For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

काम क्रोध मद लोभ पर , जब ना लगे लगाम |
बिना विचारे जो करे , क्षण में बिगड़े काम |
रघुवन में वट वृक्ष विशाला | ताहि समीप बहे लघु नाला |
नाले पर ना कोई पुलिया |  खम्भा पर जा बिगड़े हुलिया |
चारपाया कभी चढ़  जाते | बारी से  नाला पर आते | 
कभी भी तकरार ना होता | दुश्मनी का बीज ना बोता |
काली बकरी बड़ी सयानी | सबसे ही करती मनमानी |
खम्भे सफ़ेद बकरी आयी | अपर दिशा से काली धायी |  
सफ़ेद बोली पहले जाना | काली ने पर कुछ  ना माना |
खम्भा ऊपर हुई लड़ाई | काली ने झट सिंघ धसाई | 
दोनों लड़ी गुमान से , गिरी ऐन मझधार | 
बह गयी तेज धार में , झगड़ा है  बेकार |
गधा नाला पार को  आया | कुत्ता  भी  खम्भे पर आया | 
कुत्ता बोला पहले आओ | देख गधा बोला जाओ |
कुत्ता बोला भैया जाओ  | मुझे शर्मिन्दा ना कराओ |
एक एक पार हुए दोनों | खुशी खुशी घर पहुँचे दोनों |
खुशी से जो काम हो पाता | बैर करे मुश्किल हो जाता |
भाई ही  बैरी हो जाते , कलह कर बहुत दुःख पाते |
आपस में हो भाई चारा | खुशी खुशी बीते दिन सारा |
दुश्मनी को मिटाओ भाई | खुशी खुशी जीवन कट जाई |
छोड़ मद जो काम करे , हरदम  ही सुख पाय | 
खुशी में खुद सुखी रहे , सबको खुशी दिलाय | 
श्याम नारायण वर्मा 
(मौलिक व अप्रकाशित)

Views: 754

Replies to This Discussion

दोहा और चौपाई छंदों के मेल से अच्छी बालकथा कहने का प्रयास हुआ है. चौपाई में कई स्थानों पर लयभंगता कर्णकटु हो कर सामने आती है. लेकिन यह भी सही है, कि प्रयास गंभीरता से हुआ है.

आप प्रयासरत रहें, आदरणीय.

शुभ-शुभ

बहुत बहुत धन्यवाद जी ,  आपका हार्दिक आभार  |

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Blogs

Latest Activity

Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-184
"शेर क्रमांक 2 में 'जो बह्र ए ग़म में छोड़ गया' और 'याद आ गया' को स्वतंत्र…"
2 hours ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-184
"मुशायरा समाप्त होने को है। मुशायरे में भाग लेने वाले सभी सदस्यों के प्रति हार्दिक आभार। आपकी…"
2 hours ago
Tilak Raj Kapoor updated their profile
2 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-184
"आ. भाई दयाराम जी, सादर अभिवादन। अच्छी गजल हुई है। हार्दिक बधाई।"
2 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-184
"आ. भाई जयहिन्द जी, सादर अभिवादन। अच्छी गजल हुई है और गुणीजनो के सुझाव से यह निखर गयी है। हार्दिक…"
2 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-184
"आ. भाई विकास जी बेहतरीन गजल हुई है। हार्दिक बधाई।"
2 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-184
"आ. मंजीत कौर जी, अभिवादन। अच्छी गजल हुई है।गुणीजनो के सुझाव से यह और निखर गयी है। हार्दिक बधाई।"
2 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-184
"आ. भाई दयाराम जी, सादर अभिवादन। मार्गदर्शन के लिए आभार।"
2 hours ago
Dayaram Methani replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-184
"आदरणीय महेन्द्र कुमार जी, प्रोत्साहन के लिए बहुत बहुत धन्यवाद। समाँ वास्तव में काफिया में उचित नही…"
2 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-184
"आ. मंजीत कौर जी, हार्दिक धन्यवाद।"
2 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-184
"आ. भाई तिलक राज जी सादर अभिवादन। गजल पर उपस्थिति, स्नेह और विस्तृत टिप्पणी से मार्गदर्शन के लिए…"
2 hours ago
Dayaram Methani replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-184
"आदरणीय तिलकराज कपूर जी, पोस्ट पर आने और सुझाव के लिए बहुत बहुत आभर।"
2 hours ago

© 2025   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service