For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

बस , यूँ ही ....

मुस्कुराई थी
उस रात
क्या तुम
बस
यूँ ही

गुनगुनाई थी
उस रात
क्या तुम
बस
यूँ ही

शरमाई थी
उस रात
क्या तुम
बस
यूँ ही

बहार बन के
आई थी
उस रात
क्या तुम
बस
यूँ ही

मुझ में समाई थी
उस रात
क्या तुम
बस
यूँ ही

मेरे लिए
रोयी थी
उस रात
क्या तुम
बस
यूँ ही

नहीं
उस रात
तुम शायद
नहीं रोयी थी
बस
यूँ ही

शायद
मेरे अहसासों की आतिश से
तुम्हारी करवटें
सुलग उठी थी
या
शायद
तुम्हारी वेणी के फूल
किसी छुअन को
तड़प उठे थे
या
शायद
रक्ताभ अधरों की तृषा
नयनों के घरौंदों में
सिमट न सकी थी
या शायद
तुम अपने अस्तित्व के
अवगुंठन में
मेरे अस्तित्व के
अहसासों की
प्रतिध्वनि से लिपट
तन्हाई की झील में
प्रेम पिपासा से व्याकुल
अपने अधीर बाहुबन्धों में
मेरे बाहुबन्धों की
आतिश महसूस कर
किसी मोम सी
पिघल रही थी

सच कहो
यही बात थी न

उस रात
तुम ही
नहीं रोयी थी
बस
यूँ ही

उस रात तो
रात भी रोयी थी
बस
यूँ ही


सुशील सरना
मौलिक एवम अप्रकाशित

Views: 556

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Sushil Sarna on November 7, 2016 at 1:15pm

आदरणीय TEJ VEER SINGH जी सृजन को प्रोत्साहित करती आपकी ऊर्जावान प्रशंसा का दिल से आभार। 

Comment by TEJ VEER SINGH on November 6, 2016 at 9:04pm

हार्दिक बधाई आदरणीय सुशील सरना जी। क्या खूबसूरत कविता लिखी है। मन प्रसन्न हो गया।बस 
यूँ ही |

Comment by Sushil Sarna on November 6, 2016 at 2:15pm

आ.   सुनील प्रसाद(शाहाबादी)     जी प्रस्तुति को आत्मीय मान देने का दिल से आभार। 

Comment by सुनील प्रसाद(शाहाबादी) on November 6, 2016 at 6:32am
बहुत भावात्मक उपस्थिति दर्ज कराई है आदरणीय दिली दाद कुबूल फरमाए।
Comment by Sushil Sarna on November 4, 2016 at 7:15pm

आदरणीय समर कबीर साहिब सृजन को प्रोत्साहित करती आपकी ऊर्जावान प्रशंसा का दिल से आभार। 

Comment by Samar kabeer on November 4, 2016 at 5:21pm
जनाब सुशील सरना जी आदाब,हमेशा की तरह बढ़िया भावपूर्ण कविता लिखी है आपने,इस प्रस्तुति पर बधाई स्वीकार करें ।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-184
"यह रचना #अनुष्टुप_छंद में रचने का प्रयास किया है। हिन्दी में इस छंद का प्रयोग कम है लेकिन मेरा…"
7 hours ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-184
"झूठों ने झूठ को ऊँचे, रथ पर बिठा दिया और फिर उसे खूब, सुंदर सा सजा दिया   पहिये भी गवाहों के,…"
7 hours ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"कृपया गिरह में // वो ज़माना // को //अब ज़माना// पढ़ा जाए। धन्यवाद "
8 hours ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"शुक्रिया मनजीत जी, बहुत आभार। ।  //तरही मिसरे पर आपका शेअर कमाल है।// हा हा हा, तिलकराज…"
8 hours ago
Manjeet kaur replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
" आदरणीय अजय गुप्ता जी ग़ज़ल की मुबारकबाद क़ुबूल कीजिए। तरही मिसरे पर आपका शेअर कमाल है।"
9 hours ago
Manjeet kaur replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"आदरणीय ऋचा जी ग़ज़ल की मुबारकबाद क़ुबूल कीजिए, विद्वानों की राय का इंतज़ार करते हैं।"
9 hours ago
Manjeet kaur replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"आदरणीय जयहिंद रायपुरी जी पटल पर ग़ज़ल का शुभारंभ करने की बहुत बहुत बधाई , विद्वान मार्गदर्शन करेंगे।"
9 hours ago
Manjeet kaur replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"हौसला अफजाई के लिए शुक्रिया अजय जी , जी बिल्कुल गुणीजनों की बारीकियों से बहुत कुछ सीखने को मिलता है…"
9 hours ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"नमस्कार ऋचा जी, अच्छी ग़ज़ल हुई है।  हमेशा की तरह आपने अच्छे भाव पिरोये हैं। इंतज़ार है गुणीजनों…"
12 hours ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"अच्छी ग़ज़ल हुई है मंजीत कौर जी। बारीकियों पर गुणीजनों की राय का इंतज़ार है। "
12 hours ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"वो तराना नहीं कि तुझ से कहें   आशिक़ाना नहीं कि तुझ से कहें    ग़म…"
12 hours ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"नमस्कार भाई जयहिंद जयपुरी जी,    मुशायरे की पहली ग़ज़ल लाने के लिए बधाई।  दिए गए मिसरे…"
12 hours ago

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service