For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

ग़ज़ल .......... सुलभ अग्निहोत्री

हद से अपनी गुजर गया कोई ।
चुपके दिल में उतर गया कोई ।।

आँख में आसमान लाया था
मेरी अंजुरी में भर गया कोई ।।

छोटी बच्ची सा झूल बाहों में
मन की हर पीर हर गया कोई

टूटी छत से उतर के कमरे में
चाँदनी सा पसर गया कोई ।।

डाल पे फूल खिल गया जैसे
स्वप्न जैसे सँवर गया कोई ।।

रोशनी को सहेजने में ही
कतरा-कतरा बिखर गया कोई ।।

सामने वालमीकि के फिर से
क्रौंच पर वार कर गया कोई

बह के आँसू के संग आँखों से
मार के हमको मर गया कोई ।।

.............. सुलभ

मौलिक तथा अप्रकाशित

Views: 1016

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by vandana on November 15, 2014 at 4:47am

रोशनी को सहेजने में ही
कतरा-कतरा बिखर गया कोई ।।

सामने वालमीकि के फिर से
क्रौंच पर वार कर गया कोई

वाह आदरणीय बहुत सुन्दर ग़ज़ल 

Comment by Rahul Dangi Panchal on November 9, 2014 at 9:20pm
सामने वालमीकि के फिर से
क्रौंच पर वार कर गया कोई

बहुत सुन्दर वाह! वाह!
Comment by Ayub Khan "BismiL" on November 6, 2014 at 3:00pm

हद से अपनी गुजर गया कोई ।
चुपके दिल में उतर गया कोई ।।

छोटी बच्ची सा झूल बाहों में

मन की हर पीर हर गया कोई

डाल पे फूल खिल गया जैसे

स्वप्न जैसे सँवर गया कोई ।।

बह के आँसू के संग आँखों से

मार के हमको मर गया कोई ।।.....................waaaaaaaaaah janaab Matla ta maqta behtreen ashaar se saji gazal ke liye dili mubarakbaad 


प्रधान संपादक
Comment by योगराज प्रभाकर on November 3, 2014 at 3:48pm

लाजवाब ग़ज़ल, बेहतरीन अश'आर। ढेरो ढेर बधाई आ० सुलभ अग्निहोत्री जी।

Comment by atul kushwah on October 27, 2014 at 10:09pm

रोशनी को सहेजने में ही
कतरा-कतरा बिखर गया कोई ।।

बह के आँसू के संग आँखों से
मार के हमको मर गया कोई ।। दोनों शेर पसंद आए, बहुत—बहुत बधाई आ.सलभ जी।

Comment by Sulabh Agnihotri on October 26, 2014 at 6:12pm

बहुत-बहुत धन्यवाद आदरणीया  savita mishra जी !

Comment by Sulabh Agnihotri on October 26, 2014 at 6:12pm

बहुत-बहुत धन्यवाद आदरणीया  Chhaya Shukla जी !

Comment by savitamishra on October 15, 2014 at 10:38pm

महीने की सर्व श्रेष्ठ रचना के लिए हार्दिक बधाई...

Comment by Chhaya Shukla on October 15, 2014 at 2:04pm

महीने की सर्व श्रेष्ठ रचना के लिए हार्दिक बधाई सादर नमन ! 

Comment by Chhaya Shukla on October 15, 2014 at 2:03pm

बेहतरीन गज़ल आदरणीय सुलभ जी दिल से बधाई कबूल फरमाएं सादर -
पसंदीदा शेर -

सामने वालमीकि के फिर से
क्रौंच पर वार कर गया कोई

बह के आँसू के संग आँखों से
मार के हमको मर गया कोई ।। ... :)

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Blogs

Latest Activity

Ashok Kumar Raktale posted a blog post

ग़ज़ल

2122    2122    2122 जितना कल था उतना ही डर  आज भी हैहमसफ़र   सच  मेरा  कातर   आज  भी है  खूब पढ़कर …See More
8 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Sushil's blog post क्यों दूर हो गए तुम , हमको सजा दिला के
"आ भाई सुनील जी, अभिवादन। अच्छी ग़ज़ल हुई है हार्दिक बधाई।"
Nov 14
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

नगर प्रेम का हो वतन सोचते थे-लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'

१२२/१२२/१२२/१२२**बहुत घोल मन में ज़हर धीरे धीरेबनाया  है  तुमने  ये डर धीरे धीरे।।*नगर प्रेम का हो…See More
Nov 13
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on sushil yadav's blog post लापता मैं    हो गया इक गुमशुदा के वास्ते
"आ सुशील जी , अभिवादन। अच्छी ग़ज़ल हुई है। हार्दिक बधाई।"
Nov 10
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on vijay nikore's blog post अनसुने अनकहे के बीच
"आ. भाई विजय जी, सादर अभिवादन। अच्छी रचना हुई है। हार्दिक बधाई।"
Nov 5
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Sushil Sarna's blog post कुंडलिया. . . . झोला
"आ. भाई सुनील जी सुंदर कुंडलियां हुई हैं हार्दिक बधाई।"
Nov 4
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted blog posts
Nov 4
sushil yadav posted blog posts
Oct 26
Sushil posted blog posts
Oct 26
vijay nikore posted a blog post

अनसुने अनकहे के बीच

                        अनसुने अनकहे के बीच.कहे अनसुने-से रहे कुछ जज़्बातउसपर अनकहे एहसासों का…See More
Oct 26
रोहित डोबरियाल "मल्हार" replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"1 लाख मासिक चाहिए ही क्यों भाई, वर्डप्रेस CRM में वेबसाइट को ट्रांसफर कर दिया जाए, तो सालाना खर्च…"
Oct 15
KALPANA BHATT ('रौनक़') replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"दुःखद"
Sep 29

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service