For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

रोया है कोई … नवगीत /वेदिका

घास का इक नर्म 

बिछौना बनाकर 

ओढ़ कर नीले  

गगन की सर्द चादर 

सोया है कोई …

ओस बिखरी है जो 

हरी हरी घास पर 

साँस भर भर आई 

हर साँस पर 

रोया है कोई …. 

कहीं पुरवाइयों में 

ओस की रुलाइयों में 

चूड़ियों सा चटका है 

टूटा, मेरी कलाईयों में 

बिखरा है कोई …

गर्म लहू जमा वह 

या ठंडी बरसात है 

कुहासे का झाग 

या तो चीख की आग

भिगोया है कोई … 

कत्थई निगाहें दौड़ी 

कितने सफेद कोस 

दर्द धूप में उड़ी,नर्म

आसुंओं की ओस 

खोया है कोई …. 

                 गीतिका 'वेदिका' 

 

मौलिक /अप्रकाशित 

Views: 1184

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by ram shiromani pathak on July 10, 2013 at 2:31pm

आदरणीया वेदिका जी,अतिसुन्दर प्रस्तुति।बधाई स्वीकारें //सादर

Comment by राजेश 'मृदु' on July 10, 2013 at 1:28pm

बहुत ही शानदार लेखन । अंतिम चार पंक्तियां अत्‍यधिक खूबसूरत हैं

कत्थई निगाहें दौड़ी 

कितने सफेद कोस 

दर्द धूप में उड़ी,नर्म

आसुंओं की ओस 

खोया है कोई ….

आपको ढेरों बधाई इस रचना पर

Comment by coontee mukerji on July 10, 2013 at 1:22pm

 बहुत ही सुंदर नवगीत , बार बार पढ़्ने को दिल चाहे.

सादर

कुंती

Comment by वेदिका on July 10, 2013 at 10:10am

आदरणीय शिज्जू जी! 

आपकी सलाह का बहुत बहुत शुक्रिया, अपने गजल लिखने के लिए प्रेरित किया, मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। 

ख्यालात जरुर ही मै गजल के शिल्प में ढालूँगी!

प्रोत्साहन औए स्नेह यूँ ही बनाये रखिये!!       

Comment by वेदिका on July 10, 2013 at 10:07am

आदरनीय केवल भाई जी!

आदरणीय शौर्य जी! 

बहुत बहुत आभार, रचना कर्म को प्रोत्साहित करने हेतु!!  

Comment by वेदिका on July 10, 2013 at 10:06am

आदरणीया महिमा जी!

आभार आपका आपने रचना पर कृपा दृष्टी की 

//यंहां अगर  साँस की जगह पे आँख लिखा जाए तो कैसा रहे..

 

ओस बिखरी है जो 

हरी हरी घास पर 

आँख  भर भर आई 

हर साँस पर 

रोया है कोई// ,,, निश्चित ही आपका सुझाव सराहनीय है।

किन्तु यहाँ मेरे कहने का उद्देश्य 

"साँस भर भर आई 

हरसाँस पर ",,,,, किन्तु यहाँ मेरे कहने का उद्देश्य है हरसाँस   पर साँस भरने की अतिश्योक्ति से है, हरसाँस एक आंचलिक और प्रचलित  शब्द है! 

आशा है मै अपनी बात रखने में सफल रही 

स्नेह बनाये रखे!!   

 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by शिज्जु "शकूर" on July 9, 2013 at 11:17pm

वेदिका जी यहाँ आपकी आँखें किसी और के लिए अश्क बहा रही हैं, आपकी भावनाएँ दिल को छू गयीं बेहतरीन रचना,
मैं आपको वो चीज़ दे रहा हूँ जो अपने देश में सुलभ है वो है बिन माँगी सलाह, वो ये की इसी विषय पर आप एक ग़ज़ल लिखिए बाखुदा वो भी मर्मस्पर्शी बनेगा.

Comment by Drshorya Malik on July 9, 2013 at 10:31pm

 बहुत बढ़िया ,बधाई स्वीकारें।   सादर, 

Comment by केवल प्रसाद 'सत्यम' on July 9, 2013 at 10:04pm

आ0 वेदिका जी,    अतिसुन्दर भाव पूर्ण प्रस्तुति।   तहेदिल से बधाई स्वीकारें।   सादर, 

Comment by MAHIMA SHREE on July 9, 2013 at 9:46pm

आदरणीया वेदिका जी ..बहुत बढ़िया .. दर्द के एहसास को जीता नवगीत ... बहुत-२ बधाई

 

 

ओस बिखरी है जो 

हरी हरी घास पर 

साँस भर भर आई 

हर साँस पर 

रोया है कोई

 

यंहां अगर  साँस की जगह पे आँख लिखा जाए तो कैसा रहे..

 

ओस बिखरी है जो 

हरी हरी घास पर 

आँख  भर भर आई 

हर साँस पर 

रोया है कोई

 

 

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Blogs

Latest Activity

Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 172 in the group चित्र से काव्य तक
"सरसी छंद * बम बन्दूकें और तमंचे, बिना छिड़े ही वार। आए  लेने  नन्हे-मुन्ने,…"
8 hours ago
Chetan Prakash replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 172 in the group चित्र से काव्य तक
" प्रात: वंदन,  आदरणीय  !"
13 hours ago
Chetan Prakash replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 172 in the group चित्र से काव्य तक
"सरसी छंद : रौनक  लौट बाजार आयी, जी   एस   टी  भरमार । वस्तुएं …"
13 hours ago
Admin replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 172 in the group चित्र से काव्य तक
"स्वागतम..."
20 hours ago
Admin posted a discussion

"ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-184

परम आत्मीय स्वजन,ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरे के 184 वें अंक में आपका हार्दिक स्वागत है | इस बार का…See More
Monday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post "मुसाफ़िर" हूँ मैं तो ठहर जाऊँ कैसे - लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'
"आ. भाई मिथिलेश जी, सादर अभिवादन। विस्तृत टिप्पणी से उत्साहवर्धन के लिए हार्दिक आभार।"
Monday
Chetan Prakash and Dayaram Methani are now friends
Sunday

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-179
""ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-179 को सफल बनाने के लिए सभी सहभागियों का हार्दिक धन्यवाद।…"
Sunday

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-179
""ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-179 को सफल बनाने के लिए सभी सहभागियों का हार्दिक धन्यवाद।…"
Sunday

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-179
"आदरणीय जयहिंद रायपुरी जी, प्रदत्त विषय पर आपने बहुत बढ़िया प्रस्तुति का प्रयास किया है। इस…"
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-179
"आ. भाई जयहिंद जी, सादर अभिवादन। अच्छी रचना हुई है। हार्दिक बधाई।"
Oct 12
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-179
"बुझा दीप आँधी हमें मत डरा तू नहीं एक भी अब तमस की सुनेंगे"
Oct 12

© 2025   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service