For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

रचनाओं को सम्मानित करने की एक अनूठी पहल @ महीने की सर्वश्रेष्ठ रचना ( Best Creation of the Month )

ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार के सभी सदस्यों को एडमिन का प्रणाम.
यह घोषित करते हुये मुझे अपार प्रसन्नता हो रही है कि OBO पर पोस्ट होने वाली अच्छी रचनाओं को सम्मानित करने की एक अनूठी पहल आपके OBO प्रबंधन टीम द्वारा की जा रही है, प्रत्येक महीने में ओपन बुक्स ऑनलाइन पर पोस्ट होने वाली रचनाओं से किसी एक सर्वश्रेष्ठ रचना को चुनकर उसे मुख्य पृष्ठ पर महीने की सर्वश्रेष्ठ रचना ( Best Creation of the Month ) के रूप में लेखक / लेखिका के छाया चित्र के साथ प्रकाशित किया जायेगा |

इसके लिये ओपन बुक्स ऑनलाइन के प्रधान संपादक की अध्यक्षता मे एक पांच सदस्यों की निर्णायक कमेटी बनाई गई है जो प्रत्येक महीने के 1 से लेकर माह की आखिरी तारीख तक पोस्ट होने वाली रचनाओं से अपनी-अपनी पसंद की किन्ही दो रचनाओं का चुनाव कर प्रधान संपादक को देंगे, पुनः उन चुनी हुई रचनाओ से प्रधान संपादक महोदय किन्ही एक रचना का चुनाव करेंगे जो उस महीने की सर्वश्रेष्ठ रचना होगी तथा उस रचना को "महीने की सर्वश्रेष्ठ रचना" के रूप मे अगले महीने के 5 तारीख तक मुख्य पृष्ठ पर प्रकाशित कर दिया जायेगा |
महीने की सर्वश्रेष्ठ रचना ( Best Creation of the Month ) के चयन का अंतिम निर्णय OBO के प्रधान संपादक का होगा तथा इसपर किसी भी सदस्य या पाठक को टिप्पणी करने का अधिकार नहीं होगा |

 

संशोधन :-

 

  • माह जुलाई से एक छोटा सा संशोधन किया गया है, तदनुपरांत अब महीने की सर्वश्रेष्ठ रचना का शीर्षक लिंक सहित व रचनाकार के छाया चित्र के साथ ओ बी ओ मुख्य पृष्ठ पर प्रकाशित किया जायेगा, पाठक रचना के शीर्षक पर क्लिक कर पूरी रचना पढ़ सकते है |

 

  • जनवरी 2012  से "महीने की सर्वश्रेष्ट रचना" को भी नगद पुरस्कार दिया जायेगा | 

           पुरस्कार का नाम      :- "महीने की सर्वश्रेष्ट रचना पुरस्कार"

           पुरस्कार की राशि     :- रु. 551/- मात्र ( अब 1100/-जनवरी 2013 से सशोधित) 
          पुरस्कार के प्रायोजक :- ( जनवरी 2012 से दिसंबर 2012 तक )

                                                     गोल्डेन बैंड इंटरटेनमेंट ( G-Band )
                                             H.O.F-315, Mahipal Pur-Ext. New Delhi.

 

जनवरी 2013 से पुरस्कार राशि रु. 1100/-  Ghrix Technologies (Pvt) Limited, Mohali  के सौजन्य से कर दिया गया है ।

New :- दिनांक १ जनवरी २०१४ के प्रभाव से प्रायोजक मिल जाने तक नगद पुरस्कार राशि प्रदान नहीं की जायेगी, यह पोस्ट इस हद तक संशोधित |

Views: 21365

Reply to This

Replies to This Discussion

आदरणीय शरदिंदु जी:

 

आपकी रचना  "महीने की सर्वश्रेष्ट रचना पुरस्कार"  से सम्मानित हुई, यह जानते ही मन प्रफुल्लित हुआ...

आपकी खुशी में कुछ ऐसा लगा जैसे मुझको ही पुरस्कार मिला हो। आपको इस अवसर पर हार्दिक बधाई।

 

सादर और सस्नेह,

विजय निकोर

 

//यह जानते ही मन प्रफुल्लित हुआ...

आपकी खुशी में कुछ ऐसा लगा जैसे मुझको ही पुरस्कार मिला हो।//

श्रद्धेय, ऐसी भावना वही व्यक्त कर सकता है जिससे कोई आत्मिक सम्बंध हो. ओ.बी.ओ. ने जो मान दिया वह मेरे सर आंखों पर. आपने जो मान दिया उसने तो मेरी आत्मा को दीवाली की नयी परिभाषा सिखा दी. मैं धन्य हो गया.

अनुग्रही,

शरदिंदु

आँखों देखी का सुन्दर और जीवंत व्रतांत करना आपके अनुभव के दर्शाता है | इसके लिए ओबीओ के ओर से समानित होने पर हार्दिक बधाई स्वीकारे श्री शार्दिन्दु मुखर्जी | सादर 

आदरणीय लक्ष्मण प्रसाद जी, हार्दिक आभार.

आदरणीय शरदिंदु मुखर्जी जी को इस पुरुस्कार हेतु बहुत बहुत बधाई! ऐसी अनूठी प्रस्तुति वो अनुभव दिलाती है जिसे पाना विरलों के ही नसीब में है.

आदरणीय बृजेश जी, जब किसी रचना को ऐसे रचनाकार का स्नेह मिलता है जिनकी रचनाएँ सर्वजन वंदित हैं, तो उस रचना को एक आधार मिलता है अगला क़दम रखने के पहले थोड़ा हाँफ लेने के लिये. आपने मुझे ज़मीन का वह टुकड़ा दे दिया है....मैं हृदय से आभारी हूँ.

आदरणीय शरदिन्दुजी, आपकी प्रस्तुति आँखों देखी - 5 आकाश में लपटें को गत माह की सर्वश्रेष्ठ रचना चयनित किये जाने पर आपको बारम्बार बधाइयाँ. उक्त रचना वस्तुतः साहित्य के लालित्य और वैज्ञानिक दृष्टि का अनुपम उदाहरण है.

विश्वास है, आपकी रचनाधर्मिता का यह अभिनव आयाम मंच के सुधी पाठकों को सतत रोमांचित करता रहेगा.

सादर

आदरणीय सौरभ जी, ओ.बी.ओ. को मैं नमन करता हूँ कि मेरे सामान्य प्रयास को इतना सम्मान दिया. यह मेरी प्राप्ति नहीं आप लोगों की प्राप्ति है जिन्होंने इस रचना से सम्बंधित अनुभव का स्पंदन अपने अंदर अनुभूत किया. यह मेरा भाग्य था कि अंटार्कटिका गया, और यह मेरा सौभाग्य है कि वहाँ के अलौकिक अनुभव को साझा करने के लिये ओ.बी.ओ. जैसा परिवार मिला, जहाँ आप जैसे सौंदर्य उपासक पाठक और पाठिका गण एक अनाड़ी रचनाकार को सहर्ष स्वीकार कर लेते हैं. आप सबका स्नेह बना रहे- इससे बड़ा पुरस्कार मेरे लिये और कुछ भी नहीं हो सकता. सादर.

आप की माह की सर्वश्रेष्ठ रचना चयनित होने पर हार्दिक बधाई .

आदरणीया,

अभिवादन स्वीकार करें. बधाई के लिये हार्दिक आभार.

सादर

आदरणीय डॉ० शरदिन्दु मुखर्जी जी आपको संस्मरण "आँखों देखी -5 आकाश में आग की लपटें" के माह अक्टूबर की सर्वश्रेष्ठ रचना पुरूस्कार से सम्मानित होने पर बहुत बहुत  बधाई ...................

आदरणीय भाई राम शिरोमणि जी, आपका हार्दिक आभार. यह सब आप लोगों की शुभकामनाओं का फल है. सादर.

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . दिल

दोहा पंचक. . . . . दिलरात गुजारी याद में, दिन बीता बेचैन । फिर से देखो आ गई, दिल की दुश्मन रैन…See More
13 hours ago
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"क्षमा कीजियेगा 'मुसाफ़िर' जी "
yesterday
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय भाई लक्ष्मण धामी 'मुसफ़िर' जी सादर अभिवादन बहुत शुक्रिया आपने वक़्त निकाला आपकी…"
yesterday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आ. भाई जयहिंद जी, सादर अभिवादन। सुंदर गजल हुई है। भाई रवि जी की सलाह से यह और निखर गयी है । हार्दिक…"
yesterday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . दिल

दोहा पंचक. . . . . दिलरात गुजारी याद में, दिन बीता बेचैन । फिर से देखो आ गई, दिल की दुश्मन रैन…See More
Wednesday
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"ग़ज़ल 2122   1212  22 आ कभी देख तो ले फ़ुर्सत में क्या से क्या हो गए महब्बत में मैं…"
Wednesday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Saurabh Pandey's blog post नवगीत - भैंस उसी की जिसकी लाठी // सौरभ
"  आपका हार्दिक धन्यवाद, आदरणीय लक्ष्मण धामी ’मुसाफिर’ जी   "
Wednesday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Sushil Sarna's blog post दोहा एकादश. . . . . पतंग
"आदरणीय सुशील सरनाजी, पतंग को लगायत दोहावलि के लिए हार्दिक बधाई  सुघड़ हाथ में डोर तो,…"
Wednesday
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय रवि भसीन 'शहीद' जी सादर अभिवादन बहुत शुक्रिया आपने वक़्त निकाला ग़ज़ल तक आए और हौसला…"
Wednesday
Sushil Sarna posted blog posts
Tuesday
रवि भसीन 'शाहिद' commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय Jaihind Raipuri जी,  अच्छी ग़ज़ल हुई। बधाई स्वीकार करें। /आयी तन्हाई शब ए…"
Tuesday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on रामबली गुप्ता's blog post कर्मवीर
"कर्मवीरों के ऊपर आपकी छांदसिक अभिव्यक्ति का स्वागत है, आदरणीय रामबली गुप्त जी.  मनहरण…"
Tuesday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service