For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गनेश जी "बागी")

आदरणीया/आदरणीय गुरुमां, गुरुजनों और मेरे प्रिय मित्रों. आज पहली बार मैंने ओ.बी.ओ पर ग़ज़ल की कक्षा से सीख कर एक ग़ज़ल लिखने का प्रयास किया है. कृप्या मेरा मार्ग दर्शन करें कि मैंने कहाँ पर त्रुटी की है. सभी को सादर प्रणाम.

दो घूंट भरके पी ले, बड़ी उम्दा शराब है,
ए दोस्त तेरी प्यार में किस्मत ख़राब है,

धोखा है, बेवफा है, ये हुस्न है फरेबी,
मोहोब्बत भरे दिलों को, लूटे शबाब है, 

तोहमत लगाओ चाहे,चाहे करो सवाल,
मिलता नहीं पलट कर, कभी कोई जवाब है,

बेचैनी बेवजह,उलझन भी मिली तबसे,
जबसे हुई है चोरी, दिल की किताब है,

रवां हो भी नहीं पाता है, की इतनी जल्दी,
पलकों की पंखुड़ियों से टूट जाता ख्वाब है......

Views: 50

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by अरुन शर्मा 'अनन्त' on July 18, 2012 at 11:14am

आदरणीया बहुत बहुत शुक्रिया.


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on July 18, 2012 at 9:48am

बहुत अच्छा प्रयास है 

Comment by अरुन शर्मा 'अनन्त' on July 15, 2012 at 1:53pm

भ्राताश्री अम्बरीश जी,
बहुत - बहुत शुक्रिया, आपने मार्गदर्शन किया. आपका आशीर्वाद और स्नेह यूँ ही बना रहा तो जरुर ये कमियां दूर हो जायेंगी.

Comment by अरुन शर्मा 'अनन्त' on July 15, 2012 at 1:49pm

अरुन भाई प्रसंशा के लिए आभार

Comment by अरुन शर्मा 'अनन्त' on July 15, 2012 at 1:49pm

भ्रमर जी बहुत - बहुत शुक्रिया.

Comment by Er. Ambarish Srivastava on July 14, 2012 at 11:12pm

भाई अरुण जी ,  बेहतर प्रयास किया है आपने ! बहुत-बहुत बधाई | इसी तरह अभ्यास करें तो बहुत जल्द ही उम्दा गज़ल कहने लगेंगे.......

गज़ल में सुधार हेतु आवश्यक सुझाव.....

इस गज़ल की बह्र  है

मफईलु  फाइलातु मफाईलु फाइलुन

२२१      २१ २१    १२२१    २१२

 

अब अपने मतले की तकतई  देखें....

२ २ १ /        २१२१ /       १२२१/      २१२/

दो घूंट/ भरके पी ले/, बड़ी उम्दा श/राब है,                                         

२१ /   २१२१ /           १२२१       /२१२

दोस्त/ तेरी प्यार/ में किस्मत ख़/ राब है,//


शेर का सुधरा रूप यह रहा .....

२२१/    २१२१/     १२२१/    २१२

दो घूंट/ भरके पी ले/, ये उम्दा श/राब है,

२२१/      २१२१/     १२२१/    २१२

ऐ दोस्त/ तेरी प्यार/  में किस्मत ख़/राब है,

 

इस मतले के शेर से आपका काफिया शराब व ख़राब का कामन भाग अर्थात 'राब' निर्धारित हो गया है| परन्तु अगले शेर मे आपका काफिया 'आब' है| जो कि दोषयुक्त ही हुआ न ... ठीक इसी प्रकार शेष अशआर को चेक करें व दोष स्वयं ढूँढें व अभ्यास करें .......

नोट : वज्न जानने के लिए उच्चारण में लगने वाले समय के अनुसार १ या २ निर्धारित किया जाता है .....

सस्नेह

Comment by Arun Srivastava on July 14, 2012 at 8:46pm

बेचैनी बेवजह,उलझन भी मिली तबसे,
जबसे हुई है चोरी, दिल की किताब है, ...... उम्दा ख्याल है सर जी ! प्रयास करते रहें !

Comment by SURENDRA KUMAR SHUKLA BHRAMAR on July 14, 2012 at 7:31pm

बेचैनी बेवजह,उलझन भी मिली तबसे, 
जबसे हुई है चोरी, दिल की किताब है, 

, 

प्रिय अनन्त जी सुन्दर गजल .........गजल के गुणी लोग जरुर आप का मार्ग दर्शन करेंगे ..लेकिन पहली गजल में कुछ बाधा नजर आ रही है ...
कृपया, त्रुटि, मोहब्बत , पर भी नजर डालें 
हरी ओउम 
भ्रमर ५ 

कृपया ध्यान दे...

New

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा,रचना शीघ्र अनुमोदित कराने हेतु रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिख दें । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-"OBO" मुफ्त विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Neeraj Mishra commented on Neeraj Mishra's blog post चाँद बादल में छुपा [नज़्म]
"Thanks And Gratitude Shalini ji"
1 hour ago
shalini kaushik commented on Kedia Chhirag's blog post करें इश्क और रखें फिर भी दिल पे काबू ,क्या कहें
" बहुत सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति "
1 hour ago
shalini kaushik commented on Kedia Chhirag's blog post इक दीवाना मुसव्विर
"भावनात्मक अभिव्यक्ति"
1 hour ago
shalini kaushik commented on Neeraj Mishra's blog post चाँद बादल में छुपा [नज़्म]
"बहुत सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति"
1 hour ago
shalini kaushik commented on Abhinav Arun's blog post ग़ज़ल - मंडी से आढ़त तक सबकी पर्ची कटी हुई !
".सुन्दर"
1 hour ago
वीनस केसरी commented on Admin's group सुझाव एवं शिकायत
"मेरे विचार में आयोजन को समुचित विस्तार देने के लिए उचित निवेदन किया गया हैअरुण निगम जी का सुझाव…"
2 hours ago
वीनस केसरी commented on SANDEEP KUMAR PATEL's blog post ग़ज़ल "बह रही गंगा अजल से पापियों के वास्ते"
"अच्छी ग़ज़ल हुई है संदीप जी बधाई स्वीकार करें"
2 hours ago
Neeraj Mishra commented on Neeraj Mishra's blog post जब दर्द गुजरता हो दिल से [नज़्म]
"gratitude my dear sir Brijesh ji"
2 hours ago
वीनस केसरी commented on Abhinav Arun's blog post ग़ज़ल - मंडी से आढ़त तक सबकी पर्ची कटी हुई !
"इस घर से उस घर तक जाने में रोना हँसना , सब कुछ गुड्डे गुड़ियों का एक खेला ही तो है । सुख दुःख…"
2 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on anwar suhail's blog post खनिकर्मी
"आदरणीय सुहैल साहब,  आपने मुझे बहुत बड़ी इज़्ज़त बख़्शी है. हम समवेत सीखते हैं और अपनी-अपनी समझ…"
2 hours ago
सूबे सिंह सुजान commented on सूबे सिंह सुजान's blog post तरही ग़ज़ल--आपसे मिलकर ये जाना दोस्ती क्य चीज़ है।
" Ashok Kumar Raktale.....आपका बहुत-बहुत धन्यवाद"
2 hours ago

सदस्य कार्यकारिणी
Ashok Kumar Raktale commented on Raj Lally Sharma's blog post "ग़ज़ल " राज 'लाली'
"राजनीतिज्ञों पर व्यंग करती सुन्दर गजल के लिए बहुत बहुत दाद कुबुलें आदरणीय राज लल्ली शर्मा जी."
3 hours ago

© 2013   Created by Admin.

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service