For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

लघुकथा : गिरगिट (गणेश जी बागी)

ल राज्य में आम चुनाव के परिणाम का दिन था लोटन दास 'चम्मच छाप' पार्टी का पक्का समर्थक था, 'चम्मच छाप" बिल्ला लगाए, झंडा और गुलाल लिए वो और उसके साथी मतगणना स्थल पर सुबह से मौजूद थें, उसकी पार्टी को शुरूआती बढ़त मिलने लगी, लोटन दास और उसके साथी पूरे उमंग में नारे लगा-लगा कर गुलाल उड़ाते हुए नाच रहे थे । 

किन्तु यह क्या ! दोपहर बाद 'थाली छाप' पार्टी ने बढ़त बना ली और अंततः समूचे राज्य में पूर्ण बहुमत से 'थाली पार्टी' की जीत हो गई । लोटन दास देर रात घर लौट आया, गुलाल से पूरी तरह सराबोर, उसके कुरते पर अब 'थाली छाप' बिल्ला अपनी चमक बिखेर रहा था । 

(मौलिक व अप्रकाशित)

पिछला पोस्ट => लघुकथा : बहन जी

Views: 1185

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online


मुख्य प्रबंधक
Comment by Er. Ganesh Jee "Bagi" on October 4, 2013 at 7:59pm
  • आदरणीय अरुण कुमार निगम साहब, आपकी सराहना सदैव उत्साहवर्धक होती हैं,बहुत बहुत आभार । 
  • बहुत बहुत आभार आदरणीय रविकर जी, प्रतिक्रियात्मक दोहा सबकुछ कहने में सक्षम है । 
  • लघुकथा को सराहने हेतु ह्रदय से आभार आदरणीया राजेश कुमारी जी । 
  • बहुमूल्य टिप्पणी हेतु आभार आदरणीया कुंती मुखर्जी जी । 
  • आदरणीय अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव जी आप के कहे से बिलकुल सहमत हूँ, सराहना हेतु बहुत बहुत आभार,स्नेह सदा बना रहे । 
  • लघुकथा आपको अच्छी लगी इसके लिए कोटिश: आभार आदरणीया गीतिका वेदिका जी । 
Comment by Sanjay Mishra 'Habib' on October 4, 2013 at 9:17am

वाह! क्या कहने.... आज के "बैंगनी" राजनीतिक परिदृश्य की सच्ची तस्वीर.... ))))

सादर बधाई स्वीकारें आदरणीय बागी भाई जी....

Comment by Sushil.Joshi on October 4, 2013 at 7:29am

हा..हा...हा.... बहुत सुंदर लघु कथा है आदरणीय गणेश जी..... सत्यता को प्रदर्शित करती हुई..... वाह... बधाई हो....


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Dr.Prachi Singh on October 3, 2013 at 10:47pm

जिसका राज उसके पूत ....वाह!  सुन्दर लघुकथा आदरणीय गणेश जी  हार्दिक बधाई "


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on October 3, 2013 at 10:15pm

एक थाली को क्या चाहिये ?  बैंगन ! ...  मिल भी गया !!...

बहुत बहुत बधाई .. इस लघु कथा के लिए, गणेश भाई


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by sharadindu mukerji on October 3, 2013 at 9:40pm
बहुत खूब बागी जी. लघुकथा में एक विशाल सत्य प्रतिफलित हुआ है अत्यंत सहज और सुंदर ढंग से. अभिनंदन आदरणीय.
Comment by annapurna bajpai on October 3, 2013 at 9:25pm

क्या बात है ? आज के नेताओं की पोल ही खोल डाली , ऐसे ही तो है सभी पार्टी के कार्य कर्ता और नेता एकदम गिरगिट के माफिक , बहुत बधाई आपको इस संदेश परक लघु कथा हेतु , आदरणीय बागी जी । 

Comment by Abhinav Arun on October 3, 2013 at 8:02pm

अहा श्री बागी जी वर्तमान राजनीति को अपने भीतर समेटे बहुत खूबसूरत लघुकथा हुई है मन प्रसन्न हो गया . लोटन दास का चरित्र बहुत बढ़िया स्थापित हुआ है रोचक तरीके से . वाह वाह हार्दिक बधाई आपको !!

Comment by Neeraj Neer on October 3, 2013 at 7:46pm

बहुत सुन्दर कटाक्ष करती रचना .. 

Comment by बृजेश नीरज on October 3, 2013 at 6:48pm

यही हो ही रहा है! सत्ता बदलने के साथ लोगों की निष्ठाएं तुरंत करवट बदल लेती हैं. बहुत सुन्दरता से इस प्रवृत्ति को रेखांकित किया है आपने. इस सुन्दर लघु कथा पर आपको हार्दिक बधाई!

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" सादर नमस्कार आदरणीय मंच। कुछ अन्य सुझाव: 1- सदस्यों से सहयोग राशि एकत्रित कर ओबीओ की पत्रिका…"
22 hours ago
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अच्छा सुझाव"
yesterday
Gajendra shrotriya replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"प्रतिष्ठित मंच के सभी सम्माननीय सदस्यों को सादर प्रणाम🙏ओ बी ओ परिवार के समक्ष बनी इस विषम परिस्थिति…"
yesterday
Manjeet kaur replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"ओ बी ओ मंच से बहुत कुछ सीखने को मिला इसके बंद होने की खबर दुखद और पीड़ादाई लगी। अजय गुप्ता जी की…"
Saturday
Manjeet kaur commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"धर्मेंद्र कुमार जी आज के मुश्किल दौर में इतना जिगरा ! यथार्थ और सटीक वर्णन के लिए बहुत बहुत बधाई"
Saturday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . .मंच

दोहा सप्तक. . . . . मंचअभिनय करते मंच पर, माटी के किरदार ।जीवन की अनुभूतियाँ, करते वो साकार ।।यह जग…See More
Saturday
धर्मेन्द्र कुमार सिंह posted a blog post

रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)

बह्र: 22 22 22 22 22 2 रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिएजंगल का कानून है पहला, चुप रहिएमँहगाई से…See More
Saturday
रोहित डोबरियाल "मल्हार" posted a blog post

दास्तां

एक हो दास्तां तो सुनाएं,लंबी है कहानी, फिर कभी।मिले थे जिस जगह इक उम्र पहले,वो धुंधली सी निशानी,…See More
Saturday
Awanish Dhar Dvivedi posted a blog post

समय

समय को दोष देना क्यूँ समय जीना सिखाता है समय की गति सुनिश्चित है समय ही तो विधाता है।। समय का खेल…See More
Saturday
धर्मेन्द्र कुमार सिंह commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देश की बदक़िस्मती थी चार व्यापारी मिले (ग़ज़ल)
"बहुत बहुत शुक्रिया आदरणीय सौरभ जी"
Saturday
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"उम्मीद है कि इस पटल से संबंधित कोई अच्छी खबर आएगी।"
Friday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देश की बदक़िस्मती थी चार व्यापारी मिले (ग़ज़ल)
"इस सुंदर बुनावट और कहन पर आज नजर पड़ी, आदरणीय धर्मेन्द्र जी.  हार्दिक बधाई   "
May 25

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service