For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

सुख सवैया [सगण X 8 + लघु + गुरु] और सुखी सवैया [सगण X 8 + लघु + लघु]

इस सवैये (वृत) के दो प्रारूप उपलब्ध हैं, एक सुखी सवैया कहलाता है तो दूसरा प्रारूप सुख सवैया. बहरहाल, पहले हम मूल विधान पर चर्चा करें, फिर इन दोनों प्रारूपों पर बातें करेंगे.

सुख सवैया हो या सुखी सवैया, दोनों  दुर्मिल सवैया  में हुए थोड़े परिवर्तन का परिणाम है.

हमें ज्ञात है कि दुर्मिल सवैया = सगण X 8

यदि दुर्मिल सवैया के विन्यास के अंत में दो लघु संयुक्त हों जायँ तो उक्त सवैया को सुखी सवैया कहते हैं.

अर्थात, सुखी सवैया = सगण X 8 + लघु + लघु

विन्यास -  सगण सगण सगण सगण सगण सगण सगण सगण + लघु + लघु   
उपरोक्त तथ्य की ताक़ीद नारायण दास ने हिन्दी छंदों पर अपनी विशद पुस्तक हिन्दी छांदोलक्षण में भी की है.
उन्होंने इसका नामकरण मालती सवैया या कुन्दलता सवैया भी किया है.

उदाहरण के तौर पर नारायण दास ने भिखारीदास के दो पद उद्धृत किये हैं, जो इस छंद के अनुरूप हैं -
महिमा गुणवंत की दास बढ़ै बकसै जब रीझि के दाम जवाहिर
जिमि मालती सों अति नेह किये पर भौंर भयो रसिकाइ में ज़ाहिर


उपरोक्त पद्यांश के प्रथम पद का विन्यास -
महिमा (लघु लघु गुरु) / गुणवं (लघु लघु गुरु) / त की दा (लघु लघु गुरु) / स बढ़ै (लघु लघु गुरु) / बकसै (लघु लघु गुरु) /
<------------1-----------> <----------2-----------> <------------3-------------> <-------------4---------> <-----------5------------>
जब री (लघु लघु गुरु) / झि के दा (लघु लघु गुरु) / म जवा (लघु लघु गुरु) / हिर (लघु लघु)
<-----------6----------> <--------------7-------------> <-----------8------------> <------9-------->

हमें  सवैया  पाठ के तथ्यों से यह ज्ञात ही है कि विन्यास में बोल्ड किये गये शब्द गुरु होने के बावज़ूद लघु रूप में उच्चारित क्यों हो रहे हैं.

जैसा कि हम ऊपर चर्चा कर चुके हैं,  इस सवैया का एक भेद और है. उस प्रारूप में अंतिम वर्ण गुरु होता है. यह सुख सवैया कहलाता है.
संभवतः ऐसा पद या चरण के अंत में आने वाले लघु को गुरु पढ़ने की शास्त्रीय छंद छूट के कारण हो सकता है, अथवा, सायास (जानबझ कर) ऐसा रूप भेद किया गया हो. कारण चाहे जो रहे हों. सुखी और सुख दोनों प्रारूप प्रचलित हैं.

अतः, सुख सवैया = सगण X 8 + लघु + गुरु
विन्यास - सगण सगण सगण सगण सगण सगण सगण सगण + लघु + गुरु

भारतेन्दु हरिश्चंद्र द्वारा रचित छंद उदाहराणार्थ प्रस्तुत है -  
कहो कौन मिलाप की बात कहैं कही औरन की तो कछू न पतीजिये
चित चाहे जहाँ बसिये मिलिये न कभू जिय आवै सोई सोई कीजिये
अब प्रान चले चहैं तासौं कहैं हरिचंद की सो बिनती सुनि लीजिये
भरि नैन हमें इक बेरहु तो अपुनो मुख मोहन जोहन दीजिये


हम यहाँ उपरोक्त छंद के द्वितीय पद का विन्यास करते हैं -
चित चा (लघु लघु गुरु) / हे जहाँ (लघु लघु गुरु) / बसिये (लघु लघु गुरु) / मिलिये (लघु लघु गुरु) / न कभू (लघु लघु गुरु) /
<------------1-----------> <-----------2-----------> <------------3-----------> <-------------4-----------> <-----------5------------>
जिय आ (लघु लघु गुरु) / वै सोई (लघु लघु गुरु) / सोई की (लघु लघु गुरु) / जिये (लघु गुरु)
<------------6------------> <------------7----------> <------------8------------> <------9-------->

देखने योग्य है कि भारतेन्दु ने इस पद में सातवें और आठवें सगण को किस तरह से निभाया है. अवश्य ही यह कोई अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत नहीं करता. इसतरह के गुरु वर्णों को भले ही कितना ही प्रवाहपूर्वक क्यों न पढ़ा जाय, उनका ’लघु रूप उच्चारण’ किसी तरह से उचित पाठ का उदाहरण नहीं हो सकता.

बहरहाल, हम सवैये के विधान पर ही चर्चा को केन्द्रित रखें. 


ज्ञातव्य :
प्रस्तुत आलेख प्राप्त जानकारी और उपलब्ध साहित्य पर आधारित है.

 

Views: 2842

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  आदरणीय,  तकनीकी दृष्टिकोण से मैं कुछ  अधिक नहीं कह सकता । किन्तु यदि हमारा …"
Sunday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सभी विद्वद्जन अपने-अपने हिसाब कुछ न कुछ चर्चा कर रहे हैं, उपाय बता रहे हैं, आदरणीय ..  आप भी…"
Friday
Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" आदरणीय सौरभ साहब,  अंततोगत्वा कुछ ऐसा प्रबंध तो होना ही चाहिए कि ओ,बी,ओ पराभव को प्राप्त…"
Friday
जगदानन्द झा 'मनु' added a discussion to the group मैथिली साहित्य
Thumbnail

भक्ति गजल

सजल कन्हाइ रूपक रस बहाबैएहरिक ई रूप दुनियाकेँ रिझाबैएमुकुटपर पैंख मोरक मोहनी सोहैहियामे रस सिनेहक ई…See More
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  उत्साहित बने रहने और सतत चलते रहने के सुझाव से निस्सृत होती सकारात्मकता का आयाम आश्वस्तिकारी…"
Jun 8
धर्मेन्द्र कुमार सिंह replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जब कविता कोश चल सकता है तो ओबीओ क्यूँ नहीं। वहाँ भी शुरू में जो लोग थे आज नहीं हैं। नए-नए लोग…"
Jun 6

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"चर्चा में आपकी उपस्थिति तथा आपके भावमय शब्दों का स्वागत है आदरणीय मिथिलेश जी. "
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "प्यारी दुश्मन" -[लघु कथा] (18)
"मेरी इस रचना के अवलोकन हेतु पाठकों को हार्दिक धन्यवाद।"
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "शह और शिकस्त" - [लघुकथा] 25 (शतरंज संदर्भित) - शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"मेरी इस रचना पर 446 अवलोकन हेतु हार्दिक आभार पाठकों के प्रति।"
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post सूरज के तेवर (लघुकथा) [छंदोत्सव-58 चित्र से प्रेरित] /शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"रचना पटल पर उपस्थिति, समीक्षात्मक टिप्पणी और सवाल हेतु हार्दिक धन्यवाद आदरणीया कान्ता रॉय जी। मेरी…"
Jun 5
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" सादर नमस्कार आदरणीय मंच। कुछ अन्य सुझाव: 1- सदस्यों से सहयोग राशि एकत्रित कर ओबीओ की पत्रिका…"
Jun 1
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अच्छा सुझाव"
Jun 1

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service