| घर चलता है नर नारी से , नर का चले सारा अधिकार | | 
| घर का काम करे सब नारी , फिर भी रहे नर से लाचार | | 
| संग रहे भाई बचपन में , बात बात में देता ताना | | 
| एक दिन ससुराल जाओगी , वहाँ होगा तेरा ठिकाना | | 
| सदा कहा भाई की होती , बहन का नहीं चले बहाना | | 
| रोकर चुप हो जाती बहना , दबा लेती आंसू की धार… | 
Added by Shyam Narain Verma on June 1, 2019 at 2:30pm — No Comments
| माता की ममता की तुलना , कभी कोई कर सकता नहीं | | 
| जग में जो खुशी माँ से मिले , कोई और दे सकता नहीं | | 
| हर कोई माँ से ही आया , मां बिना कोई आया नहीं | | 
| ये ज़िंदगी जो माँ से मिली , कोई कर्ज भर पाया नहीं | | 
| प्रसव में जो पीड़ा माँ सहे , पिता उसे कहाँ बाँट पाये | | 
| सटा कर रखे जो सीने से , ये मजा शिशु को कहाँ आये | | 
| अपने गीले में… | 
Added by Shyam Narain Verma on June 14, 2018 at 3:51pm — No Comments
| दहक रहा हर कोना कोना , सूरज बना आग का गोला | | 
| मुश्किल हुआ निकलना घर से , लू ने आकर धावा बोला | | 
| तर बदन होता पसीने से , बिजली बिना तरसता टोला | | 
| बाहर कोई कैसे जाये , विकट तपन ने जबड़ा खोला | | 
| पशु पक्षी ब्याकुल गरमी से , जान बचाते हैं छाया में | | 
| चले राही लाचार होकर , आग लगी है जब काया में | | 
| तेज… | 
Added by Shyam Narain Verma on May 26, 2018 at 3:30pm — 2 Comments
| एक एक कर काटे डाली , ठूंठ खड़ा मन करे विचार | | 
| बीत गए दिन हरियाली के , निर्जन बना पेड़ फलदार | | 
| दिन भर चहल पहल रहती थी , जब होता था छायादार | | 
| पास नहीं अब आये कोई , सूखा तब से है लाचार | | 
| भरा रहा जब फल फूलों से , लोग आते तब सुबह शाम | | 
| कोई खाये मीठे फल को , कोई पौध लगा ले दाम | | 
| रंग… | 
Added by Shyam Narain Verma on May 4, 2018 at 2:30pm — 8 Comments
| २२ २२ २२ २२ २२ २२ २२ | 
| भाई बैरी से मिलके भाई को मार डाले | | 
| जिस ने नाजों से पाला उसको ही जार डाले | | 
| अनबन गर कभी हो जाये बोले ना भाई से , | 
| जलता है दिल में जैसे… | 
Added by Shyam Narain Verma on June 30, 2017 at 6:14pm — 3 Comments
| किसी से कम रहो ना बेटी , पढ़ो बढ़ो तुम आगे जाओ | | 
| अडिग रहो अपने ही पथ पर , तुम कदम ना पीछे हटाओ | | 
| नाम करो अपना इस जग में , बढ़ो सुता तुम कदम बढ़ाओ | | 
| हर मुश्किल में रहे हौसला , हर गम सहकर बढ़ते जाओ |… | 
Added by Shyam Narain Verma on June 3, 2017 at 4:39pm — 4 Comments
| दो चार कहीं लगते पौधे , | 
| रोज कटते हैं पेड़ हज़ार | | 
| वन झाड़ी का होत सफाया , बाग कानन का मिटता नाम | | 
| कहीं पेंड नज़र नहीं आते , कहाँ जा करे राही विश्राम… | 
Added by Shyam Narain Verma on August 9, 2016 at 2:26pm — 10 Comments
Added by Shyam Narain Verma on May 25, 2016 at 5:21pm — 4 Comments
| फूल बिना भौंरे का जीवन , जग में है कितना लाचार । | 
| जब बाग वन कहीं खिले कली , आ जाये बिकल बेकरार । | 
| रंग रूप ना दूरी देखे , नैनों से करता इजहार । | 
| खार वार कुछ भी ना देखे , जोश में आये बार… | 
Added by Shyam Narain Verma on December 30, 2015 at 12:30pm — 1 Comment
लावनी छंद |
 नारी की असीम ताक़त है , मिट्टी को करती सोना |
 जंगल में मंगल कर देती , सारे रश्मों को ढोना |
 बनती बेटी ससुराल बहू , माँ को छोड पड़े रोना |
 अजनवी घर अपना बनाती , हर सुख दुःख पड़े ढोना |
 नारी जीवन की धारा है , साथ साथ साथ निभाती |
 खुशी खुशी बच्चों को पाले , सबके संग घर चलाती |
 घरनी बिन घर सूना लागे , जब छोड़ मायके जाती |
 आये जब घर आँगन खिलता , जीवन में खुशियाँ लाती |
 पति जाये जब गलत राह पर , विनय कर उसे समझाती |
 पर अपने को अबला समझे…
Added by Shyam Narain Verma on December 12, 2015 at 6:00pm — 2 Comments
२१२२ २१२२ २१२२ २१२२ - रमल मुसम्मन सालिम
 जो ख़ुशी से दान दे वो ग़म कभी करता नही है।
 जो किसी पे जान दे वो आह भी भरता नहीं है ।
 है अगर दिल में ख़ुशी तो चैन से सोते सभी हैं,
 गम समाया है कहीं तो नींद भी भरता नहीँ है ।
 हार हो या जीत हो ये तो कहीं वश में नहीं है ,
 दिल लगाकर छोड़ देता वो कभी डरता नहीं है।
 राह में चलते हुए भी घर बसा लेते कहीं भी ,
 रेत का घर जब गिरे ग़म कोई भी हरता नहीं है ।
 फूल हो जब डाल पे झूमे हवा में हर ख़ुशी में ,
 तोड़ कर कोई रखे जब आह…
Added by Shyam Narain Verma on November 21, 2015 at 4:30pm — 2 Comments
| २१२२ २१२२ २१२२ २१२२ - रमल मुसम्मन सालिम | 
| ज़िंदगी कैसे चले जब साथ कोई छोड़ जाये | | 
| जब खुशी हो पास आये ग़म पड़े दिल तोड़ जाये | | 
| दूर का जब हो सफर तब आसरा सब ढूढ़ते हैं… | 
Added by Shyam Narain Verma on May 19, 2015 at 3:47pm — 10 Comments
| २२१२ २२१२ २२१२ २२१२ - रजज मुसम्मन सालिम | 
| कोई दबा घर में कहीं आशा लगाये और का | | 
| इस जिंदगी का क्या भरोसा ये मुद्दा है गौर का | | 
| बारिश कहीं आँधी कहीं आकर गिराये घर नगर … | 
Added by Shyam Narain Verma on April 29, 2015 at 3:01pm — 11 Comments
| २१२२ / २१२२/ २१२२/ २१२ | 
| राह चलते दिल मिला फिर याद बनकर रह गया | | 
| ख़्वाब जो देखा कभी वो अश्क बनकर बह गया | | 
| रात बीती चांदनी में खाब आँखों में लिये… | 
Added by Shyam Narain Verma on March 31, 2015 at 4:38pm — 6 Comments
| १२२२ १२२२ १२२२ १२२२ - हजज मुसम्मन सालिम | 
| चमन में फूल खिलते हैं खुशी का राज होता है | | 
| ख़ुशी में झूमते भौंरे मजे से काज होता है | | 
| खिले जब फूल डाली में नजारा ही बदल जाये… | 
Added by Shyam Narain Verma on March 23, 2015 at 12:15pm — 12 Comments
| २१२२ २१२२ २१२२ २१२२ - रमल मुसम्मन सालिम | 
| छोड़ कर आतंक का दर नेक कोई काम करते | | 
| जान लेने के सिवा सारे जहाँ में नाम करते | | 
| लोग जो आये जहाँ में चाँदनी सब के लिए है ,… | 
Added by Shyam Narain Verma on March 17, 2015 at 3:03pm — 14 Comments
| ११२१२ ११२१२ ११२१२ ११२१२ कामिल - मुतफ़ाइलुन | 
| हक़ के लिये लड़ते सभी झगड़ा कभी थमता नहीं | | 
| शक है वहीँ डर है कहीं प्रिय पास है समता नहीं | | 
| जब साथ है हर बात है कटु… | 
Added by Shyam Narain Verma on March 13, 2015 at 12:03pm — 17 Comments
| २२१२ २२१२ २२१२ 2212 | 
| मौसम कहाँ जाये बदल जानें कहाँ बरसात हो | | 
| दहशत भरे माहौल में जाने कहाँ पर घात हो | | 
| कैसे करे दोस्ती कहीं जा कर किसी भी देश में ,… | 
Added by Shyam Narain Verma on March 11, 2015 at 2:30pm — 10 Comments
| २१२२ २१२२ २१२२ २१२२ | 
| कामयाबी रंग लाये तब जमाना पास आये | | 
रंज बैरी भूल जाये हाथ थामे रास आये |  | 
| पात ना आये अगर डाली कहीं सूखी हुई हो , | 
फूल डाली पर खिले जैसे नजारा खास आये |…  | 
Added by Shyam Narain Verma on March 3, 2015 at 1:00pm — 12 Comments
| १२२२ १२२२ १२२२ १२२२ | 
| नज़र के फेर में कितने फ़साने रोज बनते हैं | | 
कहीं राधा कहीं मोहन बने लाचार जलते हैं |  | 
| नज़ारा और होता है खिले जब फूल डाली में , | 
कहीं खुशबू…  | 
Added by Shyam Narain Verma on February 18, 2015 at 5:30pm — 13 Comments
आवश्यक सूचना:-
1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे
2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |
3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |
4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)
5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |
    © 2025               Created by Admin.             
    Powered by
    
    
महत्वपूर्ण लिंक्स :- ग़ज़ल की कक्षा ग़ज़ल की बातें ग़ज़ल से सम्बंधित शब्द और उनके अर्थ रदीफ़ काफ़िया बहर परिचय और मात्रा गणना बहर के भेद व तकतीअ
ओपन बुक्स ऑनलाइन डाट कॉम साहित्यकारों व पाठकों का एक साझा मंच है, इस मंच पर प्रकाशित सभी लेख, रचनाएँ और विचार उनकी निजी सम्पत्ति हैं जिससे सहमत होना ओबीओ प्रबन्धन के लिये आवश्यक नहीं है | लेखक या प्रबन्धन की अनुमति के बिना ओबीओ पर प्रकाशित सामग्रियों का किसी भी रूप में प्रयोग करना वर्जित है |