For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

याद आता है 

वो अपना दो कमरे का घर 

जो दिन मे 

पहला वाला कमरा 

बन जाता था 

बैठक .... 

बड़े करीने से लगा होता था 

तख़्ता, लकड़ी वाली कुर्सी 

और टूटे हुये स्टूल पर रखा 

होता था उषा का पंखा

आलमारी मे होता था 

बड़ा सा मरफ़ी का 

रेडियो ... 

वही हमारे लिए टी0वी0 था 

सी0डी0 था और था होम थियेटर 

कूदते फुदकते हुये 

कभी कुर्सी पर बैठना 

कभी तख्ते पर चढ़ना 

पापा की गोद मे मचलना ...

मेहमानों का लगातार आना 

और मम्मी का लगातार 

चाय बनाना .... 

बहनों द्वारा बनाई गई 

पेंटिंग जो 

बैठक की शान हुआ करती थी 

सारे दिन कोई न कोई तारीफ 

करता ही रहता था 

चाहे वो  "आयुब चाची" हों 

या "सुलेमान" मास्टर 

समय बीता.... 

सपने कुछ बढ़े 

बैठक को सँवारने 

मे हम सभी कुछ न कुछ करते ही रहते थे 

मम्मी की पुरानी साड़ियों 

से बनाए परदे 

इसी का नतीजा थी 

और इस तरह सजने और सँवरने  लगी हमारी प्यारी 

बैठक ... 

सुंदर बैठक के सपने 

बनते और पनपते रहे 

उन सपनों के जंजाल 

को लिए न जाने कितने वर्ष 

यूं ही  बीत गए......  

समय के साथ फंगशुयी, वास्तु की 

बारीकियाँ भी पढ़ता रहा गुनता रहा 

सजाता रहा अपनी 

बैठक ..... 

अब वो लकड़ी वाली कुर्सी 

की जगह कलात्मक गद्देदार 

सोफ़े हैं ...

सुंदर सी मेज है ... 

वास्तु के अनुसार 

मछ्ली का इक्वेरियम भी लगा है 

और तो और 

मम्मी पापा की सुंदर फोटो 

भी बैठक में घुसते सामने नहीं 

लगा सका ... 

वास्तु के दोष के कारण 

वो भी एक तरफ दीवाल पर चिपकी हुयी है 

जो लगातार यह सब देख रही है 

बहुत दुःख होता है 

जिसने हमे इस काबिल करा 

उनकी फोटो भी सामने नहीं 

लगा सका ..... 

बैठक को बहुत ही 

नज़ाकत से रखा है 

चमचमाता हुआ सफ़ेद फर्श है 

बहुत करीने से सफाई दोनों टाईम 

होती है .... 

तमाम चीजें बड़ी नफासत से 

रखी हुयी है ... 

पर नहीं आता है अब ... 

कोई मेहमान 

समय की कमी के 

कारण .... 

कोई आता भी है 

तो बहुत जल्दी में 

दरवाजे से ही लौटा दिया जाता है 

खड़े - खड़े ... 

विदा कर दिया जाता है ....

महल जैसी बैठक में 

बैठने -उठने के 

नियम तय किए गए हैं 

हर किसी को 

थोड़े ही बैठाया जाता है 

बैठक में 

उन गद्देदार सोफ़ों पर 

इसलिए .... 

न सजते हैं काजू 

अब प्लेटों में 

न ट्रे मे चाय सजती है 

और बैठक हमारी बंद ही रहती है 

मिट्टी के डर से 

कहीं गंदी न हो जाये 

बैठक ..... 

(मौलिक और अप्रकाशित)

Views: 785

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on August 4, 2014 at 12:41am

इस नरम भावुक कविता के लिए हार्दिक बधाई, भाई आमोदजी. यह रचना बहुत भाई. आपकी अन्य रचनाओं की प्रतीक्षा रहेगी.

शुभेच्छाएँ.

Comment by Amod Kumar Srivastava on July 31, 2014 at 8:29pm

आदरतुल्य लक्ष्मण सर बहुत बहुत धन्यवाद ... आपका  सादर 

Comment by Amod Kumar Srivastava on July 31, 2014 at 8:28pm

आदरणीय नीकोर सर बहुत बहुत आभार ... प्रेरणा देने के लिए ... 

Comment by Amod Kumar Srivastava on July 31, 2014 at 8:27pm

आदरणीय विजय जी बहुत बहुत आभार ... 

Comment by Amod Kumar Srivastava on July 31, 2014 at 8:27pm

आदरणीय गोपाल सर जी बहुत बहुत आभार संशोधन के लिए भी और प्रेरित करने के लिए भी ... सादर ॥ 

Comment by Amod Kumar Srivastava on July 31, 2014 at 8:25pm

आदरणीय जितेंद्र गीत जी आपकी बात सच है .... उत्साहवर्धन के लिए धन्यवाद ...सादर ... 

Comment by लक्ष्मण रामानुज लडीवाला on July 29, 2014 at 4:19pm

ऐसी रचनाए पढ़कर अतीत में खो जाना स्वाभाविक है | आज से 40 वर्ष पहले रात्री को रेडियों विविध भारती के गाने सुनते सुनते

सो जाया करते थे और तब कई बार माँ आकर लाईट बुझा कर चद्दर उढ़ा जाती थी | ऐसी कितनि ही बाते आज भी जब तब याद

आती है | उससमय सिमित साधन के बाद भी खुशियों से सायंकाल बातचीत का आनंद लिया करते थे | सुंदर रचना के लिए बधाई

 

Comment by vijay nikore on July 29, 2014 at 3:41pm

आपकी यह रचना मुझको कितनी सरलता से बचपन में ले गई। जी, याद है घर में मर्फ़ी का रेडिओ, गाँव, शहर, स्कूल का मैदान, छोटी-छोटी खुशियाँ जो कितनी बड़ी थीं ! बहुत, बहुत बधाई आपको इस रचना के लिए।

Comment by Dr. Vijai Shanker on July 29, 2014 at 12:07pm
बहुत ही सुन्दर आदरणीय आमोद कुमार जी , बहुत कुछ याद दिलाती है आपकी रचना।
मई कुछ जोडू :
अब घर कोई कहाँ आता है ,
कहाँ कोई किसी के घर जाता है ,
मोबाइल है न , बात हो जाती है ,
दूरियां मिटाता है , बड़ी दूरियां बनाता है।
दावतें भी होटल , लॉन में होती हैं , जहां ,
मेजबान खुद मेहमान नज़र आता है।
रचना के लिए बधाई।
Comment by डॉ गोपाल नारायन श्रीवास्तव on July 29, 2014 at 11:56am

आमोद जी

आपकी कहन बहुत अच्छी है  i लय है, रवानी है ,गति है  i अबूझ प्रतीकों और बिम्बों का उलझाव नहीं है  I सीधी और सपाट कविता है  साथ ही उसमे व्यंग्य भी है  i बहुत अच्छी लगी भाई i  जब भी लिखो,  ऐसा ही लिखो  I  सरल, सरस .मोहक i  हाँ एक संशोधन  मेरी ओर से - जिसने हमें इस काबिल किया  I

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Ashok Kumar Raktale commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"चुप रहिए...  वाह  क्या रदीफ़ है, इसे देखकर ही मैं हाज़िर हो गया.  रहना हो भारत में…"
2 hours ago
Ashok Kumar Raktale commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"अभिनय करते मंच पर, माटी के किरदार ।जीवन की अनुभूतियाँ, करते वो साकार ।।.....सच है अभिनय जीवन की…"
2 hours ago
Ashok Kumar Raktale posted a blog post

बरसात

बरसात घन गरजे अंधियारी छाई,बिजली अम्बर पर इठलाई  बूँदें टपकी टप-टप भाईरिमझिम रिमझिम बारिश आई पत्ते…See More
10 hours ago
vijay nikore replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"Dear respected Admin team: A few minutes ago, I typed my suggestion, but lost it all before it was…"
20 hours ago
vijay nikore replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"..."
21 hours ago
Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  आदरणीय,  तकनीकी दृष्टिकोण से मैं कुछ  अधिक नहीं कह सकता । किन्तु यदि हमारा …"
Jun 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सभी विद्वद्जन अपने-अपने हिसाब कुछ न कुछ चर्चा कर रहे हैं, उपाय बता रहे हैं, आदरणीय ..  आप भी…"
Jun 12
Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" आदरणीय सौरभ साहब,  अंततोगत्वा कुछ ऐसा प्रबंध तो होना ही चाहिए कि ओ,बी,ओ पराभव को प्राप्त…"
Jun 12
जगदानन्द झा 'मनु' added a discussion to the group मैथिली साहित्य
Thumbnail

भक्ति गजल

सजल कन्हाइ रूपक रस बहाबैएहरिक ई रूप दुनियाकेँ रिझाबैएमुकुटपर पैंख मोरक मोहनी सोहैहियामे रस सिनेहक ई…See More
Jun 11

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  उत्साहित बने रहने और सतत चलते रहने के सुझाव से निस्सृत होती सकारात्मकता का आयाम आश्वस्तिकारी…"
Jun 8
धर्मेन्द्र कुमार सिंह replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जब कविता कोश चल सकता है तो ओबीओ क्यूँ नहीं। वहाँ भी शुरू में जो लोग थे आज नहीं हैं। नए-नए लोग…"
Jun 6

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"चर्चा में आपकी उपस्थिति तथा आपके भावमय शब्दों का स्वागत है आदरणीय मिथिलेश जी. "
Jun 6

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service