For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

जीने का अंदाज़ ....

जीने का अंदाज़ .....

अचानक क्या हुआ
हम बेआवाज़ हो गए
हमारे ही लम्हे
हमसे नाराज़ हो गए
कुछ भी तो न था
हमारे दरमियाँ
फिर भी सीने में
हज़ारों राज़ हो गए

हसरतें
लबों की दहलीज़ पर
दम तोड़ती रही
गर्म सांसें
लावे की तरह
राहे उल्फ़त में
एक जुगनू सी उम्मीद लिए
दौड़ती रहीं

हम दोनों के बीच में
क्या है शेष
जो हमको बांधे है
क्यों हम दोनों की आंखें
सागर में नहाई हैं
देखो ! उन अधजले चरागों
धुंआ बाकी है
इस नाराज़ शब् की
सहर अभी बाकी है

क्या सच में हम
इक दूसरे से नाराज़ हैं ?
यदि हां !

तो हमारे गालों पर
ये खारे सागर के निशाँ क्यूँ हैं ?
इन आँखों में
उम्मीदे आफताब की सुर्खियां क्यूँ हैं ?

शायद हमारी तिश्नगी ही
हमें करीब लाएगी
ये नाराज़गी की हद
तोड़ जाएगी
हमारी खामोशियों को
जीने का

अंदाज़ दे जाएगी

सुशील सरना
मौलिक एवं अप्रकाशित

Views: 415

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Sushil Sarna on June 29, 2016 at 1:00pm

आदरणीया राहिला जी प्रस्तुति में निहित भावों पर आपकी ऊर्जा देती स्नेहिल प्रशंसा का दिल से  आभार। 

Comment by Rahila on June 28, 2016 at 8:45pm
हम दोनों के बीच में
क्या है शेष
जो हमको बांधे है
क्यों हम दोनों की आंखें
सागर में नहाई हैं
देखो ! उन अधजले चरागों
धुंआ बाकी है
इस नाराज़ शब् की
सहर अभी बाकी है। क्या खूब लिखा है।भावनाओं का सागर समेटे इस सुंदर रचना के लिए बहुत बधाई।सादर
Comment by Sushil Sarna on June 28, 2016 at 2:09pm

आदरणीय  रामबली गुप्ता जी प्रस्तुति में निहित भावों को सहमति देती आपकी आत्मीय प्रशंसा का दिल से आभार।

Comment by रामबली गुप्ता on June 28, 2016 at 1:57pm
वाह आद0 सुशील जी बहुत ही शानदार अतुकांत हृदय से बधाई स्वीकार करिये।
Comment by Sushil Sarna on June 28, 2016 at 1:53pm


आदरणीया राजेश कुमारी जी प्रस्तुति में निहित भावों को सहमति देती आपकी आत्मीय प्रशंसा का दिल से आभार।


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on June 28, 2016 at 11:36am

क्या सच में हम 
इक दूसरे से नाराज़ हैं ?
यदि हां !

तो हमारे गालों पर 
ये खारे सागर के निशाँ क्यूँ हैं ?
इन आँखों में 
उम्मीदे आफताब की सुर्खियां क्यूँ हैं ?आह्ह्ह 

भावना प्रधान प्रस्तुति दिल छू गई बहुत बहुत बधाई आद० सुशील सरना जी 

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

घर के रिवाज चौक में जब दान हो गये -लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'

२२१/२१२१/१२२१/२१२ ****** घर के रिवाज चौक में जब दान हो गये उघड़े  शरीर  आप  ही  सम्मान  हो गये।१। *…See More
yesterday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . दिल

दोहा पंचक. . . . . दिलरात गुजारी याद में, दिन बीता बेचैन । फिर से देखो आ गई, दिल की दुश्मन रैन…See More
Friday
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"क्षमा कीजियेगा 'मुसाफ़िर' जी "
Thursday
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय भाई लक्ष्मण धामी 'मुसफ़िर' जी सादर अभिवादन बहुत शुक्रिया आपने वक़्त निकाला आपकी…"
Thursday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आ. भाई जयहिंद जी, सादर अभिवादन। सुंदर गजल हुई है। भाई रवि जी की सलाह से यह और निखर गयी है । हार्दिक…"
Thursday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . दिल

दोहा पंचक. . . . . दिलरात गुजारी याद में, दिन बीता बेचैन । फिर से देखो आ गई, दिल की दुश्मन रैन…See More
Wednesday
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"ग़ज़ल 2122   1212  22 आ कभी देख तो ले फ़ुर्सत में क्या से क्या हो गए महब्बत में मैं…"
Wednesday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Saurabh Pandey's blog post नवगीत - भैंस उसी की जिसकी लाठी // सौरभ
"  आपका हार्दिक धन्यवाद, आदरणीय लक्ष्मण धामी ’मुसाफिर’ जी   "
Wednesday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Sushil Sarna's blog post दोहा एकादश. . . . . पतंग
"आदरणीय सुशील सरनाजी, पतंग को लगायत दोहावलि के लिए हार्दिक बधाई  सुघड़ हाथ में डोर तो,…"
Wednesday
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय रवि भसीन 'शहीद' जी सादर अभिवादन बहुत शुक्रिया आपने वक़्त निकाला ग़ज़ल तक आए और हौसला…"
Wednesday
Sushil Sarna posted blog posts
Tuesday
रवि भसीन 'शाहिद' commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय Jaihind Raipuri जी,  अच्छी ग़ज़ल हुई। बधाई स्वीकार करें। /आयी तन्हाई शब ए…"
Tuesday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service