For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

पत्थर ने दी हैं रोज नजाकत को गालियाँ - लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'

२२१/ २१२१/१२२१/२१२


पत्थर ने दी हैं रोज नजाकत को गालियाँ
जैसे नशेड़ी  देता  है  औरत  को गालियाँ।१।
*

भाती हैं सब को आज ये चतुराइयाँ बहुत
यूँ ही न मिल रही हैं शराफ़त को गालियाँ।२।

*
ये दौर नफरतों को फला इसलिए जनाब

देते हैं सारे  लोग  मुहब्बत  को गालियाँ।३।

*
दूल्हे को बेच सोचते खुशियाँ खरीद लीं
देता न कोई ऐसी तिजारत को गालियाँ।४।
*
जिसने किया है देश को चारों दिशा तबाह
देंगे ही लोग ऐसी  सियासत  को गालियाँ।५।
*

तहजीब माँ ने दूध सी ऐसी पिलायी है

देते बने न यार  अदावत  को गालियाँ।६।

(८-३-२१)

मौलिक/अप्रकाशित
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'

Views: 744

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' on March 16, 2021 at 6:37pm

आ. भाई बृजेश जी, सादर अभिवादन। गजल पर उपस्थिति और सराहना के लिए आभार।

Comment by बृजेश कुमार 'ब्रज' on March 16, 2021 at 4:05pm

एक और बढ़िया ग़ज़ल के लिए बधाई आदरणीय

Comment by लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' on March 12, 2021 at 1:14pm

आ. भाई क्रिस जी , अभिवादन । गजल पर उपस्थिति व सराहना के लिए हार्दिक धन्यवाद।

Comment by Krish mishra 'jaan' gorakhpuri on March 12, 2021 at 8:59am

आ. भैया नए से रदीफ़ के साथ आपकी ये ग़ज़ल बहुत पसंद आई, आ. समर सर के सुझाव के बाद और भी निखर गयी है।हार्दिक बधाई। 

Comment by लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' on March 11, 2021 at 8:58pm

आ. भाई समर जी, पुनः उपस्थिति व मार्गदर्शन के लिए आभार ।

Comment by Samar kabeer on March 11, 2021 at 11:59am

//भाती हैं सब को आज ये चतुराइयाँ बहुत
यूँ ही न मिल रही हैं शराफ़त को गालियाँ//

ये ठीक है ।

//रहती अधर पे सबके मुहब्बत को गालियाँ//

इस मिसरे का वाक्य विन्यास ठीक नहीं,यूँ कह सकते हैं:-

'देते हैं सारे लोग महब्बत को गालियाँ'

//तहजीब माँ ने दूध सी ऐसी पिलायी है
बनता न देते यार अदावत को गालियाँ//

इस शैर का सानी यूँ कर सकते हैं:-

'देते बने न यार अदावत को गालियाँ'

Comment by लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' on March 11, 2021 at 9:04am

आ. भाई समर जी, सादर अभिवादन । गजल पर उपस्थिति स्नेह व मार्गदर्शन के लिए हार्दिक आभार। इंगित मिसरों में बदलाव किया है देखिएगा। सादर..
#
'भाती हैं सब को आज ये चतुराइयाँ बहुत
यूँ ही न मिल रही हैं शराफ़त को गालियाँ'
#
'रहती अधर पे सबके मुहब्बत को गालियाँ'
#
'तहजीब माँ ने दूध सी ऐसी पिलायी है
बनता न देते यार अदावत को गालियाँ'

Comment by Samar kabeer on March 10, 2021 at 8:46pm

जनाब लक्ष्मण धामी 'मुसाफ़िर' जी आदाब, ग़ज़ल का प्रयास अच्छा है, बधाई स्वीकार करें ।

'भाती हैं सब को  आज  चतुराइयाँ बहुत
यूँही न मिल रही हैं सराफत को गालियाँ'

इस शैर के ऊला की बह्र चेक करें,और सानी में 'सराफत' को "शराफ़त" लिखें ।

'रहती हैं सबके होंठ मुहब्बत को गालियाँ'

इस मिसरे का वाक्य विन्यास ठीक नहीं,देखियेगा ।


'माँ ने पिलायी दूध सी लोगो है शिष्टता
बनता न देते यार अदावत को गालियाँ'

इस शैर का भाव स्पष्ट नहीं हुआ, और सानी का वाक्य विन्यास ठीक नहीं,देखियेगा ।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Manjeet kaur replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"ओ बी ओ मंच से बहुत कुछ सीखने को मिला इसके बंद होने की खबर दुखद और पीड़ादाई लगी। अजय गुप्ता जी की…"
11 hours ago
Manjeet kaur commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"धर्मेंद्र कुमार जी आज के मुश्किल दौर में इतना जिगरा ! यथार्थ और सटीक वर्णन के लिए बहुत बहुत बधाई"
11 hours ago
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . .मंच

दोहा सप्तक. . . . . मंचअभिनय करते मंच पर, माटी के किरदार ।जीवन की अनुभूतियाँ, करते वो साकार ।।यह जग…See More
13 hours ago
धर्मेन्द्र कुमार सिंह posted a blog post

रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)

बह्र: 22 22 22 22 22 2 रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिएजंगल का कानून है पहला, चुप रहिएमँहगाई से…See More
17 hours ago
रोहित डोबरियाल "मल्हार" posted a blog post

दास्तां

एक हो दास्तां तो सुनाएं,लंबी है कहानी, फिर कभी।मिले थे जिस जगह इक उम्र पहले,वो धुंधली सी निशानी,…See More
17 hours ago
Awanish Dhar Dvivedi posted a blog post

समय

समय को दोष देना क्यूँ समय जीना सिखाता है समय की गति सुनिश्चित है समय ही तो विधाता है।। समय का खेल…See More
17 hours ago
धर्मेन्द्र कुमार सिंह commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देश की बदक़िस्मती थी चार व्यापारी मिले (ग़ज़ल)
"बहुत बहुत शुक्रिया आदरणीय सौरभ जी"
18 hours ago
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"उम्मीद है कि इस पटल से संबंधित कोई अच्छी खबर आएगी।"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देश की बदक़िस्मती थी चार व्यापारी मिले (ग़ज़ल)
"इस सुंदर बुनावट और कहन पर आज नजर पड़ी, आदरणीय धर्मेन्द्र जी.  हार्दिक बधाई   "
Monday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' shared their blog post on Facebook
May 24
धर्मेन्द्र कुमार सिंह commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देश की बदक़िस्मती थी चार व्यापारी मिले (ग़ज़ल)
"बहुत बहुत शुक्रिया आदरणीय Ravi Shukla जी"
May 24
धर्मेन्द्र कुमार सिंह commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देवता चिल्लाने लगे हैं (कविता)
"बहुत बहुत शुक्रिया आदरणीय Ashok Kumar Raktale जी"
May 24

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service