For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

ज़िंदगी इतने दिन तूफ़ान रही,

कभी बारिश,कभी मुस्कान रही 

मिर्च थी खूब,मसाले भी बहुत

सौदा-सुलुफ की ये दुकान रही 

लोग चेहरे लगाये ,आये ,गए 
कौन रिश्ते थे बस पहचान रही 

आसमां पर निरी सलाखें थीं 

अपनी आँगन में ही उड़ान रही 

खूब ढोया है उम्र को हमने 
इसलिए दोस्त,कुछ थकान रही 
____________प्रो.विश्वम्भर शुक्ल 
लखनऊ 

(अप्रकाशित और मौलिक रचना )

Views: 566

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by वीनस केसरी on June 19, 2013 at 9:59am

प्रो साहब सुन्दर गीतिका के लिए हार्दिक बधाई स्वीकारें 

हाँ 
कभी बारिश,कभी मुस्कान रही ...

मुस्कान के साथ बारिश का कंट्रास्ट नहीं आ पा रहा है
इस पर गौर करें 

Comment by vijayashree on June 14, 2013 at 8:53pm

खूब ढोया है उम्र को हमने 
इसलिए दोस्त,कुछ थकान रही 

 

सुंदर प्रस्तुति .... हार्दिक बधाई

Comment by coontee mukerji on June 14, 2013 at 1:16am

बहुत गम्भीर रचना / सादर / कुन्ती

Comment by डा॰ सुरेन्द्र कुमार वर्मा on June 13, 2013 at 7:32pm

बहुत सुन्दर रचना, बधाई! पढ़ते हुए कुछ ऐसा भी लगा (क्षमा सहित... ):

      "लोग चेहरे लगाये ,आये ,गए, कौन रिश्ते थे बस पहचान रही 
       खूब ढोया है उन को हमने
 इसलिए दोस्त,कुछ थकान रही" . (ये सुझाव नहीं, मेरी प्रतीति है जो पढ़ते हुए मुझे हुई)

Comment by बृजेश नीरज on June 12, 2013 at 10:19pm

बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति! आपको ढेरों बधाई!

Comment by विजय मिश्र on June 12, 2013 at 6:14pm

" आसमां पर निरी सलाखें थीं 

अपनी आँगन में ही उड़ान रही "--- उठा-पटक के बीच यह सीमांकन भा जाता है . बधाई .

Comment by राजेश 'मृदु' on June 11, 2013 at 6:15pm

वाह-वाह आदरणीय बहुत ही बढि़या । इस मंच पर आपकी प्रथम रचना पढ़ रहा हूं पर अन्‍यत्र आपका लिखा बहुत कुछ पढ़ा है, एक-दो अपने मशहूर ठुक्‍तक भी दें तो आनंद आ जाए, सादर

Comment by Shyam Narain Verma on June 11, 2013 at 4:55pm

सुदर अभिव्यक्ति............................

Comment by वीनस केसरी on June 11, 2013 at 11:33am

सुन्दर प्रस्तुति 

हार्दिक आभार एवं शुभकामनाएं 

Comment by Abid ali mansoori on June 11, 2013 at 11:25am
वाह..विश्वम्भर जी एक अजीब सी कशिश है आपकी रचना मेँ जो दिल मेँ उतर गई!

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय भाई लक्ष्मण धामी 'मुसफ़िर' जी सादर अभिवादन बहुत शुक्रिया आपने वक़्त निकाला आपकी…"
3 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आ. भाई जयहिंद जी, सादर अभिवादन। सुंदर गजल हुई है। भाई रवि जी की सलाह से यह और निखर गयी है । हार्दिक…"
7 hours ago
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . दिल

दोहा पंचक. . . . . दिलरात गुजारी याद में, दिन बीता बेचैन । फिर से देखो आ गई, दिल की दुश्मन रैन…See More
17 hours ago
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"ग़ज़ल 2122   1212  22 आ कभी देख तो ले फ़ुर्सत में क्या से क्या हो गए महब्बत में मैं…"
20 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Saurabh Pandey's blog post नवगीत - भैंस उसी की जिसकी लाठी // सौरभ
"  आपका हार्दिक धन्यवाद, आदरणीय लक्ष्मण धामी ’मुसाफिर’ जी   "
23 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Sushil Sarna's blog post दोहा एकादश. . . . . पतंग
"आदरणीय सुशील सरनाजी, पतंग को लगायत दोहावलि के लिए हार्दिक बधाई  सुघड़ हाथ में डोर तो,…"
23 hours ago
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय रवि भसीन 'शहीद' जी सादर अभिवादन बहुत शुक्रिया आपने वक़्त निकाला ग़ज़ल तक आए और हौसला…"
yesterday
Sushil Sarna posted blog posts
yesterday
रवि भसीन 'शाहिद' commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय Jaihind Raipuri जी,  अच्छी ग़ज़ल हुई। बधाई स्वीकार करें। /आयी तन्हाई शब ए…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on रामबली गुप्ता's blog post कर्मवीर
"कर्मवीरों के ऊपर आपकी छांदसिक अभिव्यक्ति का स्वागत है, आदरणीय रामबली गुप्त जी.  मनहरण…"
yesterday
Jaihind Raipuri posted a blog post

ग़ज़ल

2122    1212    22 आ कभी देख तो ले फ़ुर्सत मेंक्या से क्या हो गए महब्बत में मैं ख़यालों में आ गया उस…See More
Tuesday
Jaihind Raipuri commented on Admin's group आंचलिक साहित्य
"कुंडलिया छत्तीसगढ़ी छत्तीसगढ़ी ह भाखा, सरल ऐकर बिधान सहजता से बोल सके, लइका अऊ सियान लइका अऊ…"
Tuesday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service