For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

वक़्त (कुछ दोहे)

**************************************************
वक़्त चिरैया उड़ रही , नित्य क्षितिज के पार l 
राग सुरीले छेड़ती , अपने पंख पसार ll
**************************************************
वक़्त परिंदा बाँध ले , बन्ध न ऐसो कोय l
थाम इसे जो उढ़ चले , जीत उसी की होय ll
**************************************************
बीते पल की थाप पर , मूरख नीर बहाय l
खुशियों को ढूँढा फिरे , कबहु तुष्टि ना पाय ll
**************************************************
कल क्या होवे सोच जो , अपनी नींद गवाँय l
स्वप्नों के धागों उलझ , नित नित तड़पा जाय ll
**************************************************
जनम पूर्व से बह रहा , मृत्यु पार तक जाय l
शाश्वत औ साक्षी सदा , हर पल साथ निभाय ll
**************************************************
आलस  निद्रा डूब कर , जो परिहास उढ़ाय l
वो जड़ सम सोया रहे , पग पग ठोकर खाय ll
**************************************************
मान करे जो वक़्त का , वर्तमान रम जाय l
भूत-भविष उसके चरण , अपनें शीश नवाय ll
**************************************************
अबहु भयी है देर नहिं, थाम वक़्त की डोर l
मन आनंदित हो मगन , बढ़े सत्य की ओर ll
**************************************************
 

Views: 1024

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online


प्रधान संपादक
Comment by योगराज प्रभाकर on July 24, 2012 at 10:22am

बहुत ही सधे हुए, शिल्प और कथ्य की दृष्टि से अति उत्तम दोहावली कही है डॉ प्राची जी. इन्हें पढ़ कर ह्रदय शीतल हुआ, हार्दिक साधुवाद स्वीकारें.

Comment by Er. Ambarish Srivastava on July 24, 2012 at 12:48am

सीमा जी को है नमन , आतीं सबके काम.

अनुमोदित जो कर दिया, उसके लिए प्रणाम..  सादर

Comment by Er. Ambarish Srivastava on July 24, 2012 at 12:45am

डॉ० प्राची जी,

ईश्वर की सारी कृपा, उनका यह अनुदान. 

आभारी  हूँ  आपका,  रक्खा  मेरा  मान..     सादर


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on July 23, 2012 at 11:51pm

डा. प्राची, आपके दोहे मात्रिक रूप से सधते जा रहे हैं.  हार्दिक बधाई. 

छांदसिक रचनाओं में मात्रा और वर्ण के साथ एक और महत्त्वपूर्ण विन्दु होता है, और वह है गेयता. आप अपने दोहों को गा कर भी देखिये, शब्द-संयोजन भी सधता जायेगा.

छंद पर हो रहे आपके गंभीर प्रयास को मेरी सादर शुभकामनाएँ.

सादर


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Dr.Prachi Singh on July 23, 2012 at 8:00pm

 

आदरणीय संजय मिश्रा जी,
दोहों की सराहना हेतु आपका हार्दिक आभार.

सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Dr.Prachi Singh on July 23, 2012 at 7:59pm

आदरणीय अम्बरीश जी,

आपको मेरा दोहा छंद पर  किया गया प्रयास रुचा, इस हेतु आपका आभार. आपके द्वारा प्रदत्त सुझावों का सादर स्वागत है, आपका धन्यवाद.. मार्गदर्शन कृपा बनाए रखें. सादर.

सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Dr.Prachi Singh on July 23, 2012 at 7:56pm
आपका आभार अरुण शर्मा जी
Comment by Sanjay Mishra 'Habib' on July 23, 2012 at 6:24pm

सुन्दर दोहे आदरणीया डा प्राची सिंह जी...

सादर बधाई स्वीकारें.

Comment by Er. Ambarish Srivastava on July 23, 2012 at 4:23pm

अति सुंदर दोहे सभी, सारे देते ज्ञान.

सबको ही अपनाइये, पायेंगें सम्मान..

आनंदित मन हो गया, दूर हुई सब पीर.

दिली बधाई आपको, आये याद कबीर..

***********************************************

सुधार हेतु कुछ सुझाव .....

  २२१

//आलस्य निद्रा डूब कर , जो परिहास उढ़ाय l
वो जड़ सम सोया रहे , पग पग ठोकर खाय ll//
२११
आलस निद्रा डूब कर , जो परिहास उड़ाय  l
वो जड़ सम सोया रहे , पग पग ठोकर खाय ll
 
//अबहु देर भयी न बहुत , थाम वक़्त की डोर l  (गेयता)
मन आनंदित हो मगन , बढ़े सत्य की ओर ll//    

//अबहु भयी है देर नहिं, थाम वक़्त की डोर l
मन आनंदित हो मगन, बढ़े सत्य की ओर ll//

Comment by अरुन 'अनन्त' on July 23, 2012 at 4:00pm

आदरेया बहुत ही सुन्दर दोहे रचे हैं आपने, इतने शीतल जैसे जल. बधाई स्वीकारें

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सादर नमस्कार, अब तक आए सभी विचार पढ़े हैं। अधिक विचार आयोजन अवधि बढ़ाने पर सहमति के हैं किन्तु इतने…"
6 hours ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"इन सुझावों पर भी विचार करना चाहिये। "
17 hours ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"यह भी व्यवहारिक सुझाव है। इस प्रकार प्रयोग कर अनुभव प्राप्त किया जा सकता है। "
17 hours ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"हाल ही में मेरा सोशल मीडिया का अनुभव यह रहा है कि इस पर प्रकाशित सामग्री की बाढ़ के कारण इस माध्यम…"
17 hours ago
Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"आदरणीय प्रबंधन,यह निश्चित ही चिंता का विषय है कि विगत कालखंड में यहाँ पर सहभागिता एकदम नगण्य हो गयी…"
yesterday
amita tiwari posted a blog post

निर्वाण नहीं हीं चाहिए

निर्वाण नहीं हीं चाहिए---------------------------कैसा लगता होगाऊपर से देखते होंगे जबमाँ -बाबाकि…See More
Tuesday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . . .अधर

दोहा पंचक. . . . . अधरअधरों को अभिसार का, मत देना  इल्जाम ।मनुहारों के दौर में, शाम हुई बदनाम…See More
Tuesday
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सभी सदस्यों को सादर सप्रेम राधे राधे सभी चार आयोजन को को दो भागों में विभक्त किया जा सकता है। ( 1…"
Tuesday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"चर्चा से कई और पहलू, और बिन्दु भी, स्पष्ट होंगे। हम उन सदस्यों से भी सुनना चाहेंगे जिन्हों ने ओबीओ…"
Monday
pratibha pande replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"आदरणीय मिथिलेश जी के कहे से मैं भी सहमत हूँ। कैलेंडर प्रथम सप्ताह में आ जाय और हफ्ते बाद सभी आयोजन…"
Mar 14
Dayaram Methani replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सभी आदरणीय को नमस्कार। आदरणीय तिलक राज कपूर जी का ये उत्तम विचार है। अगर इसमें कुछ परेशानी हो तो एक…"
Mar 13
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . .युद्ध

दोहा सप्तक. . . . . युद्धहरदम होता युद्ध का, विध्वंसक परिणाम ।बेबस जनता भोगती ,  इसका हर  अंजाम…See More
Mar 13

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service