For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

सभी सम्माननीय पाठकवृंदों को नववर्ष कि शुभकामनाओं सहित

**************************************************************

1222 / 1221 / 1212 / 1222

*******************************


सुबह उसकी  महक लेकर , हवा मेला सजाती  है,
उदासी जुल्फ से उसकी  , चुरा के  शाम  लाती  है

वो जब  काँपती अंगुली , मेरी लट  में फिराती  है
यादे  बूढ़ी  माई की , वो फिर से  मन जगाती  है

पहुचता हूँ जो उस तक मैं , गुजरती साँझ बेला को
वो दिन भर की कथा मुझको, बिठा हद में सुनाती है

थका होता हूँ जिस दिन मैं, झिड़क देता उसे झट से
वो नादाँ तो झिड़क के भी , चकहती  कुलबुलाती है

समझ लेना ‘मुसाफिर’ मत , ये कहीं और संदर्भित
ये  मासूम   सनम   मेरा , मेरी  बच्ची  कहाती  है

**

लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'

**

मौलिक व अप्रकाशित

Views: 477

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' on January 9, 2014 at 8:41am

भाई अरुण जी आपका मसविरा सर आखों पर , अभी तो गजल कि दुनिया में जन्म भर लिया है . आप लोगों कि अंगुली पकड़ कर ही चलना आएगा . हार्दिक धन्यवाद .

Comment by अरुन 'अनन्त' on January 3, 2014 at 5:16pm

भाई जी भावपक्ष तो दिल खुश कर गया लेकिन बह्र में गड़बड़ है उदाहरण के लिए देखिये.

1  2  2   2   1 2   2  2    1 2 1 2  1 2  2  2

सुबह उसकी  महक लेकर , हवा मेला सजाती  है,

1 2 2  2  1  2   2 1      1 2 1  2  1   2  2  2
उदासी जुल्फ से उसकी  , चुरा के  शाम  लाती  है . दोनों में फर्क है यदि लेकर को लेके करेंगे तो सही हो जाएगी. दूसरा देखिये

1   2    2  1 यहीं बडबडी हो गई १२२२ की जगह १२२१ है भाई जी.

वो जब  काँपती अंगुली , मेरी लट  में फिराती  है..

सतत प्रयासरत रहें अब मंजिल दूर नहीं.

Comment by Neeraj Nishchal on January 3, 2014 at 5:05pm

पहली बात आपकी ग़ज़ल तो बहुत ही और बहुत ही सुन्दर है
और उस पर ये पंक्ति

ये मासूम सनम मेरा , मेरी बच्ची कहाती है
क्या कहूं बहुत ही उम्दा

Comment by जितेन्द्र पस्टारिया on January 3, 2014 at 10:05am

वो जब  काँपती अंगुली , मेरी लट  में फिराती  है
यादे  बूढ़ी  माई की , वो फिर से  मन जगाती  है....यह शेर हृदयस्पर्शी हुआ

अति सुंदर गजल, बधाई स्वीकारें आदरणीय लक्ष्मण जी

Comment by MAHIMA SHREE on January 2, 2014 at 9:11pm

 

वो जब  काँपती अंगुली , मेरी लट  में फिराती  है
यादे  बूढ़ी  माई की , वो फिर से  मन जगाती  है...

 

थका होता हूँ जिस दिन मैं, झिड़क देता उसे झट से
वो नादाँ तो झिड़क के भी , चकहती  कुलबुलाती है

 बेहद प्यारी गज़ल आदरणीय धामी जी .. बहुत हार्दिक बधाईयाँ और शुभकामनायें आपकी बिटिया के लिए /सादर

 

 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on January 2, 2014 at 9:10pm

आदरणीय लक्ष्मण भाई , बहुत सुन्दर गज़ल कही है भाई , आपको हार्दिक बधाइयाँ ॥

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Dharmendra Kumar Yadav posted blog posts
20 hours ago
Sushil Sarna posted a blog post

कुंडलिया. . . . झोला

कुंडलिया. . . . झोलाझोला   लेकर  हाथ  में, चले   मुरारी   लाल । भाव देख कर थम गई,  उनकी बढ़ती चाल…See More
20 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सभी को मिलकर ओबीओ को बचाने का सतत प्रयास करते रहना चाहिए।"
Thursday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on vijay nikore's blog post सांकल मन के द्वार पर
"आ.भाई विजय जी, सादर अभिवादन। बहुत सुंदर रचना हुई है। हार्दिक बधाई स्वीकारें।"
Thursday
राज़ नवादवी replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"atyant dukahd "
Sep 11
जगदानन्द झा 'मनु' replied to जगदानन्द झा 'मनु''s discussion गजल in the group मैथिली साहित्य
"आदरणीय, प्रणाम संगहि संग हार्दिक धन्यवाद। अपनेक मार्गदर्शन पाबि बहुत बेसी मोटिवेशन आ सीखक मिलैए…"
Sep 10

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to जगदानन्द झा 'मनु''s discussion गजल in the group मैथिली साहित्य
"आदरणीय जगदानन्द झा मनु जी, अहाँ बड्ड नीक गजल पठेलियै. सबसे पहिल, त हम प्रयुक्त भेल बहरक विषय में…"
Aug 18
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत हरिगीतिका छंद पर आपकी प्रतिक्रिया से सृजन सफल हुआ है. आपके…"
Aug 15
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"आदरणीय श्याम नारायण वर्मा जी सादर, प्रस्तुत छंदों पर उत्साहवर्धन के लिए आपका हार्दिक आभार.…"
Aug 15
जगदानन्द झा 'मनु' added 2 discussions to the group मैथिली साहित्य
Aug 10
Shyam Narain Verma commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"नमस्ते जी, बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति, हार्दिक बधाई l सादर"
Aug 6

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"  आदरणीय अशोक भाईजी, श्रावण मास का आज प्रथम सोमवार है. ऐसे पवित्र दिवस पर आप द्वारा प्रस्तुत…"
Aug 3

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service