For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

क्या वजह क्या वजह कहर बरपा रहे
मेहरबां - मेहरबां से नजर आ रहे


ये दुपट्टा कभी यूँ सरकता न था

आज हो क्या गया यूँ ही सरका रहे


चूडियाँ यूँ तो बरसों से ख़ामोश थी

बात क्या है हुजूर आज खनका रहे


यूँ तो चेहरे पे दिखती थीं वीरानियां

औ अचानक बिना बात मुस्का रहे


दिल ये चर्चित का यूं ही बडा शोख है

देख लो आप ही इसको भडका रहे

- विशाल चर्चित

Views: 1100

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on April 4, 2013 at 3:01pm

गणेश भाईजी का कहा स्पष्ट तो नहीं हो पाया, किन्तु, यह अवश्य है कि चेहरा को चहरा, मोहब्बत को मुहब्बत, मेहरबान को महरबान आदि-आदि कर पढना खूब प्रचलित है.  आपने भी कोहरा का उदाहरण दिया है. इसी तर्ज़ पर कोहराम है जिसे कुहराम खूब-खूब किया जाता रहा है. आदि-आदि

उसी हिसाब से मेहरबान या मेहरबां महरबां हुआ है यहाँ.

Comment by SANDEEP KUMAR PATEL on April 4, 2013 at 2:52pm

जी गुरुदेव सच कहा आपने यहाँ पर भी उच्चारण संबंधी विषय है
इसीलिए भाषा में उच्चारण भी समय रहते सीख लेना आवशयक् है
ख़ासकर ग़ज़ल के मामले मैं, क्यूंकी कभी कभी उच्चारण ही मात्राएँ गिराने के लिए इशारे करती हैं
जैसे कोहरा या कुहरा इत्यादि

सादर आभारी हूँ आपका

गणेश बागी सर से आंशिक सहमत हूँ

क्यूंकी उर्दू और हिन्दी मे साइलेंट करने की विषय मे पहली बार सुन रहा हूँ

हो सकता है ऐसा पढ़ पाने से मात्राएँ या वज्न ठीक हो जाए किंतु शब्द ही बदल जाएगा


मुख्य प्रबंधक
Comment by Er. Ganesh Jee "Bagi" on April 4, 2013 at 2:40pm

मेहरबां - मेहरबां .....इसे ऐसे उच्चारित करें ....

मे(ह)रबां - मे(ह)रबां 

इसे बोलते वक्त ऐसे बोलते है कि ह लगभग विलुप्त (silence)  हो जाता है । 


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on April 4, 2013 at 2:38pm

जी, संदीप भाईजी..  इस मेहरबां ने कई मेहरबानों को घनचक्कर बना डाला होगा.

इस ग़ज़ल को .. ऐ वतन ऐ वतन तुमको मेरी कसम / तेरी राहों में जां तक लुटा जाइंगे.. की तर्ज़ पर गाते चले जाइये.

आगे से चर्चित जी से पूर्ण अपेक्षा रहेगी कि साहब अपनी ग़ज़ल के साथ बह्र नही तो मिसरों का वज़्न अवश्य साझा करें, जैसा कि कई वरिष्ठ ग़ज़लकार इस मंच पर बिना शक़ोसुब्हा करते हैं.

Comment by SANDEEP KUMAR PATEL on April 4, 2013 at 2:29pm

हरबां - हरबां 

Comment by अरुन 'अनन्त' on April 4, 2013 at 2:17pm

गुरुदेव श्री इस वज्न में तो फिट नहीं बैठ रही है ग़ज़ल.

मेहरबां - मेहरबां ?


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on April 4, 2013 at 12:18pm

गणेश भाई.. .  २१२ २१२ २१२ २१२


मुख्य प्रबंधक
Comment by Er. Ganesh Jee "Bagi" on April 4, 2013 at 12:15pm

वजन क्या लिया है विशाल भाई ? 

Comment by लक्ष्मण रामानुज लडीवाला on April 4, 2013 at 9:43am

बहुत खूब भाई श्री विशाल चर्चित जी उम्दा गजल के लिए बधाई -

दिल ये चर्चित का यूं ही बडा शोख है
देख लो आप ही इसको भडका रहे - 

Comment by VISHAAL CHARCHCHIT on April 4, 2013 at 12:58am

आपका स्नेह एवं मार्गदर्शन बहुमूल्य है मेरे लिये सौरभ सर......!!!!

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

amita tiwari posted a blog post

गर्भनाल कब कट पाती है किसी की

कहीं भी कोई भी माँ अमर तो नहीं होती एक दिन जाना होता ही है सब की माताओ को फिर भी जानते बूझते भी…See More
2 hours ago
vijay nikore commented on Sushil Sarna's blog post दोहा दशम. . . . . उम्र
"भाई सुशील जी, सारे दोहे जीवन के यथार्थ में डूबे हुए हैं.. हार्दिक बधाई।"
7 hours ago
vijay nikore posted a blog post

प्यार का पतझड़

एक दूसरे में आश्रय खोजतेभावनात्मक अवरोधों के दबाव मेंकभी ऐसा भी तो होता है ...समय समय से रूठ जाता…See More
14 hours ago
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"प्रारम्भ (दोहे) अंत भला तो सब भला, कहते  सब ये बात। क्या आवश्यक है नहीं, इक अच्छी…"
Sunday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"आदरणीय  जयहिंद रायपुरी जी अच्छा हायकू लिखा है आपने. किन्तु हायकू छोटी रचना है तो एक से अधिक…"
Sunday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"हाइकु प्रारंभ है तो अंत भी हुआ होगा मध्य में क्या था मौलिक एवं अप्रकाशित "
Saturday
Admin replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"स्वागतम"
Friday
Admin posted a discussion

"ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185

आदरणीय साहित्य प्रेमियो,जैसाकि आप सभी को ज्ञात ही है, महा-उत्सव आयोजन दरअसल रचनाकारों, विशेषकर…See More
Apr 8
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैं
"आदरणीय रवि भसीन 'शाहिद ' जी सादर अभिवादन प्रथम तो मैं क्षमाप्रार्थी हूँ देरी से आने की…"
Apr 7
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा दशम. . . . . उम्र

दोहा दशम् . . . . उम्रठहरी- ठहरी उम्र अब, करती एक सवाल ।कहाँ गई जब जिंदगी, रहती थी खुशहाल ।।यादों…See More
Apr 6
रवि भसीन 'शाहिद' commented on Jaihind Raipuri 's blog post वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैं
"आदरणीय Jaihind Raipuri साहिब, नमस्कार। बढ़िया ग़ज़ल हुई है, बधाई स्वीकार करें। /ये मेरा…"
Apr 3
आशीष यादव added a discussion to the group धार्मिक साहित्य
Thumbnail

चल मन अब गोकुल के धाम

चल मन अब गोकुल के धाम अद्भुत मनहर बाल रूप में मिल जाएंगे श्याम कि चल मन अब……………………….कटि करधनी शीश…See More
Apr 3

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service