई रचना के सृजन हेतु बधाई स्वीकार करें आदरणीय ओमप्रकाश क्षत्रिय जी सर| मेरे अनुसार रचना में में "रिश्तेदार" कहने की आवश्यकता नहीं महसूस हो रही और //मनचले का हाथ अपने गाल पर चला गया// इसके बाद की पंक्तियाँ ना भीन तो भी रचना का प्रभाव उतना ही रह रहा है| सादर विचारार्थ,

हार्दिक बधाई आदरणीय ओम प्रकाश जी।बेहतरीन लघुकथा।

आदरणीय तेजवीर सिंहजी आप को मेरी लघुकथा बढ़िया लगी. आप का हार्दिक अभिनंदन व शुक्रिया.
आदरणीय चंद्रेश कुमार छतलानीजी आप मेरी लघुकथा पर बहुत ही उम्दा का प्रभावकारी विचार दिया है . आप का हार्दिक अभिनंदन व शुक्रिया.

आदरणीय ओमप्रकाश क्षत्रिय जी,  आपने प्रदत्त विषय पर एक बहुत अच्छी लघुकथा  लिखी है| कथा में सामाजिक सन्देश भी है| लड़कियों को  आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण  देकर उन्हें सशक्त बनाने के प्रयास को महल्ले वाले गलत समझ लिए|  ऐसा सचमुच हो रहा है| सार्थक लघुकथा के लिए साधुवाद|

आदरणीय बृजेंद्र नाथ मिश्राजी आप का कहना बहुत सही हैं. समाज में ही यही सब कुछ हो रहा है . इसी को व्यक्त करने के लिए लघुकथा लिखी हैं . शुक्रिया इस बात का समर्थन करने के लिए. आप का बहुतबहुत आभार.

ताज़ा ख़बर

 

नई बहू के बनाए भजियों के स्वाद की संतुष्टि , रिजवी साहब के दाढ़ी के आंखिरी बाल तक तिर आई थी I

“सकीना बिटिया को भेजो भई, नेग तो बनता है I और एक कप चाय और पिलवा दो I’’ दोनों पैर टेबल पर रख ,सर सोफे पर पीछे टिका दिया उन्होंने I

“ये क्या किया आपने ! सारा तेल पेपर पर लसेड़ दिया I” पत्नी पीछे खड़ी थी I

“भजियों का ज्यादा तेल पेपर में दबा कर थोड़ा कम कर लिया, और क्या I हम तो पढ़ चुके हैं सुबह ही दोनों पेपर I तुम्हें पढना था क्या ?” मुस्कुराते हुए कह तो गए रिज़वी साहब, पर पत्नी के चेहरे के बदले भाव देख  सकपका गए I

“ हम भी पढेंगे ज़रूर , पर फिलहाल सकीना बिटिया के लिए कह रहे हैं I घर का काम निबटा कर वो रोज़ पेपर  पढ़ती है I” पत्नी के भावों का अनुमोदन, टेबल पर रखे उर्दू के अखबार ने भी कर दिया फड़फड़ा कर I

“ओहो..अच्छा !”  सोफे पर अब  संभल कर बैठ गए रिज़वी साहब  I पल भर चुप्पी के बाद, पत्नी से आँखें चुराते हुए पैरों से सोफे के नीचे रखी चप्पलें टटोलने लगे I

“ कहाँ जा रहे हैं ?”

“सामने चाय की गुमटी में भी आता है हिंदी का पेपर I फुरसतिये दिन भर चाटते रहते हैं I अभी ले आता हूँ I”

‘’ अब्बू , चाय चढ़ा दी है I”  पर्दे के पीछे हलचल हुई I

“ पहले तुम्हारा पेपर ले आऊँ , फिर आकर पीता हूँ चाय I  बस ये गया और आया I” उठते हुए उनकी नज़र पेपर की सलवटों में छिपे एकमात्र भजिये पर पड़ गई I उसे उठाकर पास खड़ी पत्नी के मुहँ में ढूंस दिया उन्होंनेI

शुक्रिया में लिपटी एक कोमल मुस्कान पर्दे के पीछे से निकल कर कमरे में तैर गई I

 

मौलिक व् अप्रकाशित         

 

हाँ...दाढ़ी का आखिरी बाल कौनसा होता है यह मैं भी जानना चाहूँगा..हा हा हा//  ये  सिर्फ संतुष्टि दर्शाने के लिए अतिश्योक्ति वाले भाव हैं ,  रचना पसंद कर उत्साहवर्धन करती टिपण्णी के लिए हार्दिक आभार सुनील जी 

'चाय और भजियों' पर आपकी भी दिलचस्प रचना 'तेल और अख़बार' के किस्से के साथ। सादर हार्दिक बधाई आदरणीय प्रतिभा पाण्डेय जी। मैं यह समझने की कोशिश कर रहा हूं कि शीर्षक व रचना में दिया गया विषय किस तरह कितना उभर रहा है।

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Admin replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"लगभग 90 हजार प्रति वर्ष"
33 minutes ago
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सादर नमस्कार और आदाब सम्मानित मंच। ओबीओ के वाट्सएप समूह से इस दुखद सूचना और यथोचित चर्चा की जानकारी…"
1 hour ago
Dayaram Methani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय, ओ.बी.ओ. को बंद करने का निर्णय दुखद होने के साथ साथ संचालक मण्डल की मानसिक पराजय, थकान आदि…"
6 hours ago
Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"नीचे आए हुए संदेशों से यह स्पष्ट है कि अब भी कुछ लोग हैं जो जलते शहर को बचाने के लिए पानी आँख में…"
yesterday
Sushil Sarna replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय जी  ओबीओ को बन्द करने की सूचना बहुत दुखद है । बहुत लम्बे समय से इसके साथ जुड़ा हूँ कुछ…"
yesterday
pratibha pande replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"ओबीओ से पिछले बारह साल से जुड़ी हूँ। इसके बंद हो जाने की बात से मन भारी हो रहा है।मेरे कच्चे-पक्के…"
yesterday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सादर,           जब ऐसा लगता था धीरे-धीरे सभी नियमित सदस्यों के पास…"
Sunday
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जिस प्रकार हम लाइव तरही मुशायरा, चित्र से काव्य तक, obo लाइव महा उत्सव इत्यादि का आयोजन करते हैं…"
Saturday
सतविन्द्र कुमार राणा replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"मैं लगभग 10 वर्ष पहले इस मंच से जुड़ा, बहुत कुछ सीखने को मिला। पारिवारिक व्यस्तता के कारण लगभग सोशल…"
Saturday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अगर हमारे समूह में कोई व्यवसायी हैं और उनके पास कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी फंड्स हों तो वे इसके…"
Saturday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सदस्यों में रुचि के अभाव ने इसे बंद करने के विचार का सूत्रपात किया है। ऐसा लगने लगा था कि मंच को…"
Saturday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" एक दुखद स्थिति बन रही है. लेकिन यह नई नहीं है. जब आत्मीयजनों और ओबीओ के समृद्ध सदस्यों की…"
Saturday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service