For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

प्रतियोगिता परिणाम: "चित्र से काव्य तक" अंक-१०

नमस्कार साथियों,

"चित्र से काव्य तक" अंक -१० प्रतियोगिता से संबधित निर्णायकों का निर्णय आपके समक्ष प्रस्तुत करने का समय आ गया है | हमेशा की तरह इस बार भी प्रतियोगिता का निर्णय करना अत्यंत दुरूह कार्य था जिसे हमारे निर्णायकों नें अत्यंत परिश्रम से संपन्न किया है जिसके लिए हम उनका हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं |

लगातार तीन दिनों तक चली इस प्रतियोगिता के अंतर्गत कुल ५५८ रिप्लाई आयीं हैं  इनके अंतर्गत अधिकतर कुंडलिया , दुर्मिल सवैया,  मत्तगयन्द सवैया, छन्न -पकैया,  दोहा, मनहरण-घनाक्षरी, जलहरण-घनाक्षरी, हरिगीतिका,  उल्लाला आदि अनेक विधाओं में छंद प्रस्तुत किये गये,  इस बार छंदों की कुछ ऐसी रसधार बही कि सर्वत्र आनंद ही आनंद हो गया | इस प्रतियोगिता में समस्त प्रतिभागियों के मध्य, आदरणीय अविनाश बागडे जी, आदरणीय संजय मिश्र 'हबीब' , आदरणीय सौरभ पाण्डेय जी , डॉ० ब्रजेश त्रिपाठी, धर्मेन्द्र कुमार सिंह,  व आदरणीय गणेश जी बागी, आदरणीय योगराज प्रभाकर जी व  आदरणीय धर्मेन्द्र शर्मा जी आदि  ने अंत तक अपनी बेहतरीन टिप्पणियों के माध्यम से सभी प्रतिभागियों व संचालकों में परस्पर संवाद कायम रखा तथा तथा छंदों का खुलकर प्रयोग करके इस प्रतियोगिता को और भी आकर्षक व रुचिकर बना दिया | इस आयोजन में उत्साहवर्धन हेतु आदरणीय श्री आलोक सीतापुरी जी,  आदरणीय सौरभ पाण्डेय जी  श्री संजय मिश्र 'हबीब' जी, आदि नें भी प्रतियोगिता से बाहर रहकर अपनी-अपनी स्तरीय रचनाएँ पोस्ट कीं जो कि सभी प्रतिभागियों को चित्र की परिधि के अंतर्गत ही अनुशासित सृजन की ओर प्रेरित करती रहीं, साथ-साथ सभी नें अन्य साथियों की रचनायों की खुले दिल से निष्पक्ष समीक्षा व प्रशंसा भी की जो कि इस प्रतियोगिता की गति को त्वरित करती रही | प्रसन्नता की बात यह भी है कि अभी-अभी हाल में ही ओ बी ओ से जुड़े हमारे कई नए सदस्य इस प्रतियोगिता को लेकर बहुत ही उत्साहित रहे जिनमें श्री नीरज व श्रीमती किरण आर्य आदि स्पष्ट रूप से कहते हैं कि उन्हें यहाँ से छंदों के बारे में बहुत कुछ सीखने को मिल रहा है | आप सभी नें प्रतियोगिता की समाप्ति तक अपनी-अपनी बहुमूल्य प्रतिक्रिया देने का क्रम जारी रखा है | 

बंधुओं ! छंद आधारित प्रतियोगिता होने के बावजूद हमारे कुछ कवि मित्र छंद से इतर रचनाएँ पोस्ट करने के लोभ का संवरण नहीं कर पाए जिन्हें ओ बी ओ के नियमानुसार टीम-एडमिन के स्तर से  हटाना पड़ा | इसके लिए हमें अत्यंत खेद है .......फिर भी अत्यंत हर्ष का विषय यह है कि चित्र से काव्य तक प्रतियोगिता छंदबद्ध होकर अपेक्षित गुणवत्ता की ओर अग्रसर हो रही है...........

इस यज्ञ में काव्य-रूपी आहुतियाँ डालने के लिए सभी ओ बी ओ मित्रों का हार्दिक आभार...

प्रतियोगिता का निर्णय कुछ इस प्रकार से है...

प्रथम पुरस्कार रूपये १००१/- व प्रमाण पत्र
प्रायोजक :-Ghrix Technologies (Pvt) Limited, Mohali
A leading software development Company

 प्रथम स्थान : पर श्री गोपाल ‘सागर’ जी  का गंगा-जमुनी हरिगीतिका छंद प्रतिष्ठित हुआ है |

पार हो दरिया हयाते गो, ग़मों का बोझ भारी|

उच्चतम अपने इरादे को,-शिशें अनवरत जारी|

धर्म मज़हब सब भुला कर गो,-द में खेलें मुरारी|

अब सुधर जाएँ सभी इंसा,-नियत की खेल पारी||

___________________________________________________________________

द्वितीय पुरस्कार रुपये ५०१/- व प्रमाण पत्र
प्रायोजक :-Ghrix Technologies (Pvt) Limited, Mohali

A leading software development Company

द्वितीय स्थान ;  श्री अरुण कुमार निगम जी के ‘मत्तगयन्द सवैया’ छंद को जाता है |

बाल गोपाल चले ननिहाल , सम्हालत गोद मा मैया समीना
अब्बा सलीम के हाल बेहाल चले ससुराल, जो भायी कभी ना
माखन छाछ मलाई मिठाई , कन्हाई को भावत दूध दही ना
लाल की जिद्द पे हार गये , मनुहार दुलार मनाय सकी ना

 _________________________________________________________________

तृतीय पुरस्कार रुपये २५१/-  व प्रमाण पत्र
प्रायोजक :-Rahul Computers, Patiala

A leading publishing House

तृतीय स्थान : पर श्री रघुविंद्र यादव जी के ‘दोहे’ विराजमान हैं

भारत से सदभाव की, मिलती नही मिसाल/
केशव की लीला करें, अब्दुल और बिलाल//

सलमा पाले श्याम को, गंगाजी रहमान/
कहें गर्व से हम सभी, मेरा देश महान//

फजलू अब गीता पढ़ें, केशव पढ़ें क़ुरान/
आल्हा भी रहमत करें, खुश होंवें भगवान//

केशव पलें सलीम घर , अली नंद के द्वार/
यही हमारी कामना, यही धर्म का सार//

बिस्मिल पंडित जात के, ख़ान वीर अशफ़ाक़/
ढूँढे से मिलता नही, ऐसा रिश्ता पाक//

 

प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान के उपरोक्त सभी विजेताओं को सम्पूर्ण ओ बी ओ परिवार की ओर से हार्दिक बधाई व साधुवाद...

प्रथम व द्वितीय स्थान के उपरोक्त दोनों विजेता आगामी "चित्र से काव्य तक" प्रतियोगिता अंक-११  के निर्णायक के रूप में भी स्वतः नामित हो गए हैं, तथा आप दोनों की रचनायें आगामी अंक के लिए स्वतः प्रतियोगिता से बाहर होगी |

जय ओ बी ओ!

अम्बरीष श्रीवास्तव

अध्यक्ष,

"चित्र से काव्य तक" समूह

ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार

Views: 5085

Replies to This Discussion

गोपाल सागर जी, अरुण जी और रघुविंदरजी को हार्दिक बधाई.  आयोजन की सफलता पर पूरी टीम को बधाई.

 

हार्दिक धन्यवाद 

भाई शुभ्रांशु जी ! आपका हार्दिक आभार मित्र !

मान्यवर बहुत -बहुत आभार

मान्यवर बहुत -बहुत आभार

स्वागत है भाई नीरज जी ! कृपया छंदों में रचने का निरंतर अभ्यास करते रहें ! :-)

ओ बी ओ की पूरी टीम, निर्णायक मंडल, सभी सदस्यों और अन्य सभी मित्रों का सादर आभार/

ओबीओ परिवार, निर्णायक मंडल तथा सभी रचनाकारों के प्रति हृदय से आभार प्रकट करता हूँ. मेल खोलने पर गणतंत्र दिवस के उत्सवी माहौल में यह सु समाचार ज्ञात होने पर खुशियाँ और भी बढ़ गई. आदरणीय श्री गोपाल सागर जी तथा श्री रघुविंद्र यदव जी को बहुत बहुत शुभकामनायें. उस बाल गोपाल कृष्ण कन्हाई का आभार जो छंद सृजन तक निरंतर मन और हृदय में समा कर भावों को मथते रहे.आशीर्वाद बना रहे.

आपका स्वागत है अरुण कुमार निगम जी |

आदरणीय निगम जी आभार, आपको भी मंगल कामनाएँ

स्वागत है आदरणीय भाई अरुण कुमार निगम जी ! प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त करने हेतु आप को हार्दिक बधाई ! जय ओ बी ओ !

अरुण कुमार निगम जी,  प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त करने के लिए आपको बहुत- बहुत बधाई |

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Dharmendra Kumar Yadav posted blog posts
13 hours ago
Sushil Sarna posted a blog post

कुंडलिया. . . . झोला

कुंडलिया. . . . झोलाझोला   लेकर  हाथ  में, चले   मुरारी   लाल । भाव देख कर थम गई,  उनकी बढ़ती चाल…See More
13 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सभी को मिलकर ओबीओ को बचाने का सतत प्रयास करते रहना चाहिए।"
Thursday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on vijay nikore's blog post सांकल मन के द्वार पर
"आ.भाई विजय जी, सादर अभिवादन। बहुत सुंदर रचना हुई है। हार्दिक बधाई स्वीकारें।"
Thursday
राज़ नवादवी replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"atyant dukahd "
Sep 11
जगदानन्द झा 'मनु' replied to जगदानन्द झा 'मनु''s discussion गजल in the group मैथिली साहित्य
"आदरणीय, प्रणाम संगहि संग हार्दिक धन्यवाद। अपनेक मार्गदर्शन पाबि बहुत बेसी मोटिवेशन आ सीखक मिलैए…"
Sep 10

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to जगदानन्द झा 'मनु''s discussion गजल in the group मैथिली साहित्य
"आदरणीय जगदानन्द झा मनु जी, अहाँ बड्ड नीक गजल पठेलियै. सबसे पहिल, त हम प्रयुक्त भेल बहरक विषय में…"
Aug 18
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत हरिगीतिका छंद पर आपकी प्रतिक्रिया से सृजन सफल हुआ है. आपके…"
Aug 15
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"आदरणीय श्याम नारायण वर्मा जी सादर, प्रस्तुत छंदों पर उत्साहवर्धन के लिए आपका हार्दिक आभार.…"
Aug 15
जगदानन्द झा 'मनु' added 2 discussions to the group मैथिली साहित्य
Aug 10
Shyam Narain Verma commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"नमस्ते जी, बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति, हार्दिक बधाई l सादर"
Aug 6

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"  आदरणीय अशोक भाईजी, श्रावण मास का आज प्रथम सोमवार है. ऐसे पवित्र दिवस पर आप द्वारा प्रस्तुत…"
Aug 3

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service