For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

साजन का होने को है दीदार लिखो (सावन ऋतु पर एक हिंदी ग़ज़ल 'राज')

 

धरती का नूतन नखशिख सिंगार लिखो

सावन लाया है  मोती के  हार लिखो

 

दादुर मोर मयूरी का आभार लिखो

नदियों नालों में जल का विस्तार लिखो

 

पत्ता पत्ता डाली डाली झूम रही

बूँदे बूँदे चूम रही हैं प्यार लिखो

 

प्यास बुझाती कुदरत कितने प्यासों की

तिनके तिनके पर उसका उपकार लिखो

 

खेतों खेतों  धान उगाते हैं हाली

भेज रहे बादल जल का उपहार लिखो 

 

सागर नदिया लहरों की रफ़्तार गजब   

नैया बहती जाये  बिन पतवार लिखो

 

आमों की डाली पर तीजो के झूले

आया सावन में फिर ये त्यौहार लिखो

 

कैसे झेले मार कड़कती चपला की  

बूढा बरगद है कितना बीमार लिखो

 

बाहर बदरा नैनों में बरसात हुई

साजन की यादों से हैं बेजार लिखो 

 

राहें तकती हैं कबसे बिरहन अँखियाँ

साजन का होने को है दीदार लिखो

 

पल पल रंग बदलते फिरते बौराये

पागल मेघों का नभ पर अधिकार लिखो

मौलिक एवं अप्रकाशित 

 

 

Views: 674

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on August 3, 2015 at 7:28pm

हर्ष महाजन जी,आपको ये प्रस्तुति अच्छी लगी दिल से आभार प्रेषित करती हूँ | 

Comment by Harash Mahajan on August 3, 2015 at 7:23pm

आदरणीय rajesh kumari जी वाह हर शेर भाव पूर्ण

"कैसे झेले मार कड़कती चपला की  

बूढा बरगद है कितना बीमार लिखो".....ये दिल को छू गया ....दाद ......वसूल पाइयेगा !!

साभार !


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on August 3, 2015 at 7:19pm

आ० सौरभ जी ,ग़ज़ल पर आपकी उपस्थिति और सराहना पाकर मन खुश हो गया मेरा लिखना सार्थक हुआ दिल से बहुत बहुत आभार आपका .


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on August 3, 2015 at 7:18pm

राहुल दांगी जी ,आपका तहे दिल से शुक्रिया प्रभूत आभार .


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on August 3, 2015 at 7:17pm

मिथिलेश भैया पोस्ट पर देर से आने का खेद है दो दिन से नेट ने परेशान किया हुआ था आज जाकर ठीक हुआ |आपको सावन के लिए लिखी ये ग़ज़ल पसंद आई मेरा लिखना सार्थक हो गया दिल से आभारी हूँ |


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on August 2, 2015 at 3:54am

कैसे झेले मार कड़कती चपला की
बूढा बरगद है कितना बीमार लिखो

पल पल रंग बदलते फिरते बौराये
पागल मेघों का नभ पर अधिकार लिखो

इन दो अश’आर के बरअक्स आपकी इस कोमलकान्त भावांजलि के हार्दिक शुभकामनाएँ \अच्छी ग़ज़ल हुई है आदरणीया राजेशजी.

Comment by Rahul Dangi Panchal on August 1, 2015 at 2:45pm
आदरणीया बहुत सुन्दर गजल हुई है बधाइयाँ

सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on August 1, 2015 at 10:41am

मिथिलेश भैया ,ग़ज़ल पर सबसे पहले पाठक टिप्पणीकार के रूप में आपका हार्दिक स्वागत है आपको प्रस्तुति पसंद आई मेरा लिखना सफल हुआ दिल से आभारी हूँ |


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by मिथिलेश वामनकर on August 1, 2015 at 2:48am

आदरणीया राजेश दीदी शानदार ग़ज़ल हुई है. शेर दर शेर दाद हाज़िर है.

इन तीन अशआर पर दिल से दाद कुबूल फरमाएं -

कैसे झेले मार कड़कती चपला की  

बूढा बरगद है कितना बीमार लिखो

 

राहें तकती हैं कबसे बिरहन अँखियाँ

साजन का होने को है दीदार लिखो

 

पल पल रंग बदलते फिरते बौराये

पागल मेघों का नभ पर अधिकार लिखो

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post ग़ज़ल
"  आदरणीय रवि भसीन 'शाहिद' जी सादर नमस्कार, रास्तो पर तीरगी...ये वही रास्ते हैं जिन…"
3 hours ago
Admin added a discussion to the group चित्र से काव्य तक
Thumbnail

'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176

आदरणीय काव्य-रसिको !सादर अभिवादन !!  ’चित्र से काव्य तक’ छन्दोत्सव का यह एक सौ…See More
Tuesday
Admin posted a discussion

"ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183

आदरणीय साहित्य प्रेमियो, जैसाकि आप सभी को ज्ञात ही है, महा-उत्सव आयोजन दरअसल रचनाकारों, विशेषकर…See More
Tuesday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . संयोग शृंगार
"आ. भाई सुशील जी, सादर अभिवादन। संयोग शृंगार पर सुंदर दोहे हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
Tuesday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . . संयोग शृंगार

 अभिसारों के वेग में, बंध हुए निर्बंध । मौन सभी खंडित हुए, शेष रही मधुगंध ।। प्रेम लोक की कल्पना,…See More
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

घर के रिवाज चौक में जब दान हो गये -लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'

२२१/२१२१/१२२१/२१२ ****** घर के रिवाज चौक में जब दान हो गये उघड़े  शरीर  आप  ही  सम्मान  हो गये।१। *…See More
Feb 7
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . दिल

दोहा पंचक. . . . . दिलरात गुजारी याद में, दिन बीता बेचैन । फिर से देखो आ गई, दिल की दुश्मन रैन…See More
Feb 6
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"क्षमा कीजियेगा 'मुसाफ़िर' जी "
Feb 5
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय भाई लक्ष्मण धामी 'मुसफ़िर' जी सादर अभिवादन बहुत शुक्रिया आपने वक़्त निकाला आपकी…"
Feb 5
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आ. भाई जयहिंद जी, सादर अभिवादन। सुंदर गजल हुई है। भाई रवि जी की सलाह से यह और निखर गयी है । हार्दिक…"
Feb 5
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . दिल

दोहा पंचक. . . . . दिलरात गुजारी याद में, दिन बीता बेचैन । फिर से देखो आ गई, दिल की दुश्मन रैन…See More
Feb 4
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"ग़ज़ल 2122   1212  22 आ कभी देख तो ले फ़ुर्सत में क्या से क्या हो गए महब्बत में मैं…"
Feb 4

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service