For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

(दशकों पहले आदिल लुख्नवी की एक रचना ‘दुम’ पढने में आयी थी, उससे प्रेरित हो कर 1986 में ये रचना की. वैसे आदिल जी की रचना भी अंतर्जाल पर उपलब्ध है. आशा है, सुधी जनो को ये प्रयास भी नाकारा तो नहीं लगेगा. ये भी मेरे पूर्व प्रस्तुतियों की भांति अप्रकाशित रचना है)

दुम

कुदरत की नायाब कारीगरी है दुम।

अफसोस मगर इंसान की, हो गई वो गुम।।

पहले कभी वो थी, ये मुझको है यकीन।

गायब खुद हो गई, पर रह गई ज़मीन।।

बंदर की सब खूबियां हैं इन्सान के अंदर। 

दुम होती तो ये जानवर, हो जाता कलंदर।।

दुम हिला हिला के वफादारी दिखाते।

फैशन औ नखरे कितने इजाद हो जाते।।

जवानों की तो पूछो मत, खूब बन आती।

छोरे अपनी दुम, वो दुपटटों को हिलाती।।

हसीनाएं अदाओं से दुम लहराती निकलती।

दुम ऐंठते  जवानों की बस आहें निकलती।।

रंजो गम में दिल नहीं, फिर टूटती दुमें।

मेहबूबा खुशी में इनको लग जाती चूमने।।

मारे खुशी के उनकी दुम उचक उचक जाती।

सदमे जो पेश आते, ये लटक लटक जाती।।

रूमाल की जगह कमसिनें, बाल दुम के छोड़ती।

टीचर भी कान छोड़ बस, दुम ही मरोड़ती।।

घूंघट नहीं दुल्हन, दुम समेटती रहती।

दुम सहेजने को लेके, सासू टोकती रहती।।

मर्दों की शान होती पूंछ, मूंछ ना होती।

ताली बजाते जनखे, उनके पूंछ ना होती

अफसर सारे, रुआब में दुम तानते रहते।

मातहत दुम दबा के हुकुम मानते रहते।।

संसद में किसी बात पे जो मतदान होता।

तो वहां अध्यक्षजी का ये ऐलान होता।।

जो पक्ष में हों इसके, अपनी दुम को उठा दें।

और जो विरोध में हों वो दुम को गिरा दें।।

वक्त बेवक्त लोग  जो खूब गरजते।

दुम उठाने पे वो सब मादा निकलते।।

Views: 445

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by लक्ष्मण रामानुज लडीवाला on April 16, 2013 at 4:08pm

इंसान की करनी जैसे वैसी, दुम हिलाने को नहीं रही, कोई पूछ नहीं रही 

दर तो अब ये है की रही सही मूंछ भी कट ने पर,आबरू भी कही नहीं रही 

सुन्दर व्यंगात्मक रचना के लिए बधाई श्री सुरेंद वर्मा जी 

Comment by SANDEEP KUMAR PATEL on April 16, 2013 at 1:40pm

वाह वाह आदरणीय ग़ज़ब की कल्पना की है 
शानदार यदि पूछ होती तो पूछ होती
वाह
बहुत बहुत बधाई हो आपको सादर

Comment by डा॰ सुरेन्द्र कुमार वर्मा on April 16, 2013 at 11:57am

सबके प्रति विनम्र आभार....खुली बात ये कि कितने वर्षों बाद अपनी ठोक-पीट को सार्वजनिक कर रहा हूँ... कुछ तो निजता में और कुछ अपने कार्यों में व्यस्त रहा...इतनी सुंदर प्रतिक्रियाओं के लिए पुनः आभार... सबको नमन...

Comment by Yogi Saraswat on April 16, 2013 at 11:14am

टीचर भी कान छोड़ बस, दुम ही मरोड़ती।।

घूंघट नहीं दुल्हन, दुम समेटती रहती।

दुम सहेजने को लेके, सासू टोकती रहती।।

मर्दों की शान होती पूंछ, मूंछ ना होती।

ताली बजाते जनखे, उनके पूंछ ना होती

अफसर सारे, रुआब में दुम तानते रहते।

मातहत दुम दबा के हुकुम मानते रहते।।

संसद में किसी बात पे जो मतदान होता।

तो वहां अध्यक्षजी का ये ऐलान होता।।

जो पक्ष में हों इसके, अपनी दुम को उठा दें।

और जो विरोध में हों वो दुम को गिरा दें।।

वक्त बेवक्त लोग  जो खूब गरजते।

दुम उठाने पे वो सब मादा निकलते।।

इस विषय पर भी रचना कही जा सकती है ? और वो भी इतनी विस्तृत इतनी सुन्दर !!! कमाल है

Comment by बसंत नेमा on April 16, 2013 at 10:07am

हा हा हा ...बडी दुमदार ओ ओ ओ  माफ करे बडी दमदार दुम है .....सुबह दुम की तो दिन तुम्हारा ....बधाई 


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Dr.Prachi Singh on April 16, 2013 at 9:59am

हाहहाहा हाहहाहा............. दुम की क्या खूब कल्पना कराई है.वाह.

इस हास्य के लिए बहुत बहुत बधाई आदरणीय सुरेन्द्र वर्मा जी 

Comment by Ashok Kumar Raktale on April 15, 2013 at 11:12pm

वाह! आदरणीय बहुत सुन्दर रचना बरबस मुख पर हास्य की लकीर खींचती है. बहुत बहुत बधाई स्वीकारें.

Comment by coontee mukerji on April 15, 2013 at 10:47pm

आदरणिय वर्मा जी ,  आपने खाल तो खींच ली साथ ही दुम भी चिपका दिया ,बहुत खूब ! कल्पना की क्या मिसाल है .मान लीजिए अगर

आपकी बात सच हो गई तो .........? ? ? ? ? सादर  कुंती


मुख्य प्रबंधक
Comment by Er. Ganesh Jee "Bagi" on April 15, 2013 at 8:58pm

हास्य और दुम ....मेरा मतलब हास्य और व्यंग का अद्भुत संगम है इस रचना में, अच्छी लगी रचना ।  आदरणीय सुरेन्द्र वर्मा जी, बहुत बहुत बधाई स्वीकार करें ।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Blogs

Latest Activity


सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey posted a blog post

कौन क्या कहता नहीं अब कान देते // सौरभ

२१२२ २१२२ २१२२ जब जिये हम दर्द.. थपकी-तान देते कौन क्या कहता नहीं अब कान देते   आपके निर्देश हैं…See More
11 hours ago
Profile IconDr. VASUDEV VENKATRAMAN, Sarita baghela and Abhilash Pandey joined Open Books Online
yesterday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-127 (विषय मुक्त)
"आदाब। रचना पटल पर नियमित उपस्थिति और समीक्षात्मक टिप्पणी सहित अमूल्य मार्गदर्शन प्रदान करने हेतु…"
yesterday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-127 (विषय मुक्त)
"सादर नमस्कार। रचना पटल पर अपना अमूल्य समय देकर अमूल्य सहभागिता और रचना पर समीक्षात्मक टिप्पणी हेतु…"
yesterday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . सागर प्रेम

दोहा सप्तक. . . सागर प्रेमजाने कितनी वेदना, बिखरी सागर तीर । पीते - पीते हो गया, खारा उसका नीर…See More
yesterday
pratibha pande replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-127 (विषय मुक्त)
"आदरणीय उस्मानी जी एक गंभीर विमर्श को रोचक बनाते हुए आपने लघुकथा का अच्छा ताना बाना बुना है।…"
yesterday

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर commented on मिथिलेश वामनकर's blog post ग़ज़ल: मिथिलेश वामनकर
"आदरणीय सौरभ सर, आपको मेरा प्रयास पसंद आया, जानकार मुग्ध हूँ. आपकी सराहना सदैव लेखन के लिए प्रेरित…"
yesterday

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर commented on मिथिलेश वामनकर's blog post ग़ज़ल: मिथिलेश वामनकर
"आदरणीय  लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर जी, मेरे प्रयास को मान देने के लिए हार्दिक आभार. बहुत…"
yesterday

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-127 (विषय मुक्त)
"आदरणीय शेख शहजाद उस्मानी जी, आपने बहुत बढ़िया लघुकथा लिखी है। यह लघुकथा एक कुशल रूपक है, जहाँ…"
yesterday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-127 (विषय मुक्त)
"असमंजस (लघुकथा): हुआ यूॅं कि नयी सदी में 'सत्य' के साथ लिव-इन रिलेशनशिप के कड़वे अनुभव…"
Friday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-127 (विषय मुक्त)
"आदाब साथियो। त्योहारों की बेला की व्यस्तता के बाद अब है इंतज़ार लघुकथा गोष्ठी में विषय मुक्त सार्थक…"
Thursday
Jaihind Raipuri commented on Admin's group आंचलिक साहित्य
"गीत (छत्तीसगढ़ी ) जय छत्तीसगढ़ जय-जय छत्तीसगढ़ माटी म ओ तोर मंईया मया हे अब्बड़ जय छत्तीसगढ़ जय-जय…"
Thursday

© 2025   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service